Lohardaga News: 13 सितंबर को लोहरदगा में जुटेगा तेली समाज, कार्यकर्ता सम्मेलन की तैयारियां तेज

Lohardaga News: 13 सितंबर को लोहरदगा में जुटेगा तेली समाज, कार्यकर्ता सम्मेलन की तैयारियां तेज
लोहरदगा में तेली समाज की बैठक में सम्मेलन की तैयारी

लोहरदगा स्थित तेली धर्मशाला में छोटा नागपुरिया तेली समाज जिला समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। जिलाध्यक्ष प्रो. शिव दयाल साहू की अध्यक्षता में हुई बैठक में संगठन को मजबूत बनाने और समाज में एकजुटता बढ़ाने पर चर्चा की गई।

लोहरदगा: छोटा नागपुरिया तेली समाज जिला समिति लोहरदगा की एक महत्वपूर्ण बैठक तेली धर्मशाला में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष प्रो. शिव दयाल साहू ने की। इसमें संगठन को मजबूती प्रदान करने और सामाजिक एकजुटता बढ़ाने पर गहन विचार-विमर्श किया गया।

बैठक में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर निर्णय लिया गया कि आगामी 13 सितंबर 2026 को जिला स्तरीय 'तेली कार्यकर्ता सम्मेलन' का भव्य आयोजन किया जाएगा। सम्मेलन को सफल बनाने के लिए पदाधिकारियों को विभिन्न प्रखंडों में जनसंपर्क अभियान चलाकर समाज के लोगों को आमंत्रित करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Jharkhand Govt Ad
अभियान की शुरुआत कुजरा गांव से होगी, जिसकी कमान प्रकाश साहू, अभिषेक साहू और प्रवीण साहू को दी गई है। इसके अलावा कुड़ू प्रखंड की जिम्मेवारी सरजू साहू, सोहन साहू व कृष्णा साहू को, भंडरा प्रखंड का प्रभार कैलाश साहू, बिंदु साहू व मुन्ना साहू को तथा शेष प्रखंडों का दायित्व लखपति साहू और सत्यनारायण साहू को सौंपा गया है।

बैठक में मुख्य रूप से राम विलास साहू, बजरंग साहू, सोनू साहू सहित विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे समाज के दर्जनों प्रतिनिधि उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें: Lohardaga News: वनवासी कल्याण केंद्र की लोहरदगा नगर समिति का पुनर्गठन, राजेश महतो बने अध्यक्ष

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

Bokaro News: घर से निकलीं दो बच्चियां ट्रेन से पहुंचीं स्टेशन, पुलिस ने सुरक्षित परिजनों को सौंपा Bokaro News: घर से निकलीं दो बच्चियां ट्रेन से पहुंचीं स्टेशन, पुलिस ने सुरक्षित परिजनों को सौंपा
Giridih News: सिहोडीह पटेलनगर में जलजमाव से बेहाल लोग, सड़क बनी ‘स्विमिंग पूल’
Bokaro News: सस्टेनेबल ट्रांसपोर्टेशन के अंतरराष्ट्रीय अभियान से जुड़ा डीपीएस बोकारो, नाइजीरिया के स्कूल से साझेदारी
Sahibganj News: गंगा के उफान ने छीना आशियाना, अपने हाथों से घर तोड़ने को मजबूर हुए दियारा के लोग
झारखंड में अगले माह से एयर होस्टेस और ग्राउंड क्रू की ट्रेनिंग, चयन प्रक्रिया पूरी
Pakur News: स्कूल में घटिया सामग्री से बन रहा शौचालय, बिना सूचना पट्ट के निर्माण पर उठे सवाल
Palamu News: मासूम आर्ट ग्रुप की बहुप्रतीक्षित शॉर्ट फिल्म ‘शुगर’ की शूटिंग संपन्न, कलाकारों का हुआ भव्य स्वागत
Lohardaga News: सुंदरी देवी सरस्वती शिशु मंदिर के छात्रों ने जीते गोल्ड, सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल
Hazaribagh News: खान एवं खनिज संशोधन विधेयक के खिलाफ कांग्रेस का एकदिवसीय उपवास, जय प्रकाश पटेल ने जताया विरोध
अंतिम सोमवारी पर काजलादहा में उमड़ा आस्था का सैलाब, ब्राह्मणी नदी से जल लेकर किया जलाभिषेक
Hazaribagh News: 1100 कलश के साथ निकली भव्य कलश यात्रा, सड़वा महादेव मंदिर में हुआ जलाभिषेक
Pakur News: जटाधारी शिव मंदिर में फिर चोरी, ताला तोड़कर दानपेटी की नगदी ले उड़े चोर, सुरक्षा पर सवाल