Bokaro News: सस्टेनेबल ट्रांसपोर्टेशन के अंतरराष्ट्रीय अभियान से जुड़ा डीपीएस बोकारो, नाइजीरिया के स्कूल से साझेदारी

‘ग्रीन व्हील्स’ रैली में विद्यार्थियों ने साइकिल और पब्लिक ट्रांसपोर्ट अपनाने का दिया संदेश

Bokaro News: सस्टेनेबल ट्रांसपोर्टेशन के अंतरराष्ट्रीय अभियान से जुड़ा डीपीएस बोकारो, नाइजीरिया के स्कूल से साझेदारी

डीपीएस बोकारो ने ब्रिटिश काउंसिल के आरआईडीएस कार्यक्रम के तहत सस्टेनेबल ट्रांसपोर्टेशन को लेकर अंतरराष्ट्रीय अभियान में भागीदारी की है। स्कूल ने नाइजीरिया के क्रेस्टफोर्थ इंटरनेशनल स्कूल के साथ साझेदारी कर विद्यार्थियों के बीच पर्यावरण संरक्षण, हरित परिवहन और वैश्विक नागरिकता की समझ विकसित करने की पहल की। अभियान के तहत डीपीएस बोकारो के विद्यार्थियों ने ‘ग्रीन व्हील्स’ जागरूकता रैली निकाली।

बोकारो: शिक्षा को केवल चहारदीवारी और पाठ्यक्रम तक सीमित न रखकर विद्यार्थियों को वैश्विक सोच, अंतरराष्ट्रीय अनुभव और समकालीन वैश्विक चुनौतियों से जोड़ने की दिशा में दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस), बोकारो ने एक और महत्वपूर्ण पहल की है। ब्रिटिश काउंसिल के प्रतिष्ठित आरआईडीएस (Recognition of International Dimensions in Schools) कार्यक्रम के अंतर्गत डीपीएस बोकारो ने पर्यावरण संरक्षण और ‘सस्टेनेबल ट्रांसपोर्टेशन’ (संधारणीय परिवहन) के वैश्विक विषय पर नाइजीरिया के प्रसिद्ध क्रेस्टफोर्थ इंटरनेशनल स्कूल के साथ अंतरराष्ट्रीय साझेदारी की है।

इसके तहत विद्यार्थियों ने जागरूकता रैली, अवेयरनेस सर्वे, पोस्टर मेकिंग, प्रश्नावली एवं लॉगबुक तैयार करने जैसी गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लिया।

‘ग्रीन व्हील्स’ रैली के जरिए दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

Jharkhand Govt Ad
इस अभियान की कड़ी में ‘ग्रीन व्हील्स’ नामक जागरूकता रैली में डीपीएस बोकारो के दर्जनों छात्र शामिल हुए। हाथों में रंग-बिरंगे स्लोगन, पोस्टर, बैनर और आकर्षक तख्तियां लिए विद्यार्थियों का यह कारवां सेक्टर-4 स्थित विद्यालय परिसर से प्रारंभ होकर लक्ष्मी मार्केट सहित नगर के प्रमुख क्षेत्रों से गुजरा।

रैली के दौरान विद्यार्थियों ने आम नागरिकों को निजी वाहनों के विवेकपूर्ण उपयोग, कार्बन उत्सर्जन में कमी, साइकिल के प्रयोग और पब्लिक ट्रांसपोर्ट अपनाने के प्रति जागरूक किया।

यह भी पढ़ें: Jharkhand News: बोकारो की लापता युवती मामले में हाई कोर्ट सख्त, 10 दिन में कार्रवाई की रिपोर्ट तलब

भारत और नाइजीरिया के विद्यार्थियों ने किया ज्ञान का आदान-प्रदान

अभियान का सबसे अहम हिस्सा नाइजीरिया के उक्त स्कूल के विद्यार्थियों के साथ रोचक वीडियो संवाद रहा। डिजिटल स्क्रीन के जरिए सात समंदर पार जुड़े भारत और नाइजीरिया के विद्यार्थियों ने न केवल अपनी-अपनी भौगोलिक और सामाजिक परिस्थितियों पर विचार-विमर्श किया, बल्कि अपने-अपने देशों में सतत एवं हरित परिवहन को बढ़ावा देने के व्यावहारिक उपायों और नवाचारों पर भी खुलकर ज्ञान का आदान-प्रदान किया।

यह भी पढ़ें: Bokaro News: सीसीएल क्वार्टर खाली कराने को लेकर पूर्व मुखिया धनंजय सिंह पर शिकंजा कसा

