Tarun Varg
समाचार  लोहरदगा  झारखण्ड  राज्य 

Lohardaga News: विभाग स्तरीय प्रश्न मंच में मनोहर लाल अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर बना ओवरऑल चैंपियन

Lohardaga News: विभाग स्तरीय प्रश्न मंच में मनोहर लाल अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर बना ओवरऑल चैंपियन लोहरदगा के शीला अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर में आयोजित विभाग स्तरीय प्रश्न मंच प्रतियोगिता में मनोहर लाल अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया। विद्यालय ने तरुण वर्ग में ओवरऑल चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम किया। वैदिक गणित प्रश्न मंच में विक्रम कुमार साहु, राजीव कुमार मेहता और हिमांशु कुमार साहु की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। विज्ञान प्रश्न मंच और संस्कृति ज्ञान प्रश्न मंच में विद्यालय की टीमों ने द्वितीय स्थान हासिल किया। त्वरित भाषण प्रतियोगिता में स्मृति महतो प्रथम रहीं। सफल प्रतिभागियों का चयन प्रांत स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया है।
Read More...

Advertisement