Giridih News: प्राथमिक स्कूली बच्चों की गणितीय क्षमता सुधारने को शुरू हुआ ‘मोबाइल गुरु’ कार्यक्रम

स्कूली समय के बाद मोबाइल से पढ़ाई

Giridih News: प्राथमिक स्कूली बच्चों की गणितीय क्षमता सुधारने को शुरू हुआ ‘मोबाइल गुरु’ कार्यक्रम
(कार्यक्रम के औपचारिक शुभारंभ के अवसर पर उपस्थित जिला शिक्षा पदाधिकारी, शिक्षा अधीक्षक व अन्य अधिकारी)

गिरिडीह जिला प्रशासन द्वारा यूथ इंपैक्ट के सहयोग से बेंगाबाद और गांडेय प्रखंड में ‘मोबाइल गुरु’ कार्यक्रम शुरू किया गया है। इसके तहत 100 प्रशिक्षित शिक्षक वर्ग 3 से 5 के बच्चों को स्कूल अवधि के बाद मोबाइल के जरिए बुनियादी गणितीय कौशल का सरल और रुचिकर अभ्यास कराएंगे।

गिरिडीह: जिले में बच्चों की बुनियादी गणितीय दक्षता को मजबूत करने एवं शिक्षण प्रक्रिया को तकनीक से जोड़ने की दिशा में जिला प्रशासन द्वारा एक महत्वपूर्ण पहल की जा रही है। यूथ इंपैक्ट के सहयोग से बेंगाबाद एवं गांडेय प्रखंड में ‘मोबाइल गुरु’ कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है, जिसके माध्यम से स्कूल अवधि के बाद शिक्षक मोबाइल के जरिए बच्चों को गणित विषय की अतिरिक्त शिक्षा प्रदान करेंगे। 

कार्यक्रम के तहत वर्ग 3 से 5 के बच्चों को उनकी बुनियादी गणितीय समझ को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से दो अंकों का जोड़, घटाव, गुणा एवं भाग जैसे महत्वपूर्ण गणितीय कौशल सिखाए जाएंगे। मोबाइल आधारित शिक्षण पद्धति के माध्यम से बच्चों को सरल, सहज एवं रुचिकर तरीके से अभ्यास कराया जाएगा। वर्तमान में गांडेय एवं बेंगाबाद प्रखंड के 100 शिक्षकों को इस कार्यक्रम के तहत प्रशिक्षित किया गया है। 

Jharkhand Govt Ad
प्रशिक्षित शिक्षक स्कूल अवधि के बाद निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार बच्चों को मोबाइल आधारित शिक्षण सामग्री के माध्यम से गणित का अभ्यास कराएंगे। इस पहल का उद्देश्य बच्चों में गणित विषय के प्रति रुचि विकसित करने के साथ-साथ उनकी बुनियादी गणितीय दक्षताओं को मजबूत करना, सीखने की गति में सुधार लाना तथा डिजिटल तकनीक का शैक्षणिक उपयोग सुनिश्चित करना है। 

उपायुक्त, रामनिवास यादव ने कहा कि बच्चों की बुनियादी शिक्षा को मजबूत करना जिला प्रशासन की प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने कहा कि तकनीक का रचनात्मक उपयोग कर बच्चों को सीखने के अतिरिक्त अवसर उपलब्ध कराए जा सकते हैं। ‘मोबाइल गुरु’ जैसी पहल शिक्षा को तकनीक से जोड़ने के साथ-साथ बच्चों के सीखने के परिणामों में सुधार लाने की दिशा में उपयोगी साबित होगी। 

यह भी पढ़ें: Giridih News: लगटा बाबा कॉलेज में ‘शतावरी एक अमूल्य औषधि’ पर विचार गोष्ठी, किसानों और छात्रों ने लिया लाभ

उन्होंने शिक्षकों से अपील की कि वे मोबाइल आधारित शिक्षण संसाधनों का प्रभावी उपयोग करते हुए बच्चों को नियमित अभ्यास कराएं तथा उनकी सीखने की प्रगति पर भी विशेष ध्यान दें। साथ ही, उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कार्यक्रम की नियमित निगरानी एवं प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। 

यह भी पढ़ें: Giridih News: खनिज विधेयक के विरोध में झामुमो का प्रदर्शन, बनियाडीह में पीएम मोदी का पुतला फूंका

यूथ इंपैक्ट के सहयोग से संचालित यह पहल जिले में बच्चों की बुनियादी गणितीय दक्षता को मजबूत करने तथा डिजिटल माध्यमों के प्रभावी शैक्षणिक उपयोग की दिशा में एक सार्थक कदम है। इस अवसर पर जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला शिक्षा अधीक्षक सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

Dhanbad News: पुटकी के ओझा तालाब में नहाने के दौरान 17 वर्षीय किशोर संजीत की डूबने से मौत Dhanbad News: पुटकी के ओझा तालाब में नहाने के दौरान 17 वर्षीय किशोर संजीत की डूबने से मौत
Palamu News: जिले के माध्यमिक और उच्च माध्यमिक विद्यालयों में सड़क सुरक्षा अभियान का सफल आयोजन
Palamu News: 'ऑपरेशन सफाया' के तहत पुलिस की बड़ी सफलता, देसी कार्बाइन संग तीन गिरफ्तार
Dumka News: शिकारीपाड़ा क्षेत्र में अवैध लॉटरी का काला कारोबार, गाढ़ी कमाई गंवा रहे मजदूर
Dumka News: प्रस्तावित MMDR एमेंडमेंट बिल के विरोध में झामुमो कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित
छात्रा अमीषा और सबिता के साथ हुई बदसलूकी पर भाजपा ने उठाए गंभीर सवाल, दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग
Hazaribagh News: पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने खनिज राजस्व को लेकर राज्य सरकार को घेरा
Hazaribagh News: फर्नेस ब्लास्ट हादसे के बाद गरमाई राजनीति, पूर्व विधायक अंबा प्रसाद पहुंचीं घटनास्थल
Lohardaga News: ड्यूटी के दौरान शहीद हुए जवान दिलीप उरांव को दी गई अंतिम विदाई
Pakur News: जनजाति सुरक्षा मंच ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अनुच्छेद 342 में संशोधन की रखी मांग
Pakur News: सुंदरपुर में पेसा कानून के तहत पारंपरिक ग्राम सभा का हुआ सफल आयोजन
Giridih News: प्राथमिक स्कूली बच्चों की गणितीय क्षमता सुधारने को शुरू हुआ ‘मोबाइल गुरु’ कार्यक्रम