Sahibganj News: राजीव गांधी की 82वीं जयंती पर कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि, विचारों और आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प
जिलाध्यक्ष बरकतउल्ला खान की अध्यक्षता में आयोजित हुआ कार्यक्रम
साहिबगंज जिला कांग्रेस कार्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 82वीं जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। जिलाध्यक्ष बरकतउल्ला खान की अध्यक्षता में कांग्रेसजनों ने उनके तैलीय चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान राजीव गांधी के विचारों और आदर्शों पर चलने तथा देश की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने का संकल्प लिया गया।
साहिबगंज: भारत के पूर्व प्रधानमंत्री एवं आधुनिक भारत के निर्माता स्वर्गीय राजीव गांधी की 82वीं जयंती जिला कांग्रेस कार्यालय, साहिबगंज में श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष बरकतउल्ला खान ने की।
कार्यक्रम की शुरुआत कांग्रेसजनों द्वारा राजीव गांधी के तैलीय चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देने से हुई। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जयंती की बधाई दी और राजीव गांधी के आदर्शों एवं विचारों पर चलने का संकल्प लिया।
Anshika Ambasta covers local stories, trending topics, and news from the Jharkhand and Bihar desk at Samridh Jharkhand. With a focus on timely updates and impactful storytelling, she brings readers accurate and engaging news coverage. Passionate about journalism, she is dedicated to delivering stories that matter.
Related Posts


Latest News








