Hazaribagh News: जेएसएलपीएस बीपीएम के अड़ियल रवैये के खिलाफ बीडीओ हारून रासिद से मिलीं दर्जनों महिलाएं

50 से 60 महिलाओं ने सौंपा ज्ञापन

Hazaribagh News: जेएसएलपीएस बीपीएम के अड़ियल रवैये के खिलाफ बीडीओ हारून रासिद से मिलीं दर्जनों महिलाएं
(प्रखंड विकास पदाधिकारी हारून रासिद के समक्ष अपनी समस्याएं और शिकायत दर्ज करातीं जेएसएलपीएस से जुड़ी कार्यकर्ता)

हजारीबाग के दारू प्रखंड में जेएसएलपीएस से जुड़ी दर्जनों महिलाओं ने बीपीएम राजकुमार पर अभद्र व्यवहार और कार्यों में बाधा डालने का आरोप लगाते हुए बीडीओ हारून रासिद को शिकायत पत्र सौंपा। बीडीओ ने मामले की गंभीरता को देखते हुए निष्पक्ष जांच कराकर त्वरित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

हजारीबाग: झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (जेएसएलपीएस) से जुड़ी महिलाओं ने संस्था के बीपीएम राजकुमार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। गुरुवार को करीब 50 से 60 की संख्या में जेएसएलपीएस से जुड़ी महिलाएं दारू प्रखंड कार्यालय पहुंचीं और प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) हारून रासिद से मुलाकात कर बीपीएम के खिलाफ शिकायत की।

महिलाओं ने बीडीओ को दिए शिकायत में बीपीएम पर उनके साथ अभद्र व्यवहार करने, कार्यों में अनावश्यक रूप से अड़ंगा डालने तथा बिना वजह परेशान करने का आरोप लगाया। महिलाओं का कहना है कि जेएसएलपीएस के माध्यम से संचालित विभिन्न गतिविधियों से जुड़कर वे अपने कार्यों को आगे बढ़ाने का प्रयास कर रही हैं, लेकिन बीपीएम के कथित व्यवहार के कारण उन्हें कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

Jharkhand Govt Ad
महिलाओं ने आरोप लगाया कि कार्यालय एवं संस्था से संबंधित कार्यों के दौरान उनके साथ उचित व्यवहार नहीं किया जाता है तथा कई बार उनके कार्यों में अनावश्यक बाधा उत्पन्न की जाती है। इससे महिलाओं में नाराजगी बढ़ती जा रही थी। इसी को लेकर बड़ी संख्या में महिलाएं एकजुट होकर प्रखंड कार्यालय पहुंचीं और मामले में उचित कार्रवाई की मांग की।

बीडीओ हारून रासिद ने महिलाओं की शिकायत को गंभीरता से सुना और मामले की जानकारी ली। उन्होंने शिकायत के आधार पर मामले की जांच कर उचित कार्रवाई का भरोसा महिलाओं को दिया। वहीं, बीपीएम राजकुमार का पक्ष इस संबंध में तत्काल सामने नहीं आ सका है। महिलाओं के सामूहिक रूप से शिकायत करने के बाद यह मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। अब महिलाओं को मामले की जांच और प्रशासन की ओर से होने वाली कार्रवाई का इंतजार है।

यह भी पढ़ें: Hazaribagh News: विधायक प्रदीप प्रसाद ने उपायुक्त हेमंत सती से मिलकर उठाई डीड राइटरों की समस्याएं

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

Sahebganj News: ईस्टर्न रेलवे हाई स्कूल में 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत क्विज प्रतियोगिता आयोजित Sahebganj News: ईस्टर्न रेलवे हाई स्कूल में 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत क्विज प्रतियोगिता आयोजित
Pakur News: उपायुक्त मेघा भारद्वाज और एसपी अनुदीप सिंह ने परेड पूर्वाभ्यास का किया निरीक्षण
Pakur News: 'ऑपरेशन जीवन' के तहत पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2.865 किग्रा गांजे के साथ 2 गिरफ्तार
Giridih News: उपायुक्त रामनिवास यादव और एसपी डॉ. बिमल कुमार ने परेड पूर्वाभ्यास का किया निरीक्षण
Hazaribagh News: सदर विधायक प्रदीप प्रसाद ने ली दस्तावेज नवीनों की सुध, उपायुक्त हेमंत सती से की बात
Hazaribagh News: विनोबा भावे विश्वविद्यालय के यूसेट में नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
Hazaribagh News: जेएसएलपीएस बीपीएम के अड़ियल रवैये के खिलाफ बीडीओ हारून रासिद से मिलीं दर्जनों महिलाएं
Bokaro News: BSL में संविदा कर्मियों की सुरक्षा हेतु ऐतिहासिक पहल, निदेशक प्रभारी ने किया शुभारंभ
Bokaro News: तेनुघाट महाविद्यालय में एनएसएस के तहत स्वच्छता पखवाड़े का हुआ शुभारंभ
Bokaro News: डीपीएस में 37वीं आर्यभट्ट गणित प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण समारोह संपन्न
Hazaribagh News: उपायुक्त हेमंत सती की अध्यक्षता में विष्णुगढ़ ब्रॉन्ज क्लस्टर एडवाइजरी कमिटी की बैठक संपन्न
Hazaribagh News: उपायुक्त हेमंत सती की अध्यक्षता में आपूर्ति विभाग की समीक्षा बैठक संपन्न