Jharkhand Crime: हजारीबाग में तड़के एनकाउंटर, पुलिस की गोली से घायल बदमाश गिरफ्तार, दो फरार

बड़कागांव थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिलने पर तड़के हुई कार्रवाई

Jharkhand Crime: हजारीबाग में तड़के एनकाउंटर, पुलिस की गोली से घायल बदमाश गिरफ्तार, दो फरार
घटनास्थल से प्राप्त बंदूक (बाएँ) एवं घायल बदमाश को टांग के ले जाती पुलिस

हजारीबाग के बड़कागांव क्षेत्र में गुरुवार तड़के पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई। चक्रवार घाटी के जंगल में हुई इस कार्रवाई में पुलिस की जवाबी फायरिंग से एक अपराधी के पैर में गोली लगी और उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

हजारीबाग: बड़कागांव-हजारीबाग मुख्य मार्ग स्थित 13 माइल के समीप चक्रवार घाटी के घने जंगल में गुरुवार तड़के पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक शातिर अपराधी के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। जबकि उसके दो साथी जंगल और अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए।

घटना सुबह करीब 3:00 से 4:00 बजे के बीच हुई। गिरफ्तार अपराधी की पहचान सैयद मोहम्मद निशान के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके कब्जे से एक पिस्टल और एक प्रयुक्त खोखा बरामद किया है।

जानकारी के अनुसार, बड़कागांव थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह को गुप्त सूचना मिली थी कि चक्रवार घाटी के पास कुछ अपराधी किसी बड़ी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की तैयारी में हैं। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया।

इसी दौरान पुलिस को देखते ही अपराधियों ने फायरिंग शुरू कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की, जिसमें सैयद मोहम्मद निशान के पैर में गोली लग गई। घायल होने के बाद उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया।

यह भी पढ़ें: Hazaribagh News: विनोबा भावे विवि के राजनीति विज्ञान विभाग में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस

घटना की सूचना मिलते ही हजारीबाग एसपी अमन कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पहुंचे और पूरे घटनाक्रम का जायजा लिया। फरार दोनों अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए आसपास के जंगलों में सघन कॉम्बिंग ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: Hazaribagh News: उपायुक्त हेमंत सती के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग का औचक निरीक्षण अभियान

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

Dumka News: विधायक डॉ. लुईस मरांडी की अध्यक्षता में आयोजित हुई प्रधानगणों की समीक्षा बैठक Dumka News: विधायक डॉ. लुईस मरांडी की अध्यक्षता में आयोजित हुई प्रधानगणों की समीक्षा बैठक
Hazaribagh News: उपायुक्त हेमंत सती के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग का औचक निरीक्षण अभियान
Hazaribagh News: विनोबा भावे विवि के राजनीति विज्ञान विभाग में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस
Dhanbad news: गणेशपुर बस्ती के पीछे असामाजिक तत्वों द्वारा अवैध मुहाना खोलने की कोशिश विफल
Dhanbad news: बीसीसीएल के जमुनिया हाईवॉल पेच में अवैध कोयला कारोबार पर कसेगा कड़ा शिकंजा
Bokaro News: दिल्ली पब्लिक स्कूल में धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया शिक्षक दिवस समारोह
Bokaro News: आंदोलनकारी बुजुर्ग हेमंती देवी ने उपायुक्त से किया संवाद, पेंशन की ली जानकारी
Bokaro News: बीएसएल के सतर्कता विभाग द्वारा कर्मियों के लिए सतर्कता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
Giridih News: बाल विवाह के खिलाफ 27 नवंबर को अंतरराष्ट्रीय दिवस घोषित करने के फैसले का स्वागत
Giridih News: बदलती जीवनशैली और तनाव के कारण कम उम्र में बढ़ रहा हृदय रोग का खतरा
Giridih News: उपायुक्त रामनिवास यादव ने ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का किया त्रैमासिक निरीक्षण
Sahebganj News: मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने उधवा में मतदाता सूची सत्यापन का लिया जायजा