Ramgarh News: हर माह ₹9,000 स्टाइपेंड के साथ प्रशिक्षण पूरा, पीवीयूएनएल ने युवाओं को किया सम्मानित
आसपास के गांवों से चयनित 20 युवाओं ने सफलतापूर्वक पूरा किया प्रशिक्षण
पतरातू विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (पीवीयूएनएल) द्वारा प्रायोजित चार माह के आवासीय ट्रांसफॉर्मर रिपेयर एवं मेंटेनेंस प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन जमशेदपुर स्थित जेएनटीवीटीआई में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में आसपास के गांवों से चयनित 20 युवाओं को प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा करने पर प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए।
रामगढ़: पतरातू विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (पीवीयूएनएल) की ओर से प्रायोजित चार माह के आवासीय ट्रांसफॉर्मर रिपेयर एवं मेंटेनेंस प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन समारोह जमशेदपुर स्थित जेएनटीवीटीआई (JNTVTI) में गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पीवीयूएनएल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) अशोक कुमार सहगल ने सफल प्रशिक्षुओं को प्रमाण-पत्र प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
पीवीयूएनएल की सामुदायिक विकास (Community Development-CD) पहल के तहत संचालित इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में परियोजना क्षेत्र के आसपास के गांवों से चयनित 20 युवाओं ने भाग लिया। प्रशिक्षण के दौरान प्रत्येक प्रशिक्षु को ₹9,000 प्रतिमाह स्टाइपेंड भी प्रदान किया गया। चार माह का प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा करने के बाद समापन समारोह आयोजित किया गया।

समारोह में टाटा स्टील की चीफ लर्निंग एंड डेवलपमेंट एवं चीफ डाइवर्सिटी ऑफिसर जया सिंह पांडा सहित जेएनटीवीटीआई के वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
पीवीयूएनएल की ओर से मानव संसाधन प्रमुख (HOHR) ज़ियाउर रहमान, कोठामासु सुरेश, अमर दयाल सिंह तथा संतोष कुमार सिंह ने भी कार्यक्रम में सहभागिता कर प्रशिक्षुओं का उत्साहवर्धन किया।
Susmita Rani is a journalist and content writer associated with Samridh Jharkhand. She regularly writes and reports on grassroots news from Jharkhand, covering social issues, agriculture, administration, public concerns, and daily horoscopes. Her writing focuses on factual accuracy, clarity, and public interest.
Related Posts


Latest News







