Sahibganj News: मनरेगा में अब 125 दिन रोजगार की गारंटी, तालझारी में वीबीजीवाई योजना पर कार्यशाला आयोजित

प्रखंड कार्यालय तालझारी में बीडीओ राम प्रसाद सुमन की अध्यक्षता में हुआ एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम

Sahibganj News: मनरेगा में अब 125 दिन रोजगार की गारंटी, तालझारी में वीबीजीवाई योजना पर कार्यशाला आयोजित
तालझारी प्रखंड कार्यालय में वीबीजीवाई योजना को लेकर आयोजित प्रशिक्षण सह कार्यशाला में शामिल पंचायत प्रतिनिधि एवं अधिकारी।

तालझारी प्रखंड कार्यालय के सभागार में मनरेगा के तहत वीबीजीवाई योजना को लेकर एक दिवसीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला आयोजित की गई। बीडीओ राम प्रसाद सुमन की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में सभी पंचायतों के मुखिया, पंचायत सचिव, रोजगार सेवक और कनीय अभियंता शामिल हुए।

साहिबगंज :  साहिबगंज प्रखंड कार्यालय तालझारी के सभागार में प्रखंड विकास पदाधिकारी राम प्रसाद सुमन की अध्यक्षता में "वीबीजीआरवाई - वीबीजी राम जी" योजना के तहत एक दिवसीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सभी पंचायतों के मुखिया, पंचायत सचिव, रोजगार सेवक और कनीय अभियंता उपस्थित रहे।

प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी ने प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को योजना की पृष्ठभूमि, नए प्रावधानों, संस्थागत ढांचे और व्यावहारिक कार्यान्वयन की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नए प्रावधानों के तहत अब सरकार द्वारा श्रमिकों को एक वर्ष में 125 दिन के रोजगार की गारंटी दी गई है।  

Jharkhand Govt Ad
आगे उन्होंने बताया कि जल सुरक्षा, ग्रामीण संरचना, आजीविका संरचना और आपदा से बचाव के लिए राज्य सरकार ने वर्तमान में 4 श्रेणियों में कुल 58 प्रकार की योजनाओं पर कार्य करने की सहमति प्रदान की है। इन योजनाओं का चयन ग्राम सभा द्वारा नियमानुसार किया जाएगा और इन्हें "युक्तधारा" पोर्टल के माध्यम से क्रियान्वित किया जाएगा।

 प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी ने बताया कि 17 अगस्त से 20 अगस्त तक यह प्रशिक्षण प्रखंड की विभिन्न ग्राम पंचायतों में भी आयोजित किया जाएगा। इसमें मेट, वार्ड सदस्य, ग्राम प्रधान और आम ग्रामीणों को योजना और उससे जुड़ी 58 योजनाओं के बारे में जानकारी दी जाएगी, ताकि योजना का लाभ जमीनी स्तर तक पहुंच सके। कार्यक्रम के अंत में प्रखंड विकास पदाधिकारी ने सभी मुखिया, सचिव और रोजगार सेवकों को योजना के प्रभावी क्रियान्वयन और समय पर काम शुरू कराने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें: Sahebganj News: पूर्वी रेलवे हाई स्कूल में निबंध प्रतियोगिता, छात्रों ने दिखाया देशभक्ति का जज्बा

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Suman Kumari

Latest News

Dumka News: सिदो कान्हू उच्च विद्यालय में प्रधान डाकघर द्वारा राखी बनाओ प्रतियोगिता आयोजित Dumka News: सिदो कान्हू उच्च विद्यालय में प्रधान डाकघर द्वारा राखी बनाओ प्रतियोगिता आयोजित
Dumka News: अभिजीत सिन्हा की अध्यक्षता में जिला NCORD समिति की समीक्षा बैठक आयोजित
Dumka News: श्रावणी मेले में दिन में आस्था, रात में रंगीन रोशनी से जगमगाया परिसर
Palamu News: प्रदेश महामंत्री मनोज कुमार सिंह के नेतृत्व में घर-घर तिरंगा पहुंचाने का संकल्प
Palamu News: सूखे और कम बारिश के बीच किसानों को सिंचाई के लिए मिलेगी पर्याप्त बिजली
Palamu News: उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत और एसपी कपील चौधरी ने किया परेड निरीक्षण
Dhanbad News: ब्लॉक-II क्षेत्र में महाप्रबंधक कुमार रंजीव की अध्यक्षता में निकली भव्य तिरंगा यात्रा
Sahebganj News: ईस्टर्न रेलवे हाई स्कूल में 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत क्विज प्रतियोगिता आयोजित
Pakur News: उपायुक्त मेघा भारद्वाज और एसपी अनुदीप सिंह ने परेड पूर्वाभ्यास का किया निरीक्षण
Pakur News: 'ऑपरेशन जीवन' के तहत पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2.865 किग्रा गांजे के साथ 2 गिरफ्तार
Giridih News: उपायुक्त रामनिवास यादव और एसपी डॉ. बिमल कुमार ने परेड पूर्वाभ्यास का किया निरीक्षण
Hazaribagh News: सदर विधायक प्रदीप प्रसाद ने ली दस्तावेज नवीनों की सुध, उपायुक्त हेमंत सती से की बात