Lohardaga News: वनवासी कल्याण केंद्र की लोहरदगा नगर समिति का पुनर्गठन, राजेश महतो बने अध्यक्ष

शिक्षा, स्वास्थ्य, संस्कार, स्वावलंबन और सेवा को संगठन की प्रमुख प्राथमिकता बताया गया

Lohardaga News: वनवासी कल्याण केंद्र की लोहरदगा नगर समिति का पुनर्गठन, राजेश महतो बने अध्यक्ष
लोहरदगा में वनवासी कल्याण केंद्र की नगर समिति के पुनर्गठन के दौरान उपस्थित पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता।

लोहरदगा में वनवासी कल्याण केंद्र, झारखंड की नगर समिति का पुनर्गठन किया गया। संघ कार्यालय में आयोजित बैठक में प्रांत महामंत्री धनंजय सिंह की उपस्थिति में नई समिति का गठन सर्वसम्मति से हुआ। राजेश महतो को अध्यक्ष, अरुण राम एवं सिरिश केशरी को उपाध्यक्ष और सुनील अग्रवाल को सचिव बनाया गया।

लोहरदगा:  वनवासी समाज के सर्वांगीण विकास, सामाजिक समरसता, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं सेवा कार्यों को गति देने के उद्देश्य से वनवासी कल्याण केंद्र, झारखंड की लोहरदगा नगर समिति का पुनर्गठन किया गया। संघ कार्यालय में आयोजित बैठक में प्रांत महामंत्री धनंजय सिंह की उपस्थिति में नई समिति का गठन सर्वसम्मति से किया गया।

बैठक में पूर्व उपाध्यक्ष राजेश महतो ने पूर्व कार्यकाल की गतिविधियों एवं अनुभवों की जानकारी दी। इसके बाद पुरानी समिति को भंग कर नई समिति के गठन की प्रक्रिया शुरू की गई। प्रांत महामंत्री धनंजय सिंह ने वनवासी कल्याण आश्रम एवं वनवासी कल्याण केंद्र के उद्देश्यों और कार्यपद्धति पर प्रकाश डालते हुए कहा कि संगठन शिक्षा, स्वास्थ्य, संस्कार, स्वावलंबन और सेवा के माध्यम से समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचने का प्रयास कर रहा है। सामाजिक समरसता और राष्ट्र निर्माण संगठन की प्रमुख प्राथमिकताएं हैं।

Jharkhand Govt Ad
नई समिति में राजेश महतो को अध्यक्ष, अरुण राम एवं सिरिश केशरी को उपाध्यक्ष, सुनील अग्रवाल को सचिव, नीरज कुमार खत्री एवं मोनू पोद्दार को सह सचिव तथा सत्यकेतु सोनी को कोषाध्यक्ष बनाया गया। कार्यकारिणी सदस्यों में मन्ना गुप्ता, उपेंद्र कुशवाहा, कन्हैया सिंह, दिनेश अग्रवाल, जयप्रकाश शर्मा, अशोक सिंह, बबलू जायसवाल, दिलीप पटनायक, संजय विश्वकर्मा, मनीष रजगड़िया, रामप्रकाश मोदी, प्रवीण कुमार, आलोक कुमार, तारकेश्वर प्रसाद एवं रमेश अग्रवाल शामिल हैं।

नवनियुक्त अध्यक्ष राजेश महतो ने संगठन के प्रति आभार जताते हुए कहा कि नई समिति सेवा, संस्कार और संगठन के आदर्शों को आत्मसात कर समाजहित के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाएगी। उन्होंने प्रांतीय पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के सहयोग से सेवा कार्यों को नई दिशा देने का संकल्प व्यक्त किया।

यह भी पढ़ें: Lohardaga News: वार्ड नंबर-4 में कीचड़युक्त सड़क से बढ़ी परेशानी, पाइपलाइन के लिए सड़क तोड़े जाने से लोगों में नाराजगी

मौके पर राघव राणा, देवनंदन सिंह, राजेंद्र बड़ाईक, ब्रजमनी पाठक, खेदू नायक, मंगल उरांव सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे। धन्यवाद ज्ञापन उपाध्यक्ष अरुण राम ने किया। कार्यक्रम का समापन शुभकामना मंत्र के सामूहिक उच्चारण के साथ हुआ।

यह भी पढ़ें: Lohardaga News: वनवासी कल्याण केंद्र लोहरदगा नगर समिति का हुआ पुनर्गठन, नई टीम को मिली जिम्मेदारी

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Suman Kumari

Latest News

Sahibganj News: राजीव गांधी की 82वीं जयंती पर कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि, विचारों और आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प Sahibganj News: राजीव गांधी की 82वीं जयंती पर कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि, विचारों और आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प
Ranchi News: बीआईटी मेसरा ने डीजीसीए-अनुमोदित ड्रोन पायलट प्रमाणपत्र पाठ्यक्रम के साथ झारखंड में दर्ज की अनूठी उपलब्धि
Palamu News: झामुमो नेता चंदन प्रकाश सिन्हा के भाई वरुण प्रकाश सिन्हा का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर
महिला उद्यमियों को मिला बाजार और डिजिटल मंच, तीन दिवसीय मानसून ट्रेड फेयर का समापन
Ranchi News: झारखंड हाई कोर्ट एडवोकेट्स एसोसिएशन चुनाव में 92 उम्मीदवार, 2,889 मतदाता करेंगे मतदान
Hazaribagh News: रेलवे साइडिंग आपराधिक मामले में बड़ी कार्रवाई, दो फरार आरोपी गिरफ्तार
JSSC-CGL चयनित अभ्यर्थियों का आंदोलन तीसरे दिन भी जारी, प्रोजेक्ट भवन के बाहर धरना
Jamshedpur News: जिला शिक्षा प्रदर्शन समीक्षा रिपोर्ट में पूर्वी सिंहभूम सबसे आगे
बीसीआई चेयरमैन मनन मिश्रा के इस्तीफे की मांग तेज, दिल्ली में वकीलों का प्रदर्शन
Jamshedpur news: तेज बहाव में बहे टीपू खान का शव दो दिन बाद बरामद, मरीन ड्राइव छठ घाट के पास मिला शव
पूर्व कांग्रेस सांसद सज्जन कुमार का निधन, सफदरजंग अस्पताल में ली अंतिम सांस
Jamshedpur News : ज्वेलरी दुकान का ताला तोड़कर लाखों की चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात