Giridih News: समाहरणालय में आयोजित जनता दरबार में अधिकारियों ने सुनीं आमजनों की समस्याएं

मौके पर अधिकारियों को बुलाकर दिया आदेश

Giridih News: समाहरणालय में आयोजित जनता दरबार में अधिकारियों ने सुनीं आमजनों की समस्याएं
(गिरिडीह जनता दरबार आयोजन)

गिरिडीह समाहरणालय सभागार में आयोजित जनता दरबार में सहायक समाहर्ता यश कुमार एवं अन्य अधिकारियों ने आम नागरिकों की समस्याएं सुनीं। कई शिकायतों के त्वरित निष्पादन हेतु अधिकारियों को मौके पर ही बुलाकर निष्पक्ष जांच व समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

गिरिडीह: आमजनों की समस्याओं एवं शिकायतों के त्वरित निष्पादन तथा जिला प्रशासन और आम नागरिकों के बीच सीधा संवाद स्थापित करने के उद्देश्य से आज समाहरणालय सभागार में जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में सहायक समाहर्ता,  यश कुमार, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, अंजना भारती एवं जिला नजारत उप समाहर्ता ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे आमजनों की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुना। 

जनता दरबार में आमजनों ने अपनी व्यक्तिगत एवं जनहित से जुड़ी समस्याओं से अधिकारियों को अवगत कराया। अधिकारियों द्वारा प्रत्येक मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभाग एवं प्रकरण की प्रकृति के अनुसार आवश्यक कार्रवाई की दिशा में पहल की गई। इस दौरान कई मामलों के त्वरित निष्पादन के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को मौके पर ही बुलाकर आवश्यक निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने संबंधित मामलों की वस्तुस्थिति की जानकारी लेते हुए शिकायतों का नियमानुसार एवं समयबद्ध तरीके से निराकरण सुनिश्चित करने को कहा।

जनता दरबार में संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया कि जनता दरबार में प्राप्त शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए निष्पक्ष जांच, त्वरित कार्रवाई एवं समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करें। साथ ही, ऐसे मामलों में अनावश्यक विलंब न हो, इसका विशेष ध्यान रखने को कहा गया। जिला प्रशासन द्वारा आमजनों से अपील की गई कि वे अपनी समस्याओं एवं शिकायतों को उचित माध्यम से प्रशासन के समक्ष रखें। प्रशासन द्वारा प्राप्त शिकायतों पर नियमानुसार कार्रवाई करते हुए पात्र मामलों के समाधान की दिशा में हरसंभव प्रयास किया जा रहा है।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

झारखंड-बंगाल की लाइफ लाइन राजमहल-मानिकचक फेरी सेवा अनिश्चितकाल के लिए बंद झारखंड-बंगाल की लाइफ लाइन राजमहल-मानिकचक फेरी सेवा अनिश्चितकाल के लिए बंद
Jamshedpur News: 190 लोको पायलटों को दिया गया आपदा प्रबंधन और प्राथमिक उपचार का प्रशिक्षण
पूर्व मंत्री सुदीब्य कुमार सोनू को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि
Giridih News: बैंक ऑफ इंडिया के 121वें स्थापना दिवस पर वृद्धा आश्रम में बांटे फल-नाश्ता
सत्य निकेतन हादसे के बाद पांचवीं मंजिल वाले भवनों को तत्काल सील करने के निर्देश
Ranchi News: कोकर इंडस्ट्रियल एरिया में ईडी का छापा, टीएमसी सांसद नदीमुल हक से जुड़ा है मामला
मंजुला शर्मा मेमोरियल एकेडमी में पूर्व मंत्री स्वर्गीय सुदिव्य कुमार सोनू को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि
सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर जानकी यादव ने जताया शोक, अंतिम यात्रा में पहुंचे कई मंत्री व नेता
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने स्वर्गीय सुदिव्य कुमार के पार्थिव शरीर को दिया कंधा
12 वर्षीय पुत्र हर्ष ने नम आंखों से पिता सुदिव्य कुमार सोनू को दी मुखाग्नि, अंतिम यात्रा में सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब
Sahebganj News: बीएड कॉलेज विभाग में धूमधाम और उल्लास से मनाया गया शिक्षक दिवस
Sahebganj News: दियारा क्षेत्र के चासा टोला में गंगा के कहर से डूबे दर्जनों मकान