Pakur News: स्कूल में घटिया सामग्री से बन रहा शौचालय, बिना सूचना पट्ट के निर्माण पर उठे सवाल

बड़ा सिंहपुर उत्क्रमित मध्य विद्यालय परिसर में चल रहा शौचालय निर्माण

Pakur News: स्कूल में घटिया सामग्री से बन रहा शौचालय, बिना सूचना पट्ट के निर्माण पर उठे सवाल

पाकुड़िया प्रखंड के बाड़ासिंहपुर पंचायत स्थित बड़ा सिंहपुर उत्क्रमित मध्य विद्यालय परिसर में शौचालय निर्माण कार्य अंतिम चरण में पहुंच गया है। निर्माण कार्य में कथित अनियमितता और घटिया सामग्री के इस्तेमाल को लेकर स्थानीय ग्रामीणों में असंतोष है। ग्रामीणों का आरोप है कि निर्माण स्थल पर अब तक सरकारी सूचना पट्ट नहीं लगाया गया है, जिससे योजना की लागत, प्राक्कलन और संवेदक से जुड़ी जानकारी सामने नहीं आ रही है। ईंट, गिट्टी और बालू की गुणवत्ता पर भी सवाल उठाए जा रहे हैं।

पाकुड़: पाकुड़िया प्रखंड क्षेत्र के बाड़ासिंहपुर पंचायत स्थित बड़ा सिंहपुर उत्क्रमित मध्य विद्यालय प्रांगण में इन दिनों शौचालय का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। निर्माण कार्य अब लगभग पूरा होने के कगार पर है, लेकिन इसमें बरती जा रही अनियमितता को लेकर स्थानीय लोगों और ग्रामीणों में भारी असंतोष देखा जा रहा है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, निर्माण स्थल पर अब तक किसी भी प्रकार का सरकारी सूचना पट्ट नहीं लगाया गया है, जिससे योजना की कुल लागत, प्राक्कलन और संवेदक की जानकारी पूरी तरह गोपनीय बनी हुई है।

इतना ही नहीं, शौचालय निर्माण में इस्तेमाल की जा रही ईंट, गिट्टी और बालू की गुणवत्ता बेहद निम्न स्तर की है। घटिया निर्माण सामग्री के प्रयोग से भवन के भविष्य और बच्चों की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि विभागीय अनदेखी के कारण संवेदक मनमाने ढंग से घटिया सामग्री का इस्तेमाल कर काम को जल्दबाजी में समेटने की फिराक में है। बिना सूचना बोर्ड के और निम्न स्तरीय सामग्री से हो रहे इस निर्माण कार्य की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग जोर पकड़ने लगी है।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anshika Ambasta
Anshika Ambasta Picture

Anshika Ambasta covers local stories, trending topics, and news from the Jharkhand and Bihar desk at Samridh Jharkhand. With a focus on timely updates and impactful storytelling, she brings readers accurate and engaging news coverage. Passionate about journalism, she is dedicated to delivering stories that matter.

Latest News

Bokaro News: सस्टेनेबल ट्रांसपोर्टेशन के अंतरराष्ट्रीय अभियान से जुड़ा डीपीएस बोकारो, नाइजीरिया के स्कूल से साझेदारी Bokaro News: सस्टेनेबल ट्रांसपोर्टेशन के अंतरराष्ट्रीय अभियान से जुड़ा डीपीएस बोकारो, नाइजीरिया के स्कूल से साझेदारी
Sahibganj News: गंगा के उफान ने छीना आशियाना, अपने हाथों से घर तोड़ने को मजबूर हुए दियारा के लोग
झारखंड में अगले माह से एयर होस्टेस और ग्राउंड क्रू की ट्रेनिंग, चयन प्रक्रिया पूरी
Pakur News: स्कूल में घटिया सामग्री से बन रहा शौचालय, बिना सूचना पट्ट के निर्माण पर उठे सवाल
Palamu News: मासूम आर्ट ग्रुप की बहुप्रतीक्षित शॉर्ट फिल्म ‘शुगर’ की शूटिंग संपन्न, कलाकारों का हुआ भव्य स्वागत
Lohardaga News: सुंदरी देवी सरस्वती शिशु मंदिर के छात्रों ने जीते गोल्ड, सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल
Hazaribagh News: खान एवं खनिज संशोधन विधेयक के खिलाफ कांग्रेस का एकदिवसीय उपवास, जय प्रकाश पटेल ने जताया विरोध
अंतिम सोमवारी पर काजलादहा में उमड़ा आस्था का सैलाब, ब्राह्मणी नदी से जल लेकर किया जलाभिषेक
Hazaribagh News: 1100 कलश के साथ निकली भव्य कलश यात्रा, सड़वा महादेव मंदिर में हुआ जलाभिषेक
Pakur News: जटाधारी शिव मंदिर में फिर चोरी, ताला तोड़कर दानपेटी की नगदी ले उड़े चोर, सुरक्षा पर सवाल
अमरावती अस्पताल की NICU में भीषण आग, 3 नवजातों की मौत; 39 बच्चे थे भर्ती
बालाघाट में 22 आदिवासी बच्चों की मौत पर विक्रांत भूरिया का सरकार पर हमला, जांच की मांग