Sawan Last Monday
<% catList.forEach(function(cat){ %> <%= cat.label %> <% }); %>
<%- node_title %>
Published On
By <%= createdBy.user_fullname %>
<%- node_title %>
Published On
By <%= createdBy.user_fullname %>
<% if(node_description!==false) { %> <%= node_description %>
<% } %> <% catList.forEach(function(cat){ %> <%= cat.label %> <% }); %>
Read More... Hazaribagh News: 1100 कलश के साथ निकली भव्य कलश यात्रा, सड़वा महादेव मंदिर में हुआ जलाभिषेक
Published On
By Anshika Ambasta
हजारीबाग के कटकमसांडी प्रखंड अंतर्गत लुपंग पंचायत स्थित प्राचीन सड़वा महादेव मंदिर में सावन के आखिरी सोमवार पर आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। इस अवसर पर करीब 1100 कलश के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली गई। श्रद्धालु लुपंग स्थित कौलेश्वरी मंदिर से पवित्र जल लेकर सड़वा महादेव मंदिर पहुंचे और भगवान भोलेनाथ का विधि-विधान से जलाभिषेक किया। यात्रा में महिला, पुरुष, युवा और बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। हर-हर महादेव और बोल बम के जयकारों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया। Giridih News: झारखंडधाम में अंतिम सोमवारी पर उमड़ा आस्था का सैलाब, 80 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने किया जलार्पण
Published On
By Anshika Ambasta
सावन की चौथी और अंतिम सोमवारी पर गिरिडीह के जमुआ स्थित झारखंडधाम में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। 80 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने बाबा भोलेनाथ पर जलार्पण किया। रात दो बजे से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगी थी और ढाई बजे पट खुलते ही हर-हर महादेव के जयकारों के बीच जलार्पण शुरू हुआ। भारी भीड़ को नियंत्रित करने में पुलिस और प्रशासन को काफी मशक्कत करनी पड़ी। झारखंडधाम के दोनों प्रवेश मार्गों पर करीब आधा किलोमीटर तक जाम लगा रहा। इस दौरान अधिकारियों ने बेहतर भीड़ प्रबंधन और स्थायी प्रशासनिक व्यवस्था की जरूरत पर जोर दिया। Sahibganj News: बजरंगी महतो ने अंतिम सोमवारी पर किया जलाभिषेक, प्रदेश की खुशहाली की कामना
Published On
By Anshika Ambasta
श्रावण मास के पवित्र चतुर्थ एवं अंतिम सोमवार के अवसर पर प्रदेश महासचिव बजरंगी महतो ने बाबा भोलेनाथ की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर जलाभिषेक किया। इस दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों और सभी शिव भक्तों को अंतिम सोमवारी की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। बजरंगी महतो ने देवाधिदेव महादेव से सभी भक्तों के कल्याण, सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। उन्होंने प्रार्थना की कि बाबा भोलेनाथ की कृपा से प्रदेश में खुशहाली, भाईचारा और सौहार्द बना रहे तथा सभी श्रद्धालुओं की मनोकामनाएं पूर्ण हों। 




