Crime News: लावालोंग में नक्सली मनोहर गंझु के सहयोगी कुलदीप गंझु गिरफ्तार, भेजा गया जेल
पुलिस के अनुसार आरोपी मनोहर गंझु को खाने-पीने समेत जरूरी सामग्री उपलब्ध कराने में करता था सहयोग।
चतरा के लावालोंग थाना क्षेत्र में पुलिस ने नक्सली गतिविधियों से जुड़े मामले में लंबे समय से फरार चल रहे कुलदीप गंझु को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस के अनुसार, कुलदीप गंझु का 2023 में पुलिस मुठभेड़ में मारे गए नक्सली अमर सिंह भोक्ता से करीबी संबंध था और बाद में उसका संपर्क नक्सली मनोहर गंझु से हुआ।
चतरा: लावालोंग थाना पुलिस ने नक्सली गतिविधियों से जुड़े एक मामले में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी के सहयोगी कुलदीप गंझु को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामला लावालोंग थाना कांड संख्या 63/2022, दिनांक 18 नवंबर 2022 से संबंधित है। पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ धारा 17(i)(ii) CLA एक्ट के तहत मामला दर्ज है।
पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार कुलदीप गंझु का वर्ष 2023 में पुलिस मुठभेड़ में मारे गए नक्सली अमर सिंह भोक्ता से करीबी संबंध था। पुलिस का दावा है कि अमर सिंह भोक्ता से दोस्ती के कारण कुलदीप का दोबारा नक्सली मनