JPSC विवाद: विधानसभा घेराव में ‘पुष्पा भाऊ’ का अंदाज, बोले- झुकेगा नहीं झारखंड का छात्र

‘पुष्पा भाऊ’ ने कहा- पेपर लीक का सबसे ज्यादा असर गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों के छात्रों पर पड़ता है।

JPSC विवाद: विधानसभा घेराव में ‘पुष्पा भाऊ’ का अंदाज, बोले- झुकेगा नहीं झारखंड का छात्र
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव में छात्रों के समर्थन में पहुंचे ‘पुष्पा भाऊ’, बोले- झुकेगा नहीं झारखंड का छात्र।

रांची में JPSC-JSSC समेत प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ हुए विधानसभा घेराव के दौरान ‘पुष्पा भाऊ’ ने छात्रों के समर्थन में पहुंचकर अपने खास अंदाज में लोगों का ध्यान खींचा। उन्होंने बार-बार होने वाली पेपर लीक की घटनाओं पर चिंता जताते हुए कहा कि इसका सबसे ज्यादा असर गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों से आने वाले छात्रों पर पड़ता है।

रांची: झारखंड में जेपीएससी-जेएसएससी समेत प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ सोमवार को रांची में हुए विधानसभा घेराव के दौरान प्रदर्शन का एक अलग रंग देखने को मिला। बॉलीवुड अभिनेता के चर्चित किरदार ‘पुष्पा राज’ के अंदाज में वायरल ‘पुष्पा भाऊ’ छात्रों के समर्थन में आंदोलन स्थल पर पहुंचे। उन्होंने छात्रों की मांगों का समर्थन करते हुए प्रतियोगी परीक्षाओं में बार-बार पेपर लीक होने की घटनाओं पर गंभीर चिंता जताई।

‘पुष्पा भाऊ’ ने कहा कि छात्रों के लंबे समय से चल रहे आंदोलन को देखकर वह काफी आहत हुए और इसी वजह से उनके समर्थन में झारखंड की राजधानी रांची पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि छात्रों की मांगों को गंभीरता से सुना जाना चाहिए और सरकार को उनकी समस्याओं का समाधान करना चाहिए।

उन्होंने जंतर-मंतर पर हुए कुछ प्रदर्शनों का जिक्र करते हुए कहा कि वहां जिस तरह की आपत्तिजनक भाषा और अश्लील टिप्पणियां सामने आने की बातें कही गई थीं, वैसा माहौल रांची में आंदोलन कर रहे छात्रों के बीच देखने को नहीं मिला। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर कई तरह की बातें सार्वजनिक रूप से चल रही हैं और पूरा देश उन्हें देख-सुन रहा है, लेकिन रांची में चल रहे आंदोलन की वास्तविक तस्वीर भी सामने है।

प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक की घटनाओं पर चिंता जताते हुए उन्होंने कहा कि बार-बार पेपर लीक होना बेहद गंभीर विषय है। इसका सबसे ज्यादा असर गरीब और सामान्य परिवारों से आने वाले छात्रों पर पड़ता है।

उन्होंने कहा कि आर्थिक रूप से सक्षम परिवारों के पास पढ़ाई और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए पर्याप्त संसाधन होते हैं। वहीं, गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों के छात्र अपनी मेहनत, संघर्ष और उम्मीद के सहारे प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करते हैं। ऐसे में परीक्षा से पहले पेपर लीक हो जाने या परीक्षा प्रक्रिया में कथित गड़बड़ी की खबर सामने आने से उनकी वर्षों की मेहनत पर पानी फिर जाता है।

उन्होंने कहा कि बार-बार होने वाली ऐसी घटनाओं से झारखंड के युवाओं का भविष्य प्रभावित हो रहा है। छात्रों को परीक्षा की तैयारी में अपना समय, पैसा और कई वर्षों की मेहनत लगानी पड़ती है। परीक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने से उनके भीतर निराशा और असुरक्षा की भावना पैदा होती है।

‘पुष्पा भाऊ’ ने कहा कि अमीर हो या गरीब, सभी का खून और शरीर एक समान है। इसलिए शिक्षा और रोजगार के अवसर भी सभी के लिए समान होने चाहिए। उन्होंने सरकार से छात्रों की समस्याओं पर गंभीरता से विचार करने और प्रतियोगी परीक्षाओं की व्यवस्था में सुधार करने की मांग की।

उन्होंने कहा कि गरीब परिवारों के युवा प्रतियोगी परीक्षाओं को अपने भविष्य को बदलने का सबसे बड़ा माध्यम मानते हैं। ऐसे में परीक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता और निष्पक्षता बेहद जरूरी है।

अपने खास अंदाज में छात्रों का उत्साह बढ़ाते हुए ‘पुष्पा भाऊ’ ने कहा," झारखंड के छात्रों को नेशनल खिलाड़ी समझा है क्या, ये इंटरनेशनल खिलाड़ी हैं। झारखंड का छात्र झुकेगा नहीं।"

उन्होंने अपने चर्चित अंदाज में तंज कसते हुए कहा कि कान के नीचे रपारप-रपा रप देने से तानाशाही खत्म हो जाएगी और तभी सिस्टम में सुधार होगा। उनके इस अंदाज पर आंदोलन स्थल पर मौजूद छात्रों में उत्साह देखने को मिला।

उन्होंने अंत में छात्रों के संघर्ष के समर्थन में कहा कि “झुकेगा नहीं झारखंड का छात्र।” प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ जारी आंदोलन के बीच ‘पुष्पा भाऊ’ की मौजूदगी और उनके बयान ने प्रदर्शन स्थल पर लोगों का ध्यान आकर्षित किया।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Suman Kumari

Latest News

केरल का नाम 'केरलम' किए जाने वाला विधेयक लोकसभा में पेश केरल का नाम 'केरलम' किए जाने वाला विधेयक लोकसभा में पेश
Giridih News: नईटांड से 135 श्रद्धालुओं का जत्था सुल्तानगंज रवाना, पैदल देवघर पहुंचकर करेंगे जलाभिषेक
दमनकारी है झारखंड सरकार, लोकतांत्रिक आंदोलन भी झारखंड में अपराध है क्या: आदित्य साहू
Giridih News: देशभर के कलाकारों का गिरिडीह में जुटान, अखिल भारतीय नाट्य व नृत्य प्रतियोगिता 4 सितंबर से
JPSC विवाद: JPSC-JSSC छात्र आंदोलन के बीच जमशेदपुर में धारा 163 लागू, जुटान और प्रदर्शन पर प्रतिबंध
छात्र आंदोलन पर भाजपा का सरकार पर निशाना, दुलाल भुइयां ने हेमंत सोरेन से मांगा इस्तीफा
JPSC नियुक्ति घोटाले के खिलाफ छात्रों का विधानसभा घेराव, जेपी पांडेय ने सीबीआई जांच की मांग की
Palamu News: आहर से मिले दो सगे भाइयों के शव, चाचा ने जताई हत्या की आशंका
JPSC-JSSC छात्र आंदोलन: एंबुलेंस से विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्रनाथ महतो, मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी
Explainer: संसद में कौन सा बड़ा बिल ला रही मोदी-शाह की जोड़ी? इंडी कैंप में मची जबरदस्त खलबली
Breaking News: JPSC के पूर्व अध्यक्ष एल. खियांग्ते गिरफ्तार, CID की कार्रवाई से बढ़ी हलचल
JPSC विवाद: विधानसभा घेराव में ‘पुष्पा भाऊ’ का अंदाज, बोले- झुकेगा नहीं झारखंड का छात्र