Sahebganj News: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक किलो से अधिक ब्राउन शुगर के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

तीन मोबाइल और स्कॉर्पियो वाहन पुलिस ने की जब्त

Sahebganj News: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक किलो से अधिक ब्राउन शुगर के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार
(तस्करी में इस्तेमाल की जा रही सफेद रंग की स्कॉर्पियो जब्त)

साहिबगंज पुलिस ने केसरी गांव के पास गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर 1003 ग्राम ब्राउन शुगर और स्कॉर्पियो के साथ तीन अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया। आरोपी बंगाल के कलियाचक से ब्राउन शुगर लाकर बिहार और अन्य राज्यों में बेचते थे।

साहिबगंज: अवैध नशे के कारोबार पर साहिबगंज पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बंगाल से ब्राउन शुगर लाकर बिहार में बेचने वाले गिरोह के तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से 1003 ग्राम ब्राउन शुगर, तीन मोबाइल फोन और एक सफेद रंग की स्कॉर्पियो वाहन बरामद की है। बरामद ब्राउन शुगर की कीमत लाखों रुपये आंकी जा रही है।

पुलिस को मंगलवार को अहले सुबह गुप्त सूचना मिली थी कि ग्राम केसरी के पास बंगाल के कलियाचक और बिहार के कुछ लोग अवैध ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री करने वाले हैं। सूचना के सत्यापन और आवश्यक कार्रवाई के लिए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बरहरवा नितिन खंडेलवाल के नेतृत्व में छापामारी दल का गठन किया गया। इस दल में रांगा थाना प्रभारी अखिलेश कुमार यादव और सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।

Jharkhand Govt Ad
छापामारी दल ने कार्रवाई करते हुए रात करीब 4 बजे ग्राम केसरी के पास सफेद रंग की स्कॉर्पियो संख्या BR11PB-0388 को देखा। पुलिस को देखते ही वाहन में सवार लोगों ने भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने पीछा कर उन्हें पकड़ लिया। वाहन की तलाशी के दौरान 1003 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की गई। साथ ही तीन मोबाइल फोन भी जब्त किए गए।

पुलिसिया पूछ-ताछ में आरोपियों ने बताया कि वे बंगाल के कलियाचक से अवैध ब्राउन शुगर खरीदकर बिहार और अन्य राज्यों में ऊंचे दामों पर बेचते थे। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अमन राज, पिता धीरन यादव, निवासी सिरी थाना बैजनाथपुर जिला सहरसा बिहार, गुलशन कुमार, पिता अर्जुन यादव, निवासी राजपुर सरसंडी थाना गोलपाड़ा जिला मधेपुरा बिहार और शिवम मिश्रा, पिता स्व. विजय मिश्रा, निवासी बटियाडांगा सरकेश माथ थाना कलियाचक जिला मालदा पश्चिम बंगाल के रूप में हुई है।

यह भी पढ़ें: Sahibganj News: विधानसभा घेराव में छात्रों पर लाठीचार्ज और गिरफ्तारी की ABVP ने की निंदा

पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 317(5)/3(5) एवं NDPS Act की धारा 21(C)/25/27 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेजने की कार्रवाई की है।

यह भी पढ़ें: Sahibganj News: मनरेगा में अब 125 दिन रोजगार की गारंटी, तालझारी में वीबीजीवाई योजना पर कार्यशाला आयोजित

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

Hazaribagh News: उपायुक्त हेमंत सती की अध्यक्षता में आयोजित हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक Hazaribagh News: उपायुक्त हेमंत सती की अध्यक्षता में आयोजित हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
Chatra News: मंडलकारा बंदी मौत मामला, हिरासत में लिए गए भाकपा माले नेता नहीं हुए रिहा
Koderma News: सतडीहा में पारिवारिक विवाद से परेशान युवक ने फेसबुक लाइव में किया सुसाइड का प्रयास
Koderma News: दूधीमाटी वार्ड नंबर 10 में चोरों का तांडव, एक साथ तीन घरों में चोरी
जेपीएससी और जेएसएससी-सीजीएल परीक्षा में हुई गड़बड़ियों की हो सीबीआई जांच: रघुवर दास
JSSC-CGL विवाद पर परिमल नाथवानी ने सरकार के फैसले का किया स्वागत, CBI जांच या सर्वदलीय कमेटी का दिया सुझाव
Sahebganj News: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक किलो से अधिक ब्राउन शुगर के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार
Deoghar News: उप निर्वाचन पदाधिकारी सागरी बराल की अध्यक्षता में महिला कॉलेज में वोटर अवेयरनेस कार्यक्रम
Deoghar News: खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा अभियान, केएफसी और मैग्नम समेत 17 प्रतिष्ठानों की जांच
Deoghar News: जसीडीह, देवघर और बासुकीनाथ में रिकॉर्ड 19.86 लाख श्रद्धालुओं का हुआ आवागमन
Giridih News: समाहरणालय में आयोजित जनता दरबार में अधिकारियों ने सुनीं आमजनों की समस्याएं
Giridih News: तंबाकू नियंत्रण सेल और खाद्य सुरक्षा विभाग का संयुक्त अभियान, ₹9500 जुर्माना वसूला