Shravani Mela: सावन की दूसरी सोमवारी पर झारखंडधाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, 25 हजार श्रद्धालुओं ने किया जलार्पण

सुबह से ही श्रद्धालुओं और कांवरियों की भीड़ से गुलजार रहा झारखंडधाम मंदिर परिसर

Shravani Mela: सावन की दूसरी सोमवारी पर झारखंडधाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, 25 हजार श्रद्धालुओं ने किया जलार्पण
सावन की दूसरी सोमवारी पर झारखंडधाम में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़, करीब 25 हजार भक्तों ने किया जलार्पण।

सावन की दूसरी सोमवारी पर गिरिडीह के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल झारखंडधाम में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं और कांवरियों की भारी भीड़ जुटने लगी। बोल बम और हर-हर महादेव के जयकारों से पूरा परिसर गूंजता रहा। श्रद्धालुओं ने शिवगंगा में आस्था की डुबकी लगाई और चंद्रकूप से जल भरकर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। अनुमान के मुताबिक करीब 25 हजार श्रद्धालुओं ने जलार्पण किया।

 गिरिडीह :  सावन की दूसरी सोमवारी पर प्रसिद्ध धार्मिक स्थल झारखंडधाम में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। सुबह से ही श्रद्धालुओं और कांवरियों की भीड़ मंदिर परिसर में जुटने लगी। बोल बम और हर-हर महादेव के जयकारों से पूरा मंदिर परिसर गूंजता रहा। हजारों श्रद्धालुओं ने शिवगंगा में आस्था की डुबकी लगाई और चंद्रकूप से जल भरकर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। अनुमान के मुताबिक करीब 25 हजार श्रद्धालुओं ने जलार्पण किया। बड़ी संख्या में कांवरियों ने भी बाबा भोलेनाथ को जल चढ़ाया।

श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए मंदिर परिसर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे पार्वती मंदिर में हीरोडीह थाना प्रभारी  महेश चंद्रा और परसन थाना प्रभारी के अगुवाई में कई महिला पुरुष बल लगाए गए थे बाबा  मंदिर के अंदर डीके सिंह की अगुवाई में छह पुलिसकर्मी तैनात रहे। मंदिर के तीनों प्रवेश द्वारों पर चार-चार पुलिसकर्मियों के साथ एक-एक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई मंदिर मेला  क्षेत्र में बीडीओ अमल कुमार इंस्पेक्टर प्रदीप दास  निगरानी में थे बाबा मंदिर पार्वती मंदिर के जाने वाले मार्गो पर दो लाइन लगा दी गई थी एक तरफ से महिला तो दूसरे तरफ से पुरुष को भेजी जा रही थी मेला को सफल के लिए लगे रहे मेला को सफल बनाने में पंचायत सचिव राजकुमार पासवान , सी आई प्रशांत कुमार चांद , बबीता कुमार जे ई हिमांशु शेखर ,

मंदिर प्रबंधन समिति के , कोषाध्यक्ष नरेश पंडा , सुभाष पंडा, मनोज पंडा, कृष्ण कन्हैया पंडा, सुधीर पंडा,विनोद पंडा , सुजीत पंडा, किशोर पंडा, आशुतोष पंडा और दिलीप पांडेय समेत कई लोग श्रद्धालुओं की सुविधा में जुटे रहे।

पार्वती मंदिर, बजरंगबली, सरस्वती, राधाकृष्ण, वैष्णोदेवी, पंचमुखी हनुमान, संतोषी माता, श्री सीताराम, बृहद बजरंगबली और दुर्गा मंदिर में भी दर्शन के लिए भक्तों की लंबी कतार लगी रही।

यह भी पढ़ें: Giridih News: सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, नन्हे भैया-बहनों ने मोहा मन

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Suman Kumari

Latest News

Dumka News: विधायक डॉ. लुईस मरांडी की अध्यक्षता में आयोजित हुई प्रधानगणों की समीक्षा बैठक Dumka News: विधायक डॉ. लुईस मरांडी की अध्यक्षता में आयोजित हुई प्रधानगणों की समीक्षा बैठक
Hazaribagh News: उपायुक्त हेमंत सती के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग का औचक निरीक्षण अभियान
Hazaribagh News: विनोबा भावे विवि के राजनीति विज्ञान विभाग में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस
Dhanbad news: गणेशपुर बस्ती के पीछे असामाजिक तत्वों द्वारा अवैध मुहाना खोलने की कोशिश विफल
Dhanbad news: बीसीसीएल के जमुनिया हाईवॉल पेच में अवैध कोयला कारोबार पर कसेगा कड़ा शिकंजा
Bokaro News: दिल्ली पब्लिक स्कूल में धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया शिक्षक दिवस समारोह
Bokaro News: आंदोलनकारी बुजुर्ग हेमंती देवी ने उपायुक्त से किया संवाद, पेंशन की ली जानकारी
Bokaro News: बीएसएल के सतर्कता विभाग द्वारा कर्मियों के लिए सतर्कता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
Giridih News: बाल विवाह के खिलाफ 27 नवंबर को अंतरराष्ट्रीय दिवस घोषित करने के फैसले का स्वागत
Giridih News: बदलती जीवनशैली और तनाव के कारण कम उम्र में बढ़ रहा हृदय रोग का खतरा
Giridih News: उपायुक्त रामनिवास यादव ने ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का किया त्रैमासिक निरीक्षण
Sahebganj News: मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने उधवा में मतदाता सूची सत्यापन का लिया जायजा