Jamshedpur news: तेज बहाव में बहे टीपू खान का शव दो दिन बाद बरामद, मरीन ड्राइव छठ घाट के पास मिला शव

18 अगस्त की देर रात शास्त्रीनगर ब्लॉक नंबर-2 में नदी के तेज बहाव में बह गए थे 28 वर्षीय टीपू खान।

Jamshedpur news: तेज बहाव में बहे टीपू खान का शव दो दिन बाद बरामद, मरीन ड्राइव छठ घाट के पास मिला शव
कदमा के मरीन ड्राइव छठ घाट के पास नदी किनारे झाड़ियों से दो दिन बाद बरामद हुआ टीपू खान का शव।

पूर्वी सिंहभूम के जमशेदपुर में नदी के तेज बहाव में बहे 28 वर्षीय टीपू खान का शव करीब दो दिन बाद बरामद कर लिया गया। कदमा थाना क्षेत्र के शास्त्रीनगर ब्लॉक नंबर-2 में 18 अगस्त की देर रात तेज बारिश के दौरान टीपू नदी के बहाव में बह गए थे। घटना के बाद एनडीआरएफ की टीम लगातार नदी और आसपास के इलाकों में तलाशी अभियान चला रही थी।

पूर्वी सिंहभूम : कदमा थाना क्षेत्र के शास्त्रीनगर ब्लॉक नंबर-2 में 18 अगस्त की देर रात नदी के तेज बहाव में बह गए 28 वर्षीय टीपू खान का शव गुरुवार सुबह बरामद कर लिया गया। करीब दो दिनों तक चले तलाशी अभियान के बाद राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की टीम ने शास्त्रीनगर रोड नंबर-5 स्थित मरीन ड्राइव छठ घाट के समीप नदी किनारे झाड़ियों में फंसे शव को बाहर निकाला।

स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार, गुरुवार सुबह कुछ लोग छठ घाट के पास नदी में स्नान करने पहुंचे थे। इसी दौरान उनकी नजर नदी किनारे झाड़ियों में फंसे एक युवक के शव पर पड़ी। लोगों ने तत्काल इसकी सूचना कदमा थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और एनडीआरएफ की टीम की सहायता से शव को झाड़ियों से बाहर निकाला गया।

शव बरामद होने की सूचना मिलने पर टीपू के परिजन भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने शव की पहचान टीपू खान के रूप में की। पहचान के बाद पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए पंचनामा तैयार किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम मेडिकल कॉलेज भेज दिया।

बताया गया कि करीब दो दिनों तक पानी में रहने के कारण शव फूल गया था। शव मिलने के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था, जबकि शास्त्रीनगर इलाके में भी शोक का माहौल रहा।

बताया जाता है कि 18 अगस्त की रात शास्त्रीनगर इलाके में तेज बारिश के कारण कई स्थानों पर जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो गई थी। इसी दौरान टीपू अपने घर में घुसे पानी के कारण सामान को सुरक्षित स्थान पर निकालने का प्रयास कर रहा था। इसी बीच वह नदी के तेज बहाव की चपेट में आ गया और पानी के साथ बह गया। आसपास मौजूद लोगों और परिजनों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन नदी का बहाव इतना तेज था कि देखते ही देखते टीपू पानी में लापता हो गया।

घटना के बाद से ही कदमा पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की निगरानी में एनडीआरएफ की टीम लगातार नदी और आसपास के क्षेत्रों में तलाशी अभियान चला रही थी। गुरुवार को मरीन ड्राइव छठ घाट के पास झाड़ियों में शव मिलने के बाद अभियान समाप्त किया गया।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Suman Kumari

Latest News

Ranchi News: बीआईटी मेसरा ने डीजीसीए-अनुमोदित ड्रोन पायलट प्रमाणपत्र पाठ्यक्रम के साथ झारखंड में दर्ज की अनूठी उपलब्धि Ranchi News: बीआईटी मेसरा ने डीजीसीए-अनुमोदित ड्रोन पायलट प्रमाणपत्र पाठ्यक्रम के साथ झारखंड में दर्ज की अनूठी उपलब्धि
Palamu News: झामुमो नेता चंदन प्रकाश सिन्हा के भाई वरुण प्रकाश सिन्हा का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर
महिला उद्यमियों को मिला बाजार और डिजिटल मंच, तीन दिवसीय मानसून ट्रेड फेयर का समापन
Ranchi News: झारखंड हाई कोर्ट एडवोकेट्स एसोसिएशन चुनाव में 92 उम्मीदवार, 2,889 मतदाता करेंगे मतदान
Hazaribagh News: रेलवे साइडिंग आपराधिक मामले में बड़ी कार्रवाई, दो फरार आरोपी गिरफ्तार
JSSC-CGL चयनित अभ्यर्थियों का आंदोलन तीसरे दिन भी जारी, प्रोजेक्ट भवन के बाहर धरना
Jamshedpur News: जिला शिक्षा प्रदर्शन समीक्षा रिपोर्ट में पूर्वी सिंहभूम सबसे आगे
बीसीआई चेयरमैन मनन मिश्रा के इस्तीफे की मांग तेज, दिल्ली में वकीलों का प्रदर्शन
Jamshedpur news: तेज बहाव में बहे टीपू खान का शव दो दिन बाद बरामद, मरीन ड्राइव छठ घाट के पास मिला शव
पूर्व कांग्रेस सांसद सज्जन कुमार का निधन, सफदरजंग अस्पताल में ली अंतिम सांस
Jamshedpur News : ज्वेलरी दुकान का ताला तोड़कर लाखों की चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात
गुजरात के भावनगर में जहरीली शराब के सेवन से अब तक 6 की मौत, 21 अस्पताल में भर्ती