Lohardaga News: बी.एस. कॉलेज में 1973 और 2026 की शिक्षक व्यवस्था का तुलनात्मक आंकड़ा सार्वजनिक करने की मांग

1973 में चयनित शिक्षकों की सूची के आधार पर वर्ष 2026 की स्थिति से तुलनात्मक आंकड़ा जारी करने की मांग

Lohardaga News: बी.एस. कॉलेज में 1973 और 2026 की शिक्षक व्यवस्था का तुलनात्मक आंकड़ा सार्वजनिक करने की मांग
बी.एस. कॉलेज लोहरदगा में 1973 और 2026 की शिक्षक व्यवस्था का तुलनात्मक आंकड़ा सार्वजनिक करने की मांग।

लोहरदगा के बी.एस. कॉलेज में शिक्षकों की वर्तमान स्थिति को लेकर पूर्व छात्र नेता एवं युवा समाजसेवी रामाधार पाठक ने चिंता जताई है। उन्होंने वर्ष 1973 में कॉलेज में विभिन्न विषयों के लिए चयनित शिक्षकों की सूची और वर्ष 2026 की वर्तमान शिक्षक व्यवस्था का तुलनात्मक आंकड़ा सार्वजनिक करने की मांग की है।

लोहरदगा :  पूर्व छात्र नेता एवं युवा समाजसेवी रामाधार पाठक ने बी.एस. कॉलेज, लोहरदगा में शिक्षकों की वर्तमान स्थिति को लेकर गंभीर चिंता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि वर्ष 1973 में कॉलेज में विभिन्न विषयों के लिए चयनित शिक्षकों की सूची उपलब्ध है। ऐसे में अब यह जानना बेहद जरूरी है कि 53 वर्ष बाद वर्ष 2026 में उन्हीं विषयों में कितने शिक्षक कार्यरत हैं, कितने पद स्वीकृत हैं और कितने पद रिक्त हैं।

रामाधार पाठक ने कहा कि विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा उपलब्ध कराना व्यवस्था की प्राथमिक जिम्मेदारी है। यदि किसी कॉलेज में विषयवार पर्याप्त शिक्षक उपलब्ध नहीं हैं, तो इसका सीधा असर विद्यार्थियों की पढ़ाई, परीक्षा परिणाम, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी और उनके भविष्य पर पड़ सकता है।

Jharkhand Govt Ad
उन्होंने कहा “1973 की शिक्षक सूची और 2026 की वर्तमान स्थिति को सामने रखकर जनता के बीच तथ्य रखने चाहिए। 53 वर्षों में विद्यार्थियों की संख्या, शिक्षा की जरूरत और विषयों का विस्तार हुआ है। ऐसे में यह जानना जरूरी है कि शिक्षक संख्या उसी अनुपात में बढ़ी है या नहीं।” पूर्व छात्र नेता एवं युवा समाजसेवी ने मांग की कि संबंधित कॉलेज एवं विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा निम्नलिखित जानकारी सार्वजनिक की जाए।

1973 में विषयवार कितने शिक्षक कार्यरत/चयनित थे। 2026 में विषयवार कितने शिक्षक कार्यरत हैं। प्रत्येक विषय में कितने पद स्वीकृत हैं। कितने पद वर्तमान में रिक्त हैं। रिक्त पदों को भरने के लिए क्या कार्रवाई की जा रही है। शिक्षकों की कमी के कारण विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है या नहीं, इसकी स्थिति स्पष्ट की जाए। श्री पाठक ने कहा कि यह किसी व्यक्ति या संस्था के खिलाफ आरोप नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के भविष्य से जुड़ा सार्वजनिक मुद्दा है।

यह भी पढ़ें: Lohardaga News: वनवासी कल्याण केंद्र की लोहरदगा नगर समिति का पुनर्गठन, राजेश महतो बने अध्यक्ष

उन्होंने कहा “अगर 53 साल बाद भी उच्च शिक्षा संस्थानों में पर्याप्त शिक्षक उपलब्ध नहीं होंगे, तो शिक्षा गर्त में नहीं जाएगी तो और क्या होगा? अब समय आ गया है कि शिक्षा व्यवस्था की वास्तविक तस्वीर आंकड़ों के साथ जनता के सामने रखी जाए।” उन्होंने कॉलेज प्रशासन, विश्वविद्यालय एवं संबंधित विभाग से विषयवार शिक्षक संख्या और रिक्त पदों का अद्यतन विवरण सार्वजनिक करने की मांग की है।

यह भी पढ़ें: Lohardaga News: राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियों को लेकर डालसा की बैठक, अधिक से अधिक मामलों के निष्पादन पर जोर

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Suman Kumari

Latest News

Chatra News: भद्रकाली मंदिर में दर्शन-पूजन के बाद देवघर के लिए रवाना हुआ कांवरिया दल Chatra News: भद्रकाली मंदिर में दर्शन-पूजन के बाद देवघर के लिए रवाना हुआ कांवरिया दल
Giridih News: डॉ. नरेंद्र दाभोलकर की पुण्यतिथि पर वैज्ञानिक चेतना और तर्कशीलता का संदेश
Jamshedpur news: डुमरिया में जर्जर अस्पताल भवन का दुखनी सोरेन ने किया निरीक्षण, नए भवन को जल्द शुरू करने की मांग
Lohardaga News: राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियों को लेकर डालसा की बैठक, अधिक से अधिक मामलों के निष्पादन पर जोर
Giridih News: सकसेरिया में जमीन घेराबंदी को लेकर आदिवासियों का विरोध, उखाड़े पिलर
Koderma News: गुड्डूटांड में 63 केवी नए ट्रांसफार्मर का उद्घाटन, बिजली समस्या से ग्रामीणों को मिलेगी राहत
Jamshedpur News: अव्यवस्थित पार्किंग के खिलाफ आजसू की अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू
Palamu News: बाढ़ में बह गईं किताबें, उपायुक्त ने फिर थामा कृतिका की पढ़ाई का हाथ
Jamshedpur News: बंदगांव थाना प्रभारी 15 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, ACB की बड़ी कार्रवाई
तीनपहाड़ में हिट एंड रन: मनसा पूजा से लौट रहे युवक को वाहन ने रौंदा, मौत
JPSC सिविल सेवा और फूड सेफ्टी ऑफिसर नियुक्तियां रद्द करने के आदेश पर हाई कोर्ट की रोक
आंगनबाड़ी केंद्र के पास निकला जहरीला सांप, बाल-बाल बचे मासूम, बाउंड्री वॉल न होने से मंडरा रहा बड़ा खतरा