अंतिम सोमवारी पर काजलादहा में उमड़ा आस्था का सैलाब, ब्राह्मणी नदी से जल लेकर किया जलाभिषेक

ब्राह्मणी नदी में स्नान कर श्रद्धालुओं ने पात्रों में भरा पवित्र जल

अंतिम सोमवारी पर काजलादहा में उमड़ा आस्था का सैलाब, ब्राह्मणी नदी से जल लेकर किया जलाभिषेक

दुमका जिले के शिकारीपाड़ा प्रखंड के काजलादहा गांव में सावन की अंतिम सोमवारी पर आस्था और भक्ति का माहौल देखने को मिला। बड़ी संख्या में महिला और पुरुष श्रद्धालु पवित्र ब्राह्मणी नदी पहुंचे और स्नान के बाद पात्रों में जल भरा। इसके बाद गाजे-बाजे और हर-हर महादेव के जयकारों के साथ श्रद्धालु काजलादहा स्थित प्रसिद्ध शिव मंदिर पहुंचे। मंदिर परिसर में कतारबद्ध होकर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया गया। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की।

दुमका: शिकारीपाड़ा प्रखंड क्षेत्र के काजलादहा गांव में सावन महीने की अंतिम सोमवारी के अवसर पर धार्मिक उत्साह और भक्ति का माहौल देखने को मिला। इस खास मौके पर गांव के महिलाओं और पुरुषों ने बड़ी संख्या में एकजुट होकर भक्ति भाव के साथ पूजा-अर्चना की।

श्रद्धालुओं ने सबसे पहले काजलादहा स्थित पवित्र ब्राह्मणी नदी पहुंचकर स्नान किया और वहां से पात्रों में जल भरा। इसके बाद गाजे-बाजे और हर-हर महादेव के जयकारों के साथ जल लेकर सभी श्रद्धालु काजलादहा गांव स्थित प्रसिद्ध शिव मंदिर प्रांगण पहुंचे। मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं ने कतारबद्ध होकर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया और विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं शांति की कामना की।

Jharkhand Govt Ad
पूरे दिन मंदिर परिसर हर-हर महादेव और बम-बम भोले के भजनों से गुंजायमान रहा। अंतिम सोमवारी को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखा गया और भक्तिमय माहौल में सभी ने पूजा संपन्न की। इस धार्मिक आयोजन के मौके पर मुख्य रूप से रघु मिश्रा, प्रदीप सिंह, रेवती देवी, पार्वती देवी, सुभाष देवी, यशोदा देवी, सोनी देवी, शांति देवी, पुष्पा कुमारी, ललिता कुमारी, पूर्णी देवी और कमला देवी सहित कई अन्य ग्रामीण और श्रद्धालु उपस्थित रहे।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anshika Ambasta
Anshika Ambasta Picture

Anshika Ambasta covers local stories, trending topics, and news from the Jharkhand and Bihar desk at Samridh Jharkhand. With a focus on timely updates and impactful storytelling, she brings readers accurate and engaging news coverage. Passionate about journalism, she is dedicated to delivering stories that matter.

Latest News

Palamu News: मासूम आर्ट ग्रुप की बहुप्रतीक्षित शॉर्ट फिल्म ‘शुगर’ की शूटिंग संपन्न, कलाकारों का हुआ भव्य स्वागत Palamu News: मासूम आर्ट ग्रुप की बहुप्रतीक्षित शॉर्ट फिल्म ‘शुगर’ की शूटिंग संपन्न, कलाकारों का हुआ भव्य स्वागत
Lohardaga News: सुंदरी देवी सरस्वती शिशु मंदिर के छात्रों ने जीते गोल्ड, सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल
Hazaribagh News: खान एवं खनिज संशोधन विधेयक के खिलाफ कांग्रेस का एकदिवसीय उपवास, जय प्रकाश पटेल ने जताया विरोध
अंतिम सोमवारी पर काजलादहा में उमड़ा आस्था का सैलाब, ब्राह्मणी नदी से जल लेकर किया जलाभिषेक
Hazaribagh News: 1100 कलश के साथ निकली भव्य कलश यात्रा, सड़वा महादेव मंदिर में हुआ जलाभिषेक
Pakur News: जटाधारी शिव मंदिर में फिर चोरी, ताला तोड़कर दानपेटी की नगदी ले उड़े चोर, सुरक्षा पर सवाल
अमरावती अस्पताल की NICU में भीषण आग, 3 नवजातों की मौत; 39 बच्चे थे भर्ती
बालाघाट में 22 आदिवासी बच्चों की मौत पर विक्रांत भूरिया का सरकार पर हमला, जांच की मांग
Deoghar News: चौथी सोमवारी पर उमड़ा आस्था का जनसैलाब, बोल बम के जयकारों से गूंजा बाबा बैद्यनाथ धाम
Palamu News: सखी मंडल की दीदियों के राखी प्रदर्शनी-सह-बिक्री केंद्र का शुभारंभ, 40 हजार राखियां तैयार होंगी
Lohardaga News: अंतिम सोमवारी पर नन्हे ‘बाल बम’ ने निकाली भव्य कांवड़ यात्रा, हर-हर महादेव से गूंजा शहर
Lohardaga News: विभाग स्तरीय प्रश्न मंच में मनोहर लाल अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर बना ओवरऑल चैंपियन