इस साझेदारी के अगले चरण में नाइजीरियाई स्कूल द्वारा आयोजित गतिविधियों और प्रोजेक्ट्स को भी डीपीएस बोकारो के साथ साझा किया जाएगा।

पर्यावरण संरक्षण हम सभी का साझा एवं नैतिक दायित्व : प्राचार्य डॉ. गंगवार

वैश्विक भविष्य को सुरक्षित करने में इस पहल को मील का पत्थर बताते हुए विद्यालय के प्राचार्य डॉ. ए. एस. गंगवार ने कहा कि पर्यावरण की रक्षा करना हम सभी का साझा एवं नैतिक दायित्व है। उन्होंने कहा कि भावी पीढ़ी के लिए एक हरित, स्वच्छ और स्वस्थ ग्रह का निर्माण तभी संभव है, जब हम अपनी जीवनशैली में हरित एवं संधारणीय परिवहन को अनिवार्य रूप से शामिल करें।

डॉ. गंगवार ने कहा कि डीपीएस बोकारो अपने विद्यार्थियों को सिर्फ अकादमिक उत्कृष्टता तक सीमित नहीं रखता, बल्कि उन्हें अंतरराष्ट्रीय पटल पर जिम्मेदार और संवेदनशील ‘ग्लोबल सिटीजन’ बनाने के लिए निरंतर वैश्विक अवसर उपलब्ध कराता है।

प्लास्टिक प्रदूषण के खिलाफ भी चलाया जागरूकता अभियान

दूसरी ओर, आरआईडीएस अभियान के तहत विद्यालय की प्राइमरी इकाई में ‘प्लास्टिक प्रदूषण’ के खिलाफ भी जागरूकता अभियान चलाया गया। इसमें नन्हे छात्र-छात्राओं ने अपनी रचनात्मक कलाकृतियों और पोस्टरों के माध्यम से सिंगल-यूज प्लास्टिक के बहिष्कार की भावपूर्ण अपील की।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anshika Ambasta
Anshika Ambasta Picture

Anshika Ambasta covers local stories, trending topics, and news from the Jharkhand and Bihar desk at Samridh Jharkhand. With a focus on timely updates and impactful storytelling, she brings readers accurate and engaging news coverage. Passionate about journalism, she is dedicated to delivering stories that matter.

Latest News

Bokaro News: घर से निकलीं दो बच्चियां ट्रेन से पहुंचीं स्टेशन, पुलिस ने सुरक्षित परिजनों को सौंपा Bokaro News: घर से निकलीं दो बच्चियां ट्रेन से पहुंचीं स्टेशन, पुलिस ने सुरक्षित परिजनों को सौंपा
Giridih News: सिहोडीह पटेलनगर में जलजमाव से बेहाल लोग, सड़क बनी ‘स्विमिंग पूल’
Bokaro News: सस्टेनेबल ट्रांसपोर्टेशन के अंतरराष्ट्रीय अभियान से जुड़ा डीपीएस बोकारो, नाइजीरिया के स्कूल से साझेदारी
Sahibganj News: गंगा के उफान ने छीना आशियाना, अपने हाथों से घर तोड़ने को मजबूर हुए दियारा के लोग
झारखंड में अगले माह से एयर होस्टेस और ग्राउंड क्रू की ट्रेनिंग, चयन प्रक्रिया पूरी
Pakur News: स्कूल में घटिया सामग्री से बन रहा शौचालय, बिना सूचना पट्ट के निर्माण पर उठे सवाल
Palamu News: मासूम आर्ट ग्रुप की बहुप्रतीक्षित शॉर्ट फिल्म ‘शुगर’ की शूटिंग संपन्न, कलाकारों का हुआ भव्य स्वागत
Lohardaga News: सुंदरी देवी सरस्वती शिशु मंदिर के छात्रों ने जीते गोल्ड, सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल
Hazaribagh News: खान एवं खनिज संशोधन विधेयक के खिलाफ कांग्रेस का एकदिवसीय उपवास, जय प्रकाश पटेल ने जताया विरोध
अंतिम सोमवारी पर काजलादहा में उमड़ा आस्था का सैलाब, ब्राह्मणी नदी से जल लेकर किया जलाभिषेक
Hazaribagh News: 1100 कलश के साथ निकली भव्य कलश यात्रा, सड़वा महादेव मंदिर में हुआ जलाभिषेक
Pakur News: जटाधारी शिव मंदिर में फिर चोरी, ताला तोड़कर दानपेटी की नगदी ले उड़े चोर, सुरक्षा पर सवाल