Bokaro News: घर से निकलीं दो बच्चियां ट्रेन से पहुंचीं स्टेशन, पुलिस ने सुरक्षित परिजनों को सौंपा

सुबह नींद खुलने पर बोकारो रेलवे स्टेशन पर उतरकर भटकने लगी थीं बच्चियां

Bokaro News: घर से निकलीं दो बच्चियां ट्रेन से पहुंचीं स्टेशन, पुलिस ने सुरक्षित परिजनों को सौंपा

बोकारो रेलवे स्टेशन पर भटकती मिलीं दो बच्चियों को बोकारो पुलिस ने तत्परता और संवेदनशीलता दिखाते हुए उनके परिजनों से मिला दिया। पुलिस को सूचना मिली थी कि दो अनजान बच्चियां स्टेशन पर इधर-उधर घूम रही हैं। पुलिस ने तत्काल दोनों को सुरक्षित बरामद कर पूछताछ की। पूछताछ में सामने आया कि पारिवारिक कलह के कारण दोनों बच्चियां उत्तर प्रदेश स्थित अपना घर छोड़कर मुगलसराय स्टेशन से ट्रेन में सवार हो गई थीं।

बोकारो: बोकारो रेलवे स्टेशन पर भटकती मिलीं दो बच्चियों को बोकारो पुलिस ने तत्परता और संवेदनशीलता दिखाते हुए उनके परिजनों तक पहुंचा दिया। पुलिस को सूचना मिली थी कि स्टेशन पर दो अनजान बच्चियां इधर-उधर घूम रही हैं।

सूचना मिलते ही बोकारो पुलिस ने तत्काल संज्ञान लेते हुए दोनों बच्चियों को सुरक्षित बरामद किया और उनसे पूछताछ की। पूछताछ में पता चला कि दोनों बच्चियां पारिवारिक कलह के कारण उत्तर प्रदेश स्थित अपना घर छोड़कर मुगलसराय स्टेशन से ट्रेन में सवार होकर निकल गई थीं। सुबह नींद खुलने पर दोनों बोकारो रेलवे स्टेशन पर उतर गईं।

पुलिस ने परिजनों से संपर्क कर बच्चियों को सौंपा

Jharkhand Govt Ad
मामले में बोकारो पुलिस ने संवेदनशीलता और तत्परता का परिचय देते हुए दोनों बच्चियों के माता-पिता से संपर्क स्थापित किया। आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद बच्चियों को उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस ने इस संबंध में उत्तर प्रदेश पुलिस से भी मामले की समुचित जांच करने का आग्रह किया है, ताकि बच्चियों के घर छोड़ने के कारणों की जानकारी सामने आ सके।

मिसिंग मामलों में संवेदनशीलता से कार्रवाई का निर्देश

बोकारो पुलिस के अनुसार, बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों से संबंधित किसी भी प्रकार के मिसिंग मामले में सभी थाना प्रभारियों को संवेदनशीलता और तत्परता के साथ कार्रवाई करने का निर्देश पुलिस अधीक्षक की ओर से दिया गया है। पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति के संज्ञान में बच्चे, महिला या बुजुर्ग के गुम होने से संबंधित कोई मामला आता है, तो तत्काल नजदीकी थाना अथवा 112 पर संपर्क करें।

यह भी पढ़ें: Bokaro News: कसमार के मोचरो से 400 मीटर केबल चोरी मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anshika Ambasta
Anshika Ambasta Picture

Anshika Ambasta covers local stories, trending topics, and news from the Jharkhand and Bihar desk at Samridh Jharkhand. With a focus on timely updates and impactful storytelling, she brings readers accurate and engaging news coverage. Passionate about journalism, she is dedicated to delivering stories that matter.

Latest News

Bokaro News: घर से निकलीं दो बच्चियां ट्रेन से पहुंचीं स्टेशन, पुलिस ने सुरक्षित परिजनों को सौंपा Bokaro News: घर से निकलीं दो बच्चियां ट्रेन से पहुंचीं स्टेशन, पुलिस ने सुरक्षित परिजनों को सौंपा
Giridih News: सिहोडीह पटेलनगर में जलजमाव से बेहाल लोग, सड़क बनी ‘स्विमिंग पूल’
Bokaro News: सस्टेनेबल ट्रांसपोर्टेशन के अंतरराष्ट्रीय अभियान से जुड़ा डीपीएस बोकारो, नाइजीरिया के स्कूल से साझेदारी
Sahibganj News: गंगा के उफान ने छीना आशियाना, अपने हाथों से घर तोड़ने को मजबूर हुए दियारा के लोग
झारखंड में अगले माह से एयर होस्टेस और ग्राउंड क्रू की ट्रेनिंग, चयन प्रक्रिया पूरी
Pakur News: स्कूल में घटिया सामग्री से बन रहा शौचालय, बिना सूचना पट्ट के निर्माण पर उठे सवाल
Palamu News: मासूम आर्ट ग्रुप की बहुप्रतीक्षित शॉर्ट फिल्म ‘शुगर’ की शूटिंग संपन्न, कलाकारों का हुआ भव्य स्वागत
Lohardaga News: सुंदरी देवी सरस्वती शिशु मंदिर के छात्रों ने जीते गोल्ड, सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल
Hazaribagh News: खान एवं खनिज संशोधन विधेयक के खिलाफ कांग्रेस का एकदिवसीय उपवास, जय प्रकाश पटेल ने जताया विरोध
अंतिम सोमवारी पर काजलादहा में उमड़ा आस्था का सैलाब, ब्राह्मणी नदी से जल लेकर किया जलाभिषेक
Hazaribagh News: 1100 कलश के साथ निकली भव्य कलश यात्रा, सड़वा महादेव मंदिर में हुआ जलाभिषेक
Pakur News: जटाधारी शिव मंदिर में फिर चोरी, ताला तोड़कर दानपेटी की नगदी ले उड़े चोर, सुरक्षा पर सवाल