Pakur News: उपासना मरांडी की पहल रंग लाई, बिड़कीबाथान गांव में नया ट्रांसफार्मर लगने से बहाल हुई बिजली

ट्रांसफार्मर जलने से कई दिनों से ठप थी बिजली आपूर्ति

Pakur News: उपासना मरांडी की पहल रंग लाई, बिड़कीबाथान गांव में नया ट्रांसफार्मर लगने से बहाल हुई बिजली
महेशपुर के बिड़कीबाथान गांव में नया ट्रांसफार्मर लगने के बाद बहाल हुई बिजली आपूर्ति

महेशपुर प्रखंड के पथरिया पंचायत अंतर्गत बिड़कीबाथान गांव में 25 केवीए का ट्रांसफार्मर जल जाने से कई दिनों से बिजली आपूर्ति ठप थी। ग्रामीणों की शिकायत पर झामुमो केंद्रीय समिति सदस्य उपासना मरांडी ने विद्युत विभाग से संपर्क कर नया ट्रांसफार्मर लगाने की पहल की।

पाकुड़: महेशपुर प्रखंड अंतर्गत पंचायत पथरिया के ग्राम बिड़कीबाथान में कुछ समय पूर्व से बनी बिजली संकट की समस्या का समाधान झामुमो केंद्रीय समिति सदस्य उपासना मरांडी की पहल से हो गया है।

गांव का 25 केवीए का विद्युत ट्रांसफार्मर जल जाने के कारण कई दिनों से बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप थी, जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। बिजली नहीं रहने से बच्चों की पढ़ाई, पेयजल व्यवस्था तथा दैनिक जीवन भी प्रभावित हो रहा था।

ग्रामीणों ने अपनी समस्या उपासना मरांडी के समक्ष रखी, जिसके बाद उन्होंने तत्काल विद्युत विभाग के अधिकारियों से संपर्क कर नया ट्रांसफार्मर लगाने की मांग की। उनकी पहल पर विभाग ने गांव में नया 25 केवीए का ट्रांसफार्मर स्थापित कर दिया। ट्रांसफार्मर चालू होते ही गांव में बिजली आपूर्ति सुचारू रूप से बहाल हो गई, जिससे ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।

इस अवसर पर उपासना मरांडी ने कहा कि क्षेत्र की जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा हमेशा आम जनता के हितों की रक्षा और क्षेत्र के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध रहा है तथा भविष्य में भी जनहित से जुड़े प्रत्येक मुद्दे के समाधान के लिए निरंतर प्रयास करता रहेगा।

यह भी पढ़ें: Pakur News: अमड़ापाड़ा महिला हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, एक नाबालिग को लिया हिरासत में

नया ट्रांसफार्मर लगने के बाद गांव में खुशी का माहौल है। ग्रामीणों ने उपासना मरांडी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे हमेशा जनता की समस्याओं को गंभीरता से सुनती हैं और उनके समाधान के लिए सक्रिय रहती हैं। ग्रामीणों ने उनके जनसेवा के प्रति समर्पण की सराहना करते हुए विश्वास जताया कि वे आगे भी क्षेत्र के विकास और जनहित के कार्यों में इसी तरह सक्रिय भूमिका निभाती रहेंगी।

यह भी पढ़ें: घायल पहलवान अनंत मुर्मू के लिए मसीहा बनीं जूली हेम्ब्रम, हरसंभव मदद का दिया भरोसा

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

Dhanbad News: 'जीरो कोल लीकेज टॉलरेंस पॉलिसी' के तहत सीआईएसएफ ने चलाया विशेष वाहन जांच अभियान Dhanbad News: 'जीरो कोल लीकेज टॉलरेंस पॉलिसी' के तहत सीआईएसएफ ने चलाया विशेष वाहन जांच अभियान
Dhanbad News: बीसीसीएल में कोयला चोरी और अवैध खनन रोकने के लिए सीआईएसएफ का बड़ा अभियान
Palamu News: फोन पर दूसरी लड़की से बात करने का विरोध करने पर विवाहिता प्रताड़ित
Palamu News: परीक्षा केंद्रों के 100 मीटर के दायरे में हथियार ले जाने और भीड़ लगाने पर रोक
Dumka News: उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने कल्याण विभाग की योजनाओं की प्रगति की गहन समीक्षा की
Dumka News: राजकीय श्रावणी मेला 2026, उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने तैयारियों को लेकर की विभागवार समीक्षा
Dumka News: गम्हरा गांव के आदिवासी टोला में विशाल अजगर ने सियार को दबोचा, मचा हड़कंप
Dumka News: महिला को बंधक बनाकर मारपीट करने के मामले में छह आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल
Pakur News: आयुष विभाग के विशेष स्वास्थ्य शिविरों में 390 लोगों की हुई निःशुल्क जांच
Pakur News: पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह के निर्देश पर कदाचारमुक्त परीक्षा के लिए प्रशासन अलर्ट
Pakur News: प्रज्ञा केंद्र संचालकों का दो दिवसीय विशेष तकनीकी प्रशिक्षण कार्यक्रम शनिवार को हुआ संपन्न
Deoghar News: मेयर 19 जुलाई को नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर से करेंगे मुलाकात