Sahebganj News: महाविद्यालय के बीएड विभाग को मिले नए सहायक प्राध्यापक डॉ. मिनारुल

प्राचार्य डॉ. रणजीत सिंह ने दिए दिशा-निर्देश

Sahebganj News: महाविद्यालय के बीएड विभाग को मिले नए सहायक प्राध्यापक डॉ. मिनारुल
(डॉ मिनारुल हसन स्वागत)

साहिबगंज महाविद्यालय के बीएड विभाग में नए सहायक प्राध्यापक डॉ. मो. मिनारुल हसन ने मंगलवार को अपना योगदान दिया। प्राचार्य डॉ. रणजीत सिंह व शिक्षकों ने पौधा भेंट कर उनका स्वागत किया और पठन-पाठन व्यवस्था को मजबूत करने का संकल्प लिया।

साहिबगंज: साहिबगंज महाविद्यालय के बीएड विभाग को मंगलवार को नए सहायक प्राध्यापक मिले। डॉ. मो. मिनारुल हसन ने महाविद्यालय में अपना योगदान दिया। प्राचार्य कार्यालय कक्ष में आयोजित स्वागत समारोह में प्राचार्य डॉ. रणजीत सिंह एवं अन्य शिक्षकों ने डॉ. मिनारुल हसन को पौधा सौंप कर भव्य स्वागत किया। डॉ. मिनारुल हसन पश्चिम बंगाल के मालदा जिले के निवासी हैं।

इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. रणजीत सिंह ने डॉ. मिनारुल हसन से कहा कि महाविद्यालय में शैक्षणिक वातावरण को और बेहतर बनाने के लिए शिक्षकों, कर्मियों एवं छात्रों के साथ समन्वय स्थापित कर कार्य करें। वहीं, नए सहायक प्राध्यापक डॉ. मिनारुल हसन ने महाविद्यालय में पठन-पाठन व्यवस्था को सुदृढ़ करने में पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि वे छात्रों के उज्ज्वल भविष्य के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे।

स्वागत समारोह में बीएड विभागाध्यक्ष डॉ. डेविड यादव, डॉ. रवींद्र प्रसाद, डॉ. संतोष चौधरी, चंद्रशेखर प्रामाणिक, डॉ. सुनील कुमार, डॉ. मनोज कुमार, डॉ. असदुल्लाह, हेमलता साह, अदिति सुरीन सहित अन्य शिक्षक एवं कर्मी उपस्थित थे। महाविद्यालय परिवार ने नए सहायक प्राध्यापक के आगमन पर खुशी जताई और उम्मीद जताई कि उनके अनुभव से बीएड विभाग की शैक्षणिक गुणवत्ता में और वृद्धि होगी।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

झारखंड-बंगाल की लाइफ लाइन राजमहल-मानिकचक फेरी सेवा अनिश्चितकाल के लिए बंद झारखंड-बंगाल की लाइफ लाइन राजमहल-मानिकचक फेरी सेवा अनिश्चितकाल के लिए बंद
Jamshedpur News: 190 लोको पायलटों को दिया गया आपदा प्रबंधन और प्राथमिक उपचार का प्रशिक्षण
पूर्व मंत्री सुदीब्य कुमार सोनू को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि
Giridih News: बैंक ऑफ इंडिया के 121वें स्थापना दिवस पर वृद्धा आश्रम में बांटे फल-नाश्ता
सत्य निकेतन हादसे के बाद पांचवीं मंजिल वाले भवनों को तत्काल सील करने के निर्देश
Ranchi News: कोकर इंडस्ट्रियल एरिया में ईडी का छापा, टीएमसी सांसद नदीमुल हक से जुड़ा है मामला
मंजुला शर्मा मेमोरियल एकेडमी में पूर्व मंत्री स्वर्गीय सुदिव्य कुमार सोनू को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि
सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर जानकी यादव ने जताया शोक, अंतिम यात्रा में पहुंचे कई मंत्री व नेता
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने स्वर्गीय सुदिव्य कुमार के पार्थिव शरीर को दिया कंधा
12 वर्षीय पुत्र हर्ष ने नम आंखों से पिता सुदिव्य कुमार सोनू को दी मुखाग्नि, अंतिम यात्रा में सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब
Sahebganj News: बीएड कॉलेज विभाग में धूमधाम और उल्लास से मनाया गया शिक्षक दिवस
Sahebganj News: दियारा क्षेत्र के चासा टोला में गंगा के कहर से डूबे दर्जनों मकान