Lohardaga News: विभाग स्तरीय प्रश्न मंच में मनोहर लाल अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर बना ओवरऑल चैंपियन

तरुण वर्ग में विद्यालय ने हासिल की ओवरऑल चैंपियनशिप

Lohardaga News: विभाग स्तरीय प्रश्न मंच में मनोहर लाल अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर बना ओवरऑल चैंपियन
तरुण वर्ग में ओवरऑल चैंपियनशिप जीतने वाली टीम

लोहरदगा के शीला अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर में आयोजित विभाग स्तरीय प्रश्न मंच प्रतियोगिता में मनोहर लाल अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया। विद्यालय ने तरुण वर्ग में ओवरऑल चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम किया। वैदिक गणित प्रश्न मंच में विक्रम कुमार साहु, राजीव कुमार मेहता और हिमांशु कुमार साहु की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। विज्ञान प्रश्न मंच और संस्कृति ज्ञान प्रश्न मंच में विद्यालय की टीमों ने द्वितीय स्थान हासिल किया। त्वरित भाषण प्रतियोगिता में स्मृति महतो प्रथम रहीं। सफल प्रतिभागियों का चयन प्रांत स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया है।

लोहरदगा: शीला अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर में आयोजित विभाग स्तरीय प्रश्न मंच प्रतियोगिता में मनोहर लाल अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, लोहरदगा के भैया-बहनों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विभिन्न प्रतियोगिताओं में शानदार सफलता प्राप्त की। महाविद्यालय के प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए तरुण वर्ग में ओवरऑल चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम किया।

प्रतियोगिता के विज्ञान प्रश्न मंच में दिव्या कुमारी, कोमल सिंह एवं रिषिका रानी की टीम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वहीं, वैदिक गणित प्रश्न मंच में विक्रम कुमार साहु, राजीव कुमार मेहता एवं हिमांशु कुमार साहु की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया। इसी क्रम में संस्कृति ज्ञान प्रश्न मंच में दीपिका कुमारी, श्रेयांशी राज एवं अपराजिता गर्ग की टीम ने द्वितीय स्थान प्राप्त कर महाविद्यालय का गौरव बढ़ाया। त्वरित भाषण प्रतियोगिता में स्मृति महतो ने उत्कृष्ट प्रस्तुति देते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले सभी भैया-बहनों का चयन प्रांत स्तर पर आयोजित होने वाली प्रश्न मंच प्रतियोगिता के लिए किया गया है, जहाँ वे विभाग का प्रतिनिधित्व करेंगे।

Jharkhand Govt Ad
इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रधानाचार्य संजीव कुमार झा जी ने सफल प्रतिभागियों को बधाई देते हुए कहा कि सभी भैया-बहनों को विभिन्न प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए। प्रतियोगिताओं में सहभागिता से ज्ञान, आत्मविश्वास एवं क्षमता का विकास होता है तथा अपनी प्रतिभा को पहचानने और निखारने का अवसर प्राप्त होता है। उन्होंने कहा कि बिना प्रतियोगिताओं में भाग लिए व्यक्ति अपनी वास्तविक क्षमता का आकलन नहीं कर सकता।

प्रत्येक विद्यार्थी के अंदर अनेक प्रतिभाएँ एवं गुण छिपे होते हैं, जिन्हें विद्या भारती की योजना के अनुसार आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के माध्यम से पहचानने और विकसित करने का अवसर मिलता है। उन्होंने कहा कि अनुशासन, निरंतर परिश्रम तथा अपने से बड़ों के आशीर्वाद से ही सफलता के मार्ग प्रशस्त होते हैं। महाविद्यालय के प्राचार्य, आचार्य एवं दीदीजी ने सभी सफल प्रतिभागियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य और प्रांत स्तरीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन की कामना की।

यह भी पढ़ें: Lohardaga News: बी.एस. कॉलेज में 1973 और 2026 की शिक्षक व्यवस्था का तुलनात्मक आंकड़ा सार्वजनिक करने की मांग

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anshika Ambasta
Anshika Ambasta Picture

Anshika Ambasta covers local stories, trending topics, and news from the Jharkhand and Bihar desk at Samridh Jharkhand. With a focus on timely updates and impactful storytelling, she brings readers accurate and engaging news coverage. Passionate about journalism, she is dedicated to delivering stories that matter.

Latest News

Pakur News: जटाधारी शिव मंदिर में फिर चोरी, ताला तोड़कर दानपेटी की नगदी ले उड़े चोर, सुरक्षा पर सवाल Pakur News: जटाधारी शिव मंदिर में फिर चोरी, ताला तोड़कर दानपेटी की नगदी ले उड़े चोर, सुरक्षा पर सवाल
अमरावती अस्पताल की NICU में भीषण आग, 3 नवजातों की मौत; 39 बच्चे थे भर्ती
बालाघाट में 22 आदिवासी बच्चों की मौत पर विक्रांत भूरिया का सरकार पर हमला, जांच की मांग
Deoghar News: चौथी सोमवारी पर उमड़ा आस्था का जनसैलाब, बोल बम के जयकारों से गूंजा बाबा बैद्यनाथ धाम
Palamu News: सखी मंडल की दीदियों के राखी प्रदर्शनी-सह-बिक्री केंद्र का शुभारंभ, 40 हजार राखियां तैयार होंगी
Lohardaga News: अंतिम सोमवारी पर नन्हे ‘बाल बम’ ने निकाली भव्य कांवड़ यात्रा, हर-हर महादेव से गूंजा शहर
Lohardaga News: विभाग स्तरीय प्रश्न मंच में मनोहर लाल अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर बना ओवरऑल चैंपियन
Sahibganj News: कोटालपोखर बाजार में गड्ढे में फंसकर पलटा टोटो, बच्चों समेत यात्री बाल-बाल बचे
Giridih News: निशुल्क कोचिंग सेंटर में सावन महोत्सव, 100 से अधिक बच्चों ने लिया हिस्सा
Giridih News: झारखंडधाम में अंतिम सोमवारी पर उमड़ा आस्था का सैलाब, 80 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने किया जलार्पण
Sahibganj News: बजरंगी महतो ने अंतिम सोमवारी पर किया जलाभिषेक, प्रदेश की खुशहाली की कामना
Dhanbad News: पुटकी के ओझा तालाब में नहाने के दौरान 17 वर्षीय किशोर संजीत की डूबने से मौत