Lohardaga News: वनवासी कल्याण केंद्र लोहरदगा नगर समिति का हुआ पुनर्गठन, नई टीम को मिली जिम्मेदारी
शिक्षा, स्वास्थ्य, संस्कार, स्वावलंबन और सेवा कार्यों को आगे बढ़ाने पर जोर
लोहरदगा में वनवासी कल्याण केंद्र की नगर समिति का पुनर्गठन किया गया। प्रांत महामंत्री धनंजय सिंह की उपस्थिति में नई समिति का गठन हुआ। राजेश महतो को अध्यक्ष, सुनील अग्रवाल को सचिव और सत्यकेतु सोनी को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई।
लोहरदगा: वनवासी समाज के सर्वांगीण विकास, सामाजिक समरसता, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं सेवा कार्यों को नई गति प्रदान करने के उद्देश्य से वनवासी कल्याण केंद्र, झारखंड की लोहरदगा नगर समिति का पुनर्गठन किया गया। संघ कार्यालय लोहरदगा में आयोजित बैठक में वनवासी कल्याण केंद्र झारखंड के प्रांत महामंत्री धनंजय सिंह की उपस्थिति में नई समिति का गठन किया गया।
बैठक की शुरुआत में पूर्व उपाध्यक्ष राजेश महतो ने पूर्व कार्यकाल के अनुभव एवं गतिविधियों की जानकारी प्रस्तुत की। इसके बाद पुरानी समिति को भंग कर नई नगर समिति के गठन की प्रक्रिया शुरू की गई।
नई समिति की घोषणा
नवनिर्वाचित सचिव सुनील अग्रवाल ने अन्य पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों के नामों की घोषणा की। सर्वसम्मति से गठित नई नगर समिति में अध्यक्ष राजेश महतो, उपाध्यक्ष अरुण राम एवं सिरिश केशरी, सचिव सुनील अग्रवाल, सह सचिव नीरज कुमार खत्री एवं मोनू पोद्दार तथा कोषाध्यक्ष सत्यकेतु सोनी को जिम्मेदारी दी गई।
कार्यकारिणी सदस्यों में मन्ना गुप्ता, उपेंद्र कुशवाहा, कन्हैया सिंह, दिनेश अग्रवाल, जयप्रकाश शर्मा, अशोक सिंह, बबलू जायसवाल, दिलीप पटनायक, संजय विश्वकर्मा, मनीष रजगड़िया, रामप्रकाश मोदी, प्रवीण कुमार, आलोक कुमार, तारकेश्वर प्रसाद एवं रमेश अग्रवाल शामिल हैं।
सेवा और सामाजिक समरसता को मिलेगी प्राथमिकता नवनिर्वाचित समिति को बधाई देते हुए प्रांत महामंत्री धनंजय सिंह ने कहा कि “ग्रामवासी, नगरवासी और हम सब भारतवासी” की भावना के साथ मिलकर कार्य करने से समाज में जागरण आएगा और वनवासी कल्याण केंद्र के उद्देश्यों की पूर्ति होगी। उन्होंने नई समिति से सेवा कार्यों को व्यापक रूप देने और समाज के विभिन्न वर्गों को साथ लेकर चलने का आह्वान किया।
नवनियुक्त अध्यक्ष राजेश महतो ने अपने प्रथम अध्यक्षीय संबोधन में संगठन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि नई समिति सेवा, संस्कार और संगठन के आदर्शों को आत्मसात करते हुए समाजहित के प्रत्येक कार्य में सक्रिय भूमिका निभाएगी। उन्होंने कहा कि प्रांतीय पदाधिकारियों के मार्गदर्शन और संगठन से जुड़े सभी कार्यकर्ताओं के सहयोग से नगर समिति सेवा एवं संगठन के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करेगी।
बैठक में क्षेत्रीय ग्राम विकास प्रमुख राघव राणा, प्रांत लोक कला प्रमुख देवनंदन सिंह, वनवासी कल्याण केंद्र लोहरदगा के सह केंद्र प्रमुख राजेंद्र बड़ाईक, बिरसा नेत्रालय लोहरदगा के व्यवस्था प्रमुख ब्रजमनी पाठक, विभाग संगठन मंत्री खेदू नायक एवं जिला संगठन मंत्री मंगल उरांव सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।
कार्यक्रम का धन्यवाद ज्ञापन नवनियुक्त उपाध्यक्ष अरुण राम ने किया। उन्होंने उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए संगठन के सेवा कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प व्यक्त किया।
अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने समाज एवं राष्ट्रहित में पूर्ण समर्पण के साथ कार्य करने का संकल्प दोहराया। कार्यक्रम का समापन शुभकामना मंत्र के सामूहिक उच्चारण के साथ हुआ। उपस्थित गणमान्यजनों ने विश्वास व्यक्त किया कि नवगठित नगर समिति लोहरदगा में वनवासी कल्याण केंद्र के सेवा, समर्पण और संगठन विस्तार के कार्यों को नई ऊर्जा एवं नई दिशा प्रदान करेगी।
Anshika Ambasta covers local stories, trending topics, and news from the Jharkhand and Bihar desk at Samridh Jharkhand. With a focus on timely updates and impactful storytelling, she brings readers accurate and engaging news coverage. Passionate about journalism, she is dedicated to delivering stories that matter.
Related Posts


Latest News








