Chatra News: जिला प्रशासन और एनटीपीसी नॉर्थ करनपुरा के बीच समझौता ज्ञापन पर हुए हस्ताक्षर
जिला प्रशासन और एनटीपीसी नॉर्थ करनपुरा के बीच समझौता ज्ञापन पर हुए हस्ताक्षर
चतरा के नव उद्घाटित इको पार्क में पर्यटकों की सुविधा बढ़ाने के लिए एनटीपीसी नॉर्थ करनपुरा सुपर थर्मल पावर स्टेशन और जिला प्रशासन के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए। इस समझौते के तहत एनटीपीसी दो बैटरी चालित ई-कार्ट की खरीद के लिए ₹13 लाख की वित्तीय सहायता देगा।
चतरा: स्थानीय समुदाय के लिए बेहतर सार्वजनिक सुविधाएं विकसित करने एवं सतत विकास को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए एनटीपीसी नॉर्थ करनपुरा सुपर थर्मल पावर स्टेशन (एनकेएसटीपीपी) ने नव उद्घाटित इको पार्क, चतरा में दो बैटरी चालित ई-कार्ट उपलब्ध कराने के लिए जिला प्रशासन, चतरा के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओए) पर हस्ताक्षर किए।
समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर रवि आनंद, भा.प्र.से., उपायुक्त, चतरा तथा नीरज रॉय, अपर महाप्रबंधक (मानव संसाधन), एनटीपीसी नॉर्थ करनपुरा की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुए।

यह पहल एनटीपीसी नॉर्थ करनपुरा की सामुदायिक विकास गतिविधियों का हिस्सा है, जिसके माध्यम से क्षेत्र में जनसुविधाओं के सुदृढ़ीकरण एवं स्थानीय समुदाय के जीवन स्तर में सुधार के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।
इस अवसर पर एनटीपीसी नॉर्थ करनपुरा के मानव संसाधन तथा पुनर्वास एवं पुनर्स्थापन/कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (आर एंड आर/सीएसआर) विभाग के अधिकारी एवं जिला प्रशासन के अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।
Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.


Latest News







