कोडरमा में श्रद्धा और भक्ति के साथ संपन्न हुआ सद्गुरु देवराहा बाबा गुरु पूर्णिमा अमृत महोत्सव

वर्ष 1992 से लगातार आयोजित हो रहा है आध्यात्मिक महोत्सव

कोडरमा में श्रद्धा और भक्ति के साथ संपन्न हुआ सद्गुरु देवराहा बाबा गुरु पूर्णिमा अमृत महोत्सव
कोडरमा में आयोजित सद्गुरु देवराहा बाबा गुरु पूर्णिमा अमृत महोत्सव में भजन संध्या, संकीर्तन और वैदिक हवन के दौरान श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़।

कोडरमा में सेवा निवृत्त वरीय वाणिज्यकर पदाधिकारी एवं पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष बजरंगी प्रसाद के संरक्षण में आयोजित सद्गुरु देवराहा बाबा गुरु पूर्णिमा अमृत महोत्सव श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक उल्लास के साथ संपन्न हुआ।

 कोडरमा : सेवा निवृत वरीय वाणिज्यकर पदाधिकारी व पूर्व नगर परिषद अध्यछ  बजरंगी प्रसाद के संरक्षण एवं मार्गदर्शन में वर्ष 1992 से निरंतर आयोजित हो रहे सद्गुरु देवराहा बाबा गुरु पूर्णिमा अमृत महोत्सव इस वर्ष भी अत्यंत श्रद्धा, भक्ति एवं भव्यता के साथ संपन्न हुआ। लगभग 34 वर्षों की सतत परंपरा को आगे बढ़ाते हुए आयोजित इस महोत्सव में दूर-दूर से आए श्रद्धालुओं, भजन प्रेमियों एवं गणमान्य अतिथियों ने भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाया।
महोत्सव का मुख्य आकर्षण देवराहा बाबा का भव्य दरबार एवं लकड़ी के खंभों पर फूस एवं बिचाली से निर्मित पारंपरिक मचान रहा । जिसे विभिन्न देवी-देवताओं के आकर्षक चित्रों से सजाया गया। यह दिव्य मचान श्रद्धालुओं के बीच विशेष आकर्षण का केंद्र बना।

कार्यक्रम में प्रसिद्ध भजन गायक राकेश राजपूत, एंड  ग्रुप सुप्रसिद्ध भजन गायिका कुमारी श्वेता तथा बाहर से आए कुशल म्यूजिशियनों ने एक से बढ़कर एक भावपूर्ण एवं भक्तिमय भजनों की प्रस्तुति देकर पूरे वातावरण को भक्तिरस में सराबोर कर दिया। उनके मधुर भजनों पर श्रद्धालु देर रात तक भक्ति में लीन रहे।

Jharkhand Govt Ad
इसके साथ ही झुमरी तिलैया के श्रीराम संकीर्तन मंडल एवं श्री हनुमान संकीर्तन मंडल के सदस्यों ने भी संकीर्तन एवं भजनों की मनमोहक प्रस्तुति देकर कार्यक्रम की गरिमा को और बढ़ाया।
देवराहा बाबा के भव्य मचान का निर्माण बजरंगी प्रसाद के पुत्र मनोज कुमार, संजय कुमार, संतोष कुमार, मृत्युंजय कुमार एवं नीरज कुमार ने किया, जिसकी सभी श्रद्धालुओं ने मुक्त कंठ से सराहना की।

महोत्सव की सफलता में सभी का उल्लेखनीय योगदान रहा। पुत्रवधू रंजीता कुमारी, रानी विजेता , कविता कुमारी एवं प्रेमलता, पुत्री ममता कुमारी तथा परिवार के सदस्य रिद्धिमा, सृष्टि, अदिति, राज, पूर्णांक कुमार, शिरीष कुमार, हर्षित कुमार, नितांत शिवम, वंशिका कुमारी एवं शुभ कुमार ने आयोजन की व्यवस्थाओं में सक्रिय भूमिका निभाई। भजन संध्या के दौरान परिवार की रंजीता कुमारी, विजेता कुमारी, कविता कुमारी, संजय कुमार, शिरीष कुमार, शिव कुमार एवं नितांत शिवम ने भक्तिमय भजनों पर मनोहारी नृत्य प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं का मन मोह लिया।
महोत्सव में आए सभी श्रद्धालुओं, भजन प्रेमियों, कलाकारों एवं अतिथियों के लिए प्रसाद एवं भोजन की उत्कृष्ट व्यवस्था की गई।

यह भी पढ़ें: Koderma News: DAV पब्लिक स्कूल में नियमित सामूहिक पीटी, स्वस्थ शरीर-स्वस्थ मन का दिया संदेश

इस अवसर पर 45 झारखंड बटालियन एनसीसी, कोडरमा (इंडियन आर्मी) के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल विजय कुमार सिंह, सूबेदार मेजर जी. के. चौधरी, ट्रेनिंग जेसीओ बलजिंदर सिंह, सूबेदार जतरू तिर्की, नगर परिषद झुमरी तिलैया के अध्यक्ष रमेश हर्षधर, उपाध्यक्ष मनोहर राम, कार्यपालक पदाधिकारी अंकित कुमार  गुप्ता, शहर प्रबंधक लेमांशु कुमार, जन स्वास्थ्य विभाग के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर जितेंद्र कुमार जैसल, सुपरिंटेंडिंग इंजीनियर भारत भूषण मुंगेर, प्रशिक्षु डीएसपी नलिन शुभम, गया के अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश सुनील कुमार वर्मा, डॉ. आनंद कुमार, सहायक अभियंता रामप्रवेश चौधरी, मार्केटिंग सुपरवाइजर गुलाब कुमार, झारखंड स्टेट कोऑपरेटिव बैंक के प्रबंधक नीरज कुमार, राजकीय पॉलिटेक्निक कोडरमा के व्याख्याता एवं एनसीसी अधिकारी संतोष कुमार, श्रीराम संकीर्तन मंडल के अध्यक्ष मुन्ना भदानी, विजय कुमार सिंह, विजय पांडेय (अधिवक्ता), धीरज जोशी, रमेश भालोटिया, ओडिशा से आए भजन गायक कैलाश पोद्दार, मनीष पोद्दार, आयुष पोद्दार, बलदेव प्रसाद वर्मा, कपिल देव प्रसाद, गौरव कुमार, रणधीर कुमार, राजेश कुमार, दिग्विजय कुमार, धनंजय कुमार, व्याख्याता अखिलेश कुमार एवं हीरालाल कुमार सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
महोत्सव का समापन अगले दिन प्रातः वैदिक हवन, पूजन एवं भव्य आरती के साथ श्रद्धापूर्वक संपन्न हुआ।

यह भी पढ़ें: Koderma News: ग्रिजली कॉलेज ऑफ एजुकेशन में रवीन्द्रनाथ टैगोर की पुण्यतिथि पर दी गई श्रद्धांजलि

इस अवसर पर संतोष कुमार ने कहा कि "सद्गुरु देवराहा बाबा गुरु पूर्णिमा महोत्सव हम सभी के लिए अटूट आस्था, श्रद्धा एवं आध्यात्मिक ऊर्जा का प्रतीक है। इस पावन परंपरा की शुरुआत वर्ष 1992 में मेरे पूज्य पिता बजरंगी प्रसाद  ने की थी। सद्गुरु देवराहा बाबा की असीम कृपा से यह आध्यात्मिक महोत्सव आने वाले वर्षों में भी निरंतर इसी श्रद्धा एवं भव्यता के साथ आयोजित होता रहेगा।
पूरे आयोजन में श्रद्धा, सेवा, भक्ति, पारिवारिक सहभागिता और सामाजिक समरसता का अद्भुत संगम देखने को मिला, जिसने उपस्थित श्रद्धालुओं के हृदय पर अमिट छाप छोड़ दी।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Susmita Rani
Kumar Ramesham Picture

Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.

Latest News

Ranchi News: डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय में नव-नामांकित छात्रों के लिए इंडक्शन प्रोग्राम आयोजित Ranchi News: डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय में नव-नामांकित छात्रों के लिए इंडक्शन प्रोग्राम आयोजित
Hazaribagh News: JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के हक के लिए विधानसभा में गरजे विधायक प्रदीप प्रसाद
Hazaribagh News: उपायुक्त हेमंत सती ने भूमि संरक्षण विभाग की समीक्षा बैठक में दिए कड़े निर्देश
Bokaro News: बीएसएल में वैधानिक प्रावधान एवं अनुबंध निष्पादन में दस्तावेजीकरण पर अधिकारियों का विशेष प्रशिक्षण
Ranchi News: CCL कर्मी के आश्रित को मिला 1 करोड़ का दुर्घटना मृत्यु लाभ, PNB कॉर्पोरेट सैलरी पैकेज बना सुरक्षा कवच
Koderma News: जंगली जानवरों के हमले में प्रभावित 35 परिवारों को मिला वन विभाग का मुआवजा
Koderma News: दुमदुमा में डीसीएम ट्रक पर लोड हो रहे 65 डीआई पाइप के साथ दो पकड़े गए
JPSC विवाद: राहुल क्रांति से अस्पताल में मिले भाजपा नेता, JPSC-JSSC छात्र आंदोलन को दिया समर्थन
Ranchi News: BIT मेसरा में AI फॉर मेंटल हेल्थ पर 5-दिवसीय कार्यशाला का समापन
Ranchi News: रांची में होगी 55वीं अखिल भारतीय खान बचाव प्रतियोगिता, CCL ने शुरू की जोरदार तैयारियां
Giridih News: कानून-व्यवस्था होगी मजबूत, डीसी और एसपी ने 32 नए वाहनों को दिखाई हरी झंडी
Jharkhand News: 77वें राज्यव्यापी वन महोत्सव में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का संदेश, हर नागरिक लगाए एक पौधा