साहिबगंज: कथित प्रेम प्रसंग को लेकर बवाल, ग्रामीणों ने जोड़े को बनाया बंधक

मामले की जांच जारी, पुलिस ने तथ्यों की पुष्टि के बाद आगे की कार्रवाई की बात कही

साहिबगंज: कथित प्रेम प्रसंग को लेकर बवाल, ग्रामीणों ने जोड़े को बनाया बंधक
बोरियो के बिचपुरा गांव में कथित प्रेम प्रसंग को लेकर जुटी भीड़ के बीच पुलिस ने दोनों को सुरक्षित थाने पहुंचाया।

साहिबगंज जिले के बोरियो थाना क्षेत्र स्थित बिचपुरा गांव में कथित प्रेम प्रसंग को लेकर मंगलवार रात हंगामा हो गया। ग्रामीणों ने एक शादीशुदा महिला और एक विवाहित युवक को साथ होने के आरोप में पकड़ लिया, जिसके बाद गांव में बड़ी संख्या में लोग जुट गए। सूचना मिलने पर बोरियो थाना पुलिस मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद दोनों को भीड़ से सुरक्षित निकालकर थाने ले गई। पुलिस ने लोगों से कानून हाथ में नहीं लेने की अपील की है।

साहिबगंज:  बोरियो थाना क्षेत्र के बिचपुरा गांव में मंगलवार रात उस वक्त हंगामा मच गया जब गांव के लोग एक शादी-शुदा महिला को उसके प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया। मामला इतना बढ़ा कि रात भर गांव में तनाव और भीड़ लगी रही।

जानकारी के अनुसार, बिचपुरा गांव की एक महिला, जो 2 बच्चों की मां है, का चपगामा निवासी एक विवाहित युवक से पिछले कई सालों से प्रेम संबंध चल रहा था। ग्रामीणों का आरोप है कि दोनों अक्सर चोरी-छिपे मिला करते थे। युवक ने हाल ही में पथरगामा में धूमधाम से शादी भी की थी। मंगलवार रात युवक फिर अपनी प्रेमिका से मिलने बिचपुरा पहुंचा। इसी दौरान ग्रामीणों ने दोनों को देख लिया और तुरंत दोनों को पकड़कर बंधक बना लिया। गांव में देखते ही देखते भीड़ जुट गई। एक तरफ युवक खामोश खड़ा रहा तो दूसरी तरफ महिला रोती-बिलखती रही।

 घटना की खबर मिलते ही बोरियो थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने ग्रामीणों को समझाने की कोशिश की, लेकिन लोग मानने को तैयार नहीं थे। ग्रामीणों की मांग थी कि दोनों की शादी करा दी जाए। इस दौरान एक पुलिस अधिकारी का वीडियो भी वायरल हुआ जिसमें वे भीड़ को मारपीट न करने और कानून हाथ में न लेने की चेतावनी दे रहे थे।

 काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने दोनों को ग्रामीणों के चंगुल से छुड़ाया और थाने ले आई। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई की बात कह रही है। फिलहाल पूरे गांव में इस घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चा है। पुलिस ने कहा है कि बिना जांच के किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंचा जा सकता।

यह भी पढ़ें: Sahibganj News: सेना की वर्दी का सपना लिए युवक ने लगाई फांसी, सुसाइड नोट में 2 नामों का जिक्र

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Susmita Rani
Susmita Rani Picture

Susmita Rani is a journalist and content writer associated with Samridh Jharkhand. She regularly writes and reports on grassroots news from Jharkhand, covering social issues, agriculture, administration, public concerns, and daily horoscopes. Her writing focuses on factual accuracy, clarity, and public interest.

Latest News

Dumka News: विधायक डॉ. लुईस मरांडी की अध्यक्षता में आयोजित हुई प्रधानगणों की समीक्षा बैठक Dumka News: विधायक डॉ. लुईस मरांडी की अध्यक्षता में आयोजित हुई प्रधानगणों की समीक्षा बैठक
Hazaribagh News: उपायुक्त हेमंत सती के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग का औचक निरीक्षण अभियान
Hazaribagh News: विनोबा भावे विवि के राजनीति विज्ञान विभाग में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस
Dhanbad news: गणेशपुर बस्ती के पीछे असामाजिक तत्वों द्वारा अवैध मुहाना खोलने की कोशिश विफल
Dhanbad news: बीसीसीएल के जमुनिया हाईवॉल पेच में अवैध कोयला कारोबार पर कसेगा कड़ा शिकंजा
Bokaro News: दिल्ली पब्लिक स्कूल में धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया शिक्षक दिवस समारोह
Bokaro News: आंदोलनकारी बुजुर्ग हेमंती देवी ने उपायुक्त से किया संवाद, पेंशन की ली जानकारी
Bokaro News: बीएसएल के सतर्कता विभाग द्वारा कर्मियों के लिए सतर्कता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
Giridih News: बाल विवाह के खिलाफ 27 नवंबर को अंतरराष्ट्रीय दिवस घोषित करने के फैसले का स्वागत
Giridih News: बदलती जीवनशैली और तनाव के कारण कम उम्र में बढ़ रहा हृदय रोग का खतरा
Giridih News: उपायुक्त रामनिवास यादव ने ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का किया त्रैमासिक निरीक्षण
Sahebganj News: मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने उधवा में मतदाता सूची सत्यापन का लिया जायजा