Politics News: गुजरात, बिहार, मध्य प्रदेश की तीन सीटों पर उपचुनाव के लिए मतदान शुरू

तीनों विधानसभा सीटों के चुनाव परिणाम 3 अगस्त को घोषित किए जाएंगे

Politics News: गुजरात, बिहार, मध्य प्रदेश की तीन सीटों पर उपचुनाव के लिए मतदान शुरू
गुजरात, बिहार और मध्य प्रदेश की तीन विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए सुबह से मतदान जारी है।

गुजरात, बिहार और मध्य प्रदेश की तीन विधानसभा सीटों पर गुरुवार सुबह सात बजे से उपचुनाव के लिए मतदान शुरू हो गया। बिहार की बांकीपुर, मध्य प्रदेश की दतिया और गुजरात की मंजलपुर सीट पर मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। इन सीटों पर भाजपा और कांग्रेस सहित अन्य दलों के उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) शासित तीन राज्यों गुजरात, बिहार और मध्य प्रदेश में आज उपचुनाव के लिए सुबह सात बजे मतदान शुरू हो गया। इनमें बिहार की बांकीपुर, मध्य प्रदेश की दतिया और गुजरात की मंजलपुर विधानसभा सीट शामिल है। बांकीपुर सीट भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के अप्रैल में राज्यसभा के लिए चुने जाने से खाली हुई है। बांकीपुर को भारतीय जनता पार्टी का मजबूत गढ़ माना जाता है। तीनों सीटों के नतीजे तीन अगस्त को आएंगे।

दतिया सीट कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती को सजा सुनाने के बाद खाली हुई है। सजा की वजह से अप्रैल में उनकी विधानसभा सदस्यता समाप्त कर दी गई थी। मंजलपुर में उपचुनाव भाजपा के आठ बार के विधायक और पूर्व मंत्री योगेश पटेल के निधन के कारण हो रहा है। लंबी बीमारी के बाद दो जून को उनका निधन हो गया था। 2008 में परिसीमन के बाद अस्तित्व में आई मंजलपुर सीट पर हमेशा से भाजपा का दबदबा रहा है।

दतिया में भाजपा उम्मीदवार आशुतोष तिवारी और कांग्रेस के घनश्याम सिंह के बीच कांटे की टक्कर है। बांकीपुर में भाजपा से नीरज कुमार सिन्हा मैदान में हैं। जनसुराज के प्रशांत किशोर और राजद से रेखा गुप्ता भी किस्मत आजमा रहे हैं। मंजलपुर से भाजपा ने सतीश पटेल को चुनावी मैदान में उतारा है। कांग्रेस ने भीखाभाई रबारी को टिकट दिया है। चुनाव आयोग ने सभी मतदान केंद्रों पर इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) और वीवीपैट का बंदोबस्त किया है।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Susmita Rani
Susmita Rani Picture

Susmita Rani is a journalist and content writer associated with Samridh Jharkhand. She regularly writes and reports on grassroots news from Jharkhand, covering social issues, agriculture, administration, public concerns, and daily horoscopes. Her writing focuses on factual accuracy, clarity, and public interest.

Jharkhand Govt Ad

Latest News

Pakur News: प्राथमिक विद्यालय में 72 विद्यार्थियों के बीच बांटी गई मुफ्त स्कूल किट Pakur News: प्राथमिक विद्यालय में 72 विद्यार्थियों के बीच बांटी गई मुफ्त स्कूल किट
Pakur News: एसपी अनुदीप सिंह के निर्देश पर गठित एसआईटी ने मादक पदार्थ पकड़ा
Pakur News: उपायुक्त मेघा भारद्वाज की अध्यक्षता में आयोजित हुई जिला खनन टास्क फोर्स की बैठक
Giridih News: उपायुक्त रामनिवास यादव ने 5 अगस्त को प्रारूप मतदाता सूची जांचने की अपील की
Giridih News: उपायुक्त रामनिवास यादव की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समीक्षा बैठक, विकास कार्यों में तेज़ी के निर्देश
Koderma News: मॉडर्न पब्लिक स्कूल में गुरु मंत्र उच्चारण के साथ शुरू हुआ विशेष कार्यक्रम
Koderma News: ग्रिज़ली विद्यालय में करियर मार्गदर्शन कार्यक्रम आयोजित, शिक्षा क्षेत्र में संभावनाओं पर चर्चा
Koderma News: सीओ सारांश जैन की बड़ी कार्रवाई, पिपचो की गैरमजूरवा भूमि को कराया गया मुक्त
Koderma News: जे जे कॉलेज बचाओ आंदोलन तेज, प्रतिनिधिमंडल ने विधायक डॉ. नीरा यादव को सौंपा ज्ञापन
Koderma News: डॉ. ओम प्रकाश पोद्दार व पत्नी सुधा देवी के निधन से शोक की लहर
हजारीबाग: बालिका विद्यालय और वृद्धाश्रम का औचक निरीक्षण, खाद्य नमूने जांच को भेजे जाएंगे
Ranchi News: एनयूएसआरएल रांची के ओरिएंटेशन कार्यक्रम में शामिल होंगे झारखंड हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश