Borio Police
समाचार  अपराध  झारखण्ड  राज्य  साहिबगंज 

साहिबगंज: कथित प्रेम प्रसंग को लेकर बवाल, ग्रामीणों ने जोड़े को बनाया बंधक

साहिबगंज: कथित प्रेम प्रसंग को लेकर बवाल, ग्रामीणों ने जोड़े को बनाया बंधक साहिबगंज जिले के बोरियो थाना क्षेत्र स्थित बिचपुरा गांव में कथित प्रेम प्रसंग को लेकर मंगलवार रात हंगामा हो गया। ग्रामीणों ने एक शादीशुदा महिला और एक विवाहित युवक को साथ होने के आरोप में पकड़ लिया, जिसके बाद गांव में बड़ी संख्या में लोग जुट गए। सूचना मिलने पर बोरियो थाना पुलिस मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद दोनों को भीड़ से सुरक्षित निकालकर थाने ले गई। पुलिस ने लोगों से कानून हाथ में नहीं लेने की अपील की है।
Read More...

Advertisement