अमरावती अस्पताल की NICU में भीषण आग, 3 नवजातों की मौत; 39 बच्चे थे भर्ती

हादसे के वक्त NICU में करीब 39 नवजातों का चल रहा था इलाज

अमरावती अस्पताल की NICU में भीषण आग, 3 नवजातों की मौत; 39 बच्चे थे भर्ती

महाराष्ट्र के अमरावती जिला महिला अस्पताल की नियोनेटल इंटेंसिव केयर यूनिट (NICU) में सोमवार तड़के करीब 3:30 बजे भीषण आग लग गई। हादसे के वक्त यूनिट में करीब 39 नवजातों का इलाज चल रहा था। शुरुआती जानकारी के अनुसार एक वेंटिलेटर में अचानक धमाका हुआ, जिसके बाद आग भड़क गई और पूरे NICU में धुआं फैल गया। डॉक्टरों, नर्सों और अस्पताल कर्मचारियों ने तत्काल रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर कई बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला।

अमरावती:  महाराष्ट्र के अमरावती जिला महिला अस्पताल की नियोनेटल इंटेंसिव केयर यूनिट (एनआईसीयू) में सोमवार तड़के भीषण आग लगने से तीन नवजात शिशुओं की मौत हो गई। हादसे के वक्त एनआईसीयू में करीब 39 नवजातों का इलाज चल रहा था। छह बच्चों को बेहतर इलाज के लिए सुपर-स्पेशियलिटी अस्पताल में शिफ्ट किया गया है।

जानकारी के अनुसार, आग सुबह करीब 3:30 बजे अस्पताल की तीसरी मंजिल पर लगी। शुरुआती जानकारी में सामने आया है कि अमरावती जिला महिला अस्पताल के स्पेशल न्यूबॉर्न केयर यूनिट (एसएनसीयू) में 39 नवजात शिशु भर्ती थे। किसी बच्चे का जन्म कुछ घंटे पहले तो किसी का एक या दाे दिन पहले ही हुआ था। उनकी हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए एनआईसी में रखा गया था। एक वेंटिलेटर में अचानक धमाका हुआ, जिसके बाद आग भड़क उठी और एनआईसीयू में धुआं फैल गया।

Jharkhand Govt Ad
आग लगने की सूचना मिलते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर, नर्स और अस्पताल के अन्य कर्मचारी तुरंत हरकत में आ गए। कर्मचारियों ने एनआईसीयू में मौजूद नवजातों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। कई बच्चों को समय रहते सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया।

हालांकि, इस दौरान तीन नवजातों की जान नहीं बचाई जा सकी। छह बच्चों को उनकी हालत को देखते हुए सुपर-स्पेशियलिटी अस्पताल में आगे के इलाज के लिए भेजा गया। आग लगने और वेंटिलेटर में धमाका होने के पीछे की वास्तविक वजह अभी स्पष्ट नहीं है। अधिकारियों ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जांच में यह भी देखा जाएगा कि अस्पताल में फायर सेफ्टी और मेडिकल उपकरणों से जुड़े सुरक्षा मानकों का पालन किया जा रहा था या नहीं।

गाैरतलब है कि, इस घटना से महज दो दिन पहले मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिला अस्पताल के एनआईसीयू में भी आग लगने की घटना सामने आई थी। शनिवार देर रात करीब 2 बजे वार्मर मशीन के फिलामेंट से निकली चिंगारी के बाद आग लग गई थी।

यह भी पढ़ें: भारत ने अमेरिका से 30 महीने की लीज पर लिए 2 MQ-9B सशस्त्र ड्रोन, 1,943 करोड़ में हुआ समझौता

इस हादसे में तीन नवजात झुलस गए थे। अस्पताल के कर्मचारियों ने फायर फाइटिंग उपकरणों की मदद से आग पर काबू पाया और बच्चों को प्राथमिक उपचार दिया। बाद में तीनों नवजातों को बेहतर इलाज के लिए जबलपुर रेफर किया गया।

यह भी पढ़ें: NTA में बड़ा फेरबदल! 50 से ज्यादा कर्मचारी हटे, अब परीक्षा सुरक्षा व्यवस्था में होंगे व्यापक बदलाव

इनमें से एक बच्चे की हालत गंभीर थी और उसे सर्जरी की जरूरत बताई गई थी। छिंदवाड़ा में पीडियाट्रिक सर्जन उपलब्ध नहीं होने के कारण बच्चे को जबलपुर ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बताया गया कि मृतक बच्चों में से एक का जन्म हादसे से कुछ घंटे पहले ही हुआ था।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anshika Ambasta
Anshika Ambasta Picture

Anshika Ambasta covers local stories, trending topics, and news from the Jharkhand and Bihar desk at Samridh Jharkhand. With a focus on timely updates and impactful storytelling, she brings readers accurate and engaging news coverage. Passionate about journalism, she is dedicated to delivering stories that matter.

Latest News

अंतिम सोमवारी पर काजलादहा में उमड़ा आस्था का सैलाब, ब्राह्मणी नदी से जल लेकर किया जलाभिषेक अंतिम सोमवारी पर काजलादहा में उमड़ा आस्था का सैलाब, ब्राह्मणी नदी से जल लेकर किया जलाभिषेक
Hazaribagh News: 1100 कलश के साथ निकली भव्य कलश यात्रा, सड़वा महादेव मंदिर में हुआ जलाभिषेक
Pakur News: जटाधारी शिव मंदिर में फिर चोरी, ताला तोड़कर दानपेटी की नगदी ले उड़े चोर, सुरक्षा पर सवाल
अमरावती अस्पताल की NICU में भीषण आग, 3 नवजातों की मौत; 39 बच्चे थे भर्ती
बालाघाट में 22 आदिवासी बच्चों की मौत पर विक्रांत भूरिया का सरकार पर हमला, जांच की मांग
Deoghar News: चौथी सोमवारी पर उमड़ा आस्था का जनसैलाब, बोल बम के जयकारों से गूंजा बाबा बैद्यनाथ धाम
Palamu News: सखी मंडल की दीदियों के राखी प्रदर्शनी-सह-बिक्री केंद्र का शुभारंभ, 40 हजार राखियां तैयार होंगी
Lohardaga News: अंतिम सोमवारी पर नन्हे ‘बाल बम’ ने निकाली भव्य कांवड़ यात्रा, हर-हर महादेव से गूंजा शहर
Lohardaga News: विभाग स्तरीय प्रश्न मंच में मनोहर लाल अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर बना ओवरऑल चैंपियन
Sahibganj News: कोटालपोखर बाजार में गड्ढे में फंसकर पलटा टोटो, बच्चों समेत यात्री बाल-बाल बचे
Giridih News: निशुल्क कोचिंग सेंटर में सावन महोत्सव, 100 से अधिक बच्चों ने लिया हिस्सा
Giridih News: झारखंडधाम में अंतिम सोमवारी पर उमड़ा आस्था का सैलाब, 80 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने किया जलार्पण