JPSC JSSC Protest
समाचार  राज्य  राजनीति  शिक्षा  जमशेदपुर  झारखण्ड 

JPSC विवाद: JPSC-JSSC छात्र आंदोलन के बीच जमशेदपुर में धारा 163 लागू, जुटान और प्रदर्शन पर प्रतिबंध

JPSC विवाद: JPSC-JSSC छात्र आंदोलन के बीच जमशेदपुर में धारा 163 लागू, जुटान और प्रदर्शन पर प्रतिबंध झारखंड में जारी छात्र आंदोलन के मद्देनजर पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन ने जमशेदपुर शहर में कानून-व्यवस्था और शांति बनाए रखने के लिए निषेधाज्ञा लागू कर दी है। प्रशासन के आदेश के अनुसार 10 अगस्त की मध्यरात्रि 12 बजे से निषेधाज्ञा प्रभावी है और यह अगले आदेश तक जारी रहेगी। इसके तहत पांच या उससे अधिक लोगों के एक स्थान पर एकत्रित होने के साथ-साथ जुलूस, प्रदर्शन, धरना और सभा आयोजित करने पर रोक रहेगी।
Read More...
समाचार  राज्य  राजनीति  शिक्षा  जमशेदपुर  झारखण्ड 

छात्र आंदोलन पर भाजपा का सरकार पर निशाना, दुलाल भुइयां ने हेमंत सोरेन से मांगा इस्तीफा

छात्र आंदोलन पर भाजपा का सरकार पर निशाना, दुलाल भुइयां ने हेमंत सोरेन से मांगा इस्तीफा जमशेदपुर में झारखंड के पूर्व मंत्री और भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य दुलाल भुइयां ने JPSC-JSSC समेत प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर हेमंत सोरेन सरकार पर निशाना साधा। भालुबासा स्थित एक होटल में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में भ्रष्टाचार चरम पर है और छात्रों का आंदोलन इसी असंतोष का परिणाम है। उन्होंने कहा कि गरीब और मध्यमवर्गीय परिवार अपने बच्चों की पढ़ाई के लिए खेत और जमीन तक बेच देते हैं, लेकिन परीक्षा प्रक्रिया में कथित गड़बड़ी से वर्षों की मेहनत पर पानी फिर जाता है।
Read More...
समाचार  राज्य  राजनीति  शिक्षा  रांची  झारखण्ड 

JPSC विवाद: विधानसभा घेराव में ‘पुष्पा भाऊ’ का अंदाज, बोले- झुकेगा नहीं झारखंड का छात्र

JPSC विवाद: विधानसभा घेराव में ‘पुष्पा भाऊ’ का अंदाज, बोले- झुकेगा नहीं झारखंड का छात्र रांची में JPSC-JSSC समेत प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ हुए विधानसभा घेराव के दौरान ‘पुष्पा भाऊ’ ने छात्रों के समर्थन में पहुंचकर अपने खास अंदाज में लोगों का ध्यान खींचा। उन्होंने बार-बार होने वाली पेपर लीक की घटनाओं पर चिंता जताते हुए कहा कि इसका सबसे ज्यादा असर गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों से आने वाले छात्रों पर पड़ता है।
Read More...
समाचार  राज्य  राजनीति  शिक्षा  रांची  झारखण्ड 

JPSC विवाद: JPSC-JSSC आंदोलन में बड़ा एक्शन, बाबूलाल मरांडी समेत भाजपा नेता और 500 से ज्यादा छात्र हिरासत में

JPSC विवाद: JPSC-JSSC आंदोलन में बड़ा एक्शन, बाबूलाल मरांडी समेत भाजपा नेता और 500 से ज्यादा छात्र हिरासत में रांची में JPSC-JSSC समेत अन्य भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ चल रहा छात्र आंदोलन सोमवार को उग्र हो गया। विधानसभा घेराव के लिए बड़ी संख्या में छात्र सड़कों पर उतरे और कई जगह पुलिस की बैरिकेडिंग पार करने का प्रयास किया। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 500 से अधिक छात्रों को हिरासत में लिया।
Read More...
समाचार  राज्य  राजनीति  शिक्षा  रांची  झारखण्ड 

JPSC विवाद: JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव के बीच भाजपा का प्रदर्शन, CM हेमंत सोरेन से इस्तीफे की मांग

JPSC विवाद: JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव के बीच भाजपा का प्रदर्शन, CM हेमंत सोरेन से इस्तीफे की मांग रांची में JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव के बीच सोमवार को भाजपा ने भी राज्य सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता पार्टी के झंडे लेकर मुख्यमंत्री आवास के बाहर पहुंचे और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से इस्तीफे की मांग की। मुख्यमंत्री आवास के आसपास सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे।
Read More...

Advertisement