Sahibganj News: राजमहल प्रखंड में उप विकास आयुक्त ने किया विकास योजनाओं का निरीक्षण

बेगमपुरा में पीएम जनमन, प्रधानमंत्री आवास और अबुआ आवास योजनाओं की समीक्षा

Sahibganj News: राजमहल प्रखंड में उप विकास आयुक्त ने किया विकास योजनाओं का निरीक्षण
राजमहल प्रखंड में उप विकास आयुक्त सतीश चंद्रा ने मनरेगा एवं आवास योजनाओं का स्थल निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

साहिबगंज के राजमहल प्रखंड में उप विकास आयुक्त सतीश चंद्रा ने विभिन्न विकास योजनाओं का स्थल निरीक्षण किया। उन्होंने गुणिहारी पंचायत में मनरेगा के तहत बिरसा हरित ग्राम योजना की बागवानी परियोजनाओं का जायजा लिया तथा बेगमपुरा में पीएम जनमन आवास, प्रधानमंत्री आवास योजना और अबुआ आवास योजना के निर्माण कार्यों की समीक्षा की।

साहिबगंज: उप विकास आयुक्त सतीश चंद्रा ने राजमहल प्रखंड का भ्रमण कर विभिन्न विकास योजनाओं का स्थल निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ग्राम पंचायत गुणिहारी एवं बेगमपुरा में मनरेगा तथा विभिन्न आवास योजनाओं के कार्यों का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को योजनाओं में अपेक्षित प्रगति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

  निरीक्षण के क्रम में ग्राम पंचायत गुणिहारी में मनरेगा के तहत संचालित बिरसा हरित ग्राम योजना के अंतर्गत लाभुक भोला यादव, ललिता देवी एवं रामचंद्र यादव की बागवानी योजना का निरीक्षण किया गया। उप विकास आयुक्त ने पौधों की देख-रेख, कार्य की गुणवत्ता तथा योजना के क्रियान्वयन की समीक्षा करते हुए इसे निर्धारित मानकों के अनुरूप पूर्ण करने का निर्देश दिया।

Jharkhand Govt Ad
 इसके पश्चात ग्राम बेगमपुरा में पीएम जनमन आवास, प्रधानमंत्री आवास योजना एवं अबुआ आवास योजना के तहत निर्माणाधीन आवासों का निरीक्षण किया गया। उन्होंने लाभुकों से योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली तथा संबंधित पदाधिकारियों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण तरीके से निर्माण कार्य पूरा कराने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान जिला आवास समन्वयक सुमित कुमार चौबे, मनरेगा बीपीओ गगन बापू, प्रखंड समन्वयक अभिजीत कुमार, सहायक अभियंता विकास कुमार, कनीय अभियंता मो. एहसानुल जमील, दीपनारायण मंडल, आवास को- ऑर्डिनेटर रवि कांत रवि, पंचायत सचिव मो. शाहजहां अंसारी, रोहन कुमार सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें: पूर्व रेलवे के जीएम मिलिंद देऊस्कर ने मालदा से साहिबगंज रेलखंड का किया गहन निरीक्षण

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Susmita Rani
Susmita Rani Picture

Susmita Rani is a journalist and content writer associated with Samridh Jharkhand. She regularly writes and reports on grassroots news from Jharkhand, covering social issues, agriculture, administration, public concerns, and daily horoscopes. Her writing focuses on factual accuracy, clarity, and public interest.

Jharkhand Govt Ad

Latest News

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: भारत के मुक्केबाज़ों का कमाल, 7 गोल्ड जीतकर कॉमनवेल्थ गेम्स में मचाई धूम कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: भारत के मुक्केबाज़ों का कमाल, 7 गोल्ड जीतकर कॉमनवेल्थ गेम्स में मचाई धूम
Sahebganj News: वन विभाग के आश्वासन के बाद भी गायब हुई लकड़ी, ग्रामीणों में भारी आक्रोश
Sahebganj News: सिविल सर्जन कार्यालय में प्रभारी प्रधान सहायक अश्वनी कुमार सिन्हा को दी गई विदाई
Dumka News: JCECEB ANM परीक्षा के लिए PREJHA फाउंडेशन लगाएगा निःशुल्क रजिस्ट्रेशन कैंप
Dumka News: विधायक बसंत सोरेन और उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने किया 'झारफल' कटहल यूनिट का उद्घाटन
Dhanbad News: एएमपी कोलियरी कर्मी मंटु महतो की इलाज के दौरान मौत, जीएम दफ्तर पर प्रदर्शन
Dhanbad News: कोयला चोरी रोकने को CISF का बड़ा एक्शन, विभिन्न क्षेत्रों में वाहन जांच
Pakur News: घाटचोरा में बाइक अनियंत्रित होकर पलटी, युवक गंभीर रूप से घायल
Pakur News: डॉ. प्रवीण कुमार संथालिया बने नए सिविल सर्जन, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार का लिया संकल्प
Pakur News: सीएचसी में अब उपलब्ध है आधुनिक इलाज, मरीजों को मिलेगी बड़ी राहत
Deoghar News: श्रावणी मेला 2026 में 4 अगस्त से शुरू होगी विशेष हेलीकॉप्टर सेवा
Giridih News: सर्वजन पेंशन योजना के 2.87 लाख लाभुकों के बैंक खाते में भेजे गए ₹58.34 करोड़