Sahibganj News: श्रावणी मेला 2026: शिवगादी मेला क्षेत्र का एसडीओ, बीडीओ और सीओ ने किया निरीक्षण

मंदिर परिसर, कांवरिया पथ, बैरिकेडिंग और चिकित्सा सुविधाओं का लिया जायजा

Sahibganj News: श्रावणी मेला 2026: शिवगादी मेला क्षेत्र का एसडीओ, बीडीओ और सीओ ने किया निरीक्षण
श्रावणी मेला-2026 से पहले बरहेट स्थित शिवगादी मेला क्षेत्र में प्रशासनिक अधिकारियों ने तैयारियों का संयुक्त निरीक्षण किया।

साहिबगंज जिले के बरहेट स्थित शिवगादी मेला क्षेत्र में श्रावणी मेला-2026 की तैयारियों का एसडीओ अमर जॉन आईंद, बीडीओ अंशु कुमार पाण्डे, सीओ बासुकीनाथ टुडू तथा अन्य प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों ने संयुक्त निरीक्षण किया।

साहिबगंज:  श्रावणी मेला-2026 की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। इसी क्रम में श्रावण माह के शुभारंभ की पूर्व संध्या पर सदर अनुमंडल पदाधिकारी अमर जॉन आईंद, बरहेट प्रखंड विकास पदाधिकारी अंशु कुमार पाण्डे, अंचलाधिकारी बासुकीनाथ टुडू सहित जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन के वरीय अधिकारियों ने बरहेट प्रखंड स्थित शिवगादी मेला क्षेत्र का संयुक्त निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मंदिर परिसर, कांवरिया पथ, बैरिकेडिंग, प्रकाश व्यवस्था, स्वच्छता, पेयजल, शौचालय, सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, चिकित्सा सुविधाएं और कंट्रोल रूम सहित श्रद्धालुओं के लिए की गई सभी व्यवस्थाओं का स्थल पर जाकर गहन अवलोकन किया।
निरीक्षण के दौरान वरीय अधिकारियों ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को सभी शेष कार्य जल्द पूर्ण करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं को सुरक्षित, सुगम एवं सुविधाजनक वातावरण उपलब्ध कराना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने मेला क्षेत्र में नियमित उद्घोषणा कराने और सभी प्रमुख स्थानों पर साइनेज लगाने का भी निर्देश दिया, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

 संयुक्त निरीक्षण के दौरान पाया गया कि श्रावणी मेला की लगभग 95 प्रतिशत तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। शेष कार्य भी युद्धस्तर पर तेजी से किए जा रहे हैं। अधिकारियों ने अब तक की तैयारियों पर संतोष व्यक्त करते हुए अंतिम चरण में किसी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने को कहा।

Jharkhand Govt Ad
 जिला प्रशासन ने बताया कि मेले के सफल, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित आयोजन के लिए सभी विभागों के बीच सतत समन्वय स्थापित कर काम किया जा रहा है। प्रशासन का लक्ष्य है कि यहां आने वाले लाखों श्रद्धालुओं को विश्वस्तरीय सुविधाएं उपलब्ध कराते हुए उन्हें एक सुरक्षित, सहज एवं आध्यात्मिक अनुभव प्रदान किया जाए।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Susmita Rani
Susmita Rani Picture

Susmita Rani is a journalist and content writer associated with Samridh Jharkhand. She regularly writes and reports on grassroots news from Jharkhand, covering social issues, agriculture, administration, public concerns, and daily horoscopes. Her writing focuses on factual accuracy, clarity, and public interest.

Latest News

Giridih News: उपायुक्त रामनिवास यादव और एसपी डॉ. बिमल कुमार ने परेड पूर्वाभ्यास का किया निरीक्षण Giridih News: उपायुक्त रामनिवास यादव और एसपी डॉ. बिमल कुमार ने परेड पूर्वाभ्यास का किया निरीक्षण
Hazaribagh News: सदर विधायक प्रदीप प्रसाद ने ली दस्तावेज नवीनों की सुध, उपायुक्त हेमंत सती से की बात
Hazaribagh News: विनोबा भावे विश्वविद्यालय के यूसेट में नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
Hazaribagh News: जेएसएलपीएस बीपीएम के अड़ियल रवैये के खिलाफ बीडीओ हारून रासिद से मिलीं दर्जनों महिलाएं
Bokaro News: BSL में संविदा कर्मियों की सुरक्षा हेतु ऐतिहासिक पहल, निदेशक प्रभारी ने किया शुभारंभ
Bokaro News: तेनुघाट महाविद्यालय में एनएसएस के तहत स्वच्छता पखवाड़े का हुआ शुभारंभ
Bokaro News: डीपीएस में 37वीं आर्यभट्ट गणित प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण समारोह संपन्न
Hazaribagh News: उपायुक्त हेमंत सती की अध्यक्षता में विष्णुगढ़ ब्रॉन्ज क्लस्टर एडवाइजरी कमिटी की बैठक संपन्न
Hazaribagh News: उपायुक्त हेमंत सती की अध्यक्षता में आपूर्ति विभाग की समीक्षा बैठक संपन्न
Giridih News: जमुआ में 15 दिनों से जारी धरना को भाजपा प्रवक्ता बिजय चौरसिया का समर्थन
Giridih News: जमुआ में भाजपा की भव्य तिरंगा यात्रा, 100 मीटर लंबे राष्ट्रीय ध्वज से सजी सड़कें
JPSC विवाद: JPSC-JSSC आंदोलन के बीच CM हेमंत सोरेन को अभ्यर्थी का भावुक पत्र, कहा- ‘हेमंत दादा, आप हमसे संवाद करिए