Pakur News: 'ऑपरेशन जीवन' के तहत पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2.865 किग्रा गांजे के साथ 2 गिरफ्तार

दोनों आरोपियों को भेजा गया न्यायिक हिरासत 

Pakur News: 'ऑपरेशन जीवन' के तहत पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2.865 किग्रा गांजे के साथ 2 गिरफ्तार
(पुलिस द्वारा 'ऑपरेशन जीवन' के तहत गिरफ्तार किए गए दो गांजा तस्कर और बरामद सामान की जानकारी देते एसडीपीओ महेशपुर विजय कुमार)

पाकुड़ जिले में एसपी अनुदीप सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे 'ऑपरेशन जीवन' के तहत पुलिस ने पाकुड़िया और महेशपुर थाना क्षेत्रों में छापेमारी कर 2.865 किलोग्राम गांजे के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया। कार्रवाई में दो मोटरसाइकिल, 70 मिट्टी के चिलम और अन्य सामान बरामद किए गए।

पाकुड़: जिले में अवैध मादक पदार्थों के कारोबार के खिलाफ पाकुड़ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह के निर्देश पर चलाए जा रहे “ऑपरेशन जीवन” के तहत महेशपुर अनुमंडल क्षेत्र के पाकुड़िया थाना अंतर्गत मोंगलाबांध और महेशपुर थाना क्षेत्र के बड़कियारी गांव में विशेष छापेमारी अभियान चलाया गया। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने दो अलग-अलग स्थानों से कुल 2.865 किलोग्राम गांजा बरामद करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, मोंगलाबांध गांव में गांजा की खरीद-बिक्री की सूचना पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी महेशपुर विजय कुमार के नेतृत्व में गठित विशेष छापेमारी दल/SIT ने पारू अंसारी के घर पर छापेमारी की। पुलिस को देखते ही पारू अंसारी ने भागने का प्रयास किया, लेकिन टीम ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। दंडाधिकारी की मौजूदगी में घर और मोटरसाइकिल की डिक्की की तलाशी लेने पर 2.165 किलोग्राम गांजा, गांजा पीने के लिए इस्तेमाल होने वाले 70 मिट्टी के चिलम, दो मोटरसाइकिल, पीतल का तराजू-बटखारा, मोबाइल फोन समेत अन्य सामान बरामद किया गया।

Jharkhand Govt Ad
इस मामले में पाकुड़िया थाना कांड संख्या 60/2026, दिनांक 13 अगस्त 2026, एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान पारू अंसारी उर्फ पाड़ु अंसारी उर्फ हुसैन अंसारी (करीब 40 वर्ष), पिता ईस्माल अंसारी उर्फ इसराईल अंसारी, ग्राम मोंगलाबांध, थाना पाकुड़िया के रूप में हुई है।

इसके बाद पुलिस टीम ने सूचना के आधार पर महेशपुर थाना क्षेत्र के बड़कियारी गांव के हटियापाड़ा स्थित पिंटु शेख के घर पर छापेमारी की। तलाशी के दौरान घर में रखी दो प्लास्टिक की थैलियों से 700 ग्राम गांजा बरामद किया गया। मौके से एक ओप्पो कंपनी का एंड्रॉयड मोबाइल भी जब्त किया गया। 

यह भी पढ़ें: Pakur News: विश्व स्तनपान सप्ताह: शिशु के बेहतर स्वास्थ्य के लिए मां का दूध अमृत समान

पुलिस ने पिंटु शेख, पिता अलाउद्दीन शेख, ग्राम बड़कियारी को गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में महेशपुर थाना कांड संख्या 134/2026 दर्ज किया गया है। पुलिस के मुताबिक दोनों गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजने की कार्रवाई की जा रही है। साथ ही मादक पदार्थों के कारोबार में शामिल अन्य लोगों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

यह भी पढ़ें: Pakur News: अमड़ापाड़ा में सुरक्षित बचपन के लिए दामिन पहल के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

19 अप्रैल से चल रहा ऑपरेशन जीवन

पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह के नेतृत्व में पाकुड़ जिले में मादक पदार्थों के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए “ऑपरेशन जीवन” चलाया जा रहा है। पुलिस के अनुसार, 19 अप्रैल से 2 अगस्त 2026 तक विभिन्न थाना क्षेत्रों में अभियान के तहत 9 कांड दर्ज किए गए। इस दौरान 83.30 ग्राम ब्राउन शुगर और 2.246 किलोग्राम गांजा बरामद करते हुए कुल 11 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।

छापेमारी टीम में शामिल रहे अधिकारी

छापेमारी अभियान में एसडीपीओ महेशपुर विजय कुमार, पाकुड़िया थाना प्रभारी मनोज कुमार महतो, महेशपुर थाना प्रभारी रवि शर्मा, पुलिस अवर निरीक्षक अजय कुमार महतो, रामप्रताप सिंह, कैला उरांव, सहायक अवर निरीक्षक बाबुधन मुर्मू, काली प्रसाद साहा सहित पाकुड़िया और महेशपुर थाना के सशस्त्र बल शामिल रहे।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

Dhanbad News: ब्लॉक-II क्षेत्र में महाप्रबंधक कुमार रंजीव की अध्यक्षता में निकली भव्य तिरंगा यात्रा Dhanbad News: ब्लॉक-II क्षेत्र में महाप्रबंधक कुमार रंजीव की अध्यक्षता में निकली भव्य तिरंगा यात्रा
Sahebganj News: ईस्टर्न रेलवे हाई स्कूल में 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत क्विज प्रतियोगिता आयोजित
Pakur News: उपायुक्त मेघा भारद्वाज और एसपी अनुदीप सिंह ने परेड पूर्वाभ्यास का किया निरीक्षण
Pakur News: 'ऑपरेशन जीवन' के तहत पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2.865 किग्रा गांजे के साथ 2 गिरफ्तार
Giridih News: उपायुक्त रामनिवास यादव और एसपी डॉ. बिमल कुमार ने परेड पूर्वाभ्यास का किया निरीक्षण
Hazaribagh News: सदर विधायक प्रदीप प्रसाद ने ली दस्तावेज नवीनों की सुध, उपायुक्त हेमंत सती से की बात
Hazaribagh News: विनोबा भावे विश्वविद्यालय के यूसेट में नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
Hazaribagh News: जेएसएलपीएस बीपीएम के अड़ियल रवैये के खिलाफ बीडीओ हारून रासिद से मिलीं दर्जनों महिलाएं
Bokaro News: BSL में संविदा कर्मियों की सुरक्षा हेतु ऐतिहासिक पहल, निदेशक प्रभारी ने किया शुभारंभ
Bokaro News: तेनुघाट महाविद्यालय में एनएसएस के तहत स्वच्छता पखवाड़े का हुआ शुभारंभ
Bokaro News: डीपीएस में 37वीं आर्यभट्ट गणित प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण समारोह संपन्न
Hazaribagh News: उपायुक्त हेमंत सती की अध्यक्षता में विष्णुगढ़ ब्रॉन्ज क्लस्टर एडवाइजरी कमिटी की बैठक संपन्न