Hazaribagh News: 1100 कलश के साथ निकली भव्य कलश यात्रा, सड़वा महादेव मंदिर में हुआ जलाभिषेक
कौलेश्वरी मंदिर से पवित्र जल लेकर सड़वा महादेव मंदिर पहुंचे श्रद्धालु
हजारीबाग के कटकमसांडी प्रखंड अंतर्गत लुपंग पंचायत स्थित प्राचीन सड़वा महादेव मंदिर में सावन के आखिरी सोमवार पर आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। इस अवसर पर करीब 1100 कलश के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली गई। श्रद्धालु लुपंग स्थित कौलेश्वरी मंदिर से पवित्र जल लेकर सड़वा महादेव मंदिर पहुंचे और भगवान भोलेनाथ का विधि-विधान से जलाभिषेक किया। यात्रा में महिला, पुरुष, युवा और बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। हर-हर महादेव और बोल बम के जयकारों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया।
हजारीबाग: सावन माह के आखिरी सोमवार के पावन अवसर पर कटकमसांडी प्रखंड अंतर्गत लुपंग पंचायत स्थित प्राचीन सड़वा महादेव मंदिर में सोमवार को आस्था और श्रद्धा का अद्भुत नजारा देखने को मिला। इस अवसर पर भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। करीब 1100 कलश के साथ श्रद्धालु लुपंग स्थित कौलेश्वरी मंदिर से पवित्र जल लेकर सड़वा महादेव मंदिर पहुंचे और भगवान शिव का विधिवत जलाभिषेक किया।
सुबह से ही क्षेत्र में धार्मिक माहौल बना रहा। महिला, पुरुष, युवा एवं बच्चे पारंपरिक वेशभूषा में कलश यात्रा में शामिल हुए। श्रद्धालुओं के जयकारों और हर-हर महादेव, बोल बम के उद्घोष से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा। कलश यात्रा कौलेश्वरी मंदिर से प्रारंभ होकर विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए सड़वा महादेव के प्राचीन मंदिर पहुंची।
स्थानीय लोगों ने बताया कि सावन के आखिरी सोमवार पर आयोजित यह धार्मिक कार्यक्रम क्षेत्र की आस्था और सांस्कृतिक परंपरा का प्रतीक है। कलश यात्रा, जलाभिषेक, भंडारा और जागरण के सफल आयोजन से श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला।
Anshika Ambasta covers local stories, trending topics, and news from the Jharkhand and Bihar desk at Samridh Jharkhand. With a focus on timely updates and impactful storytelling, she brings readers accurate and engaging news coverage. Passionate about journalism, she is dedicated to delivering stories that matter.
Related Posts


Latest News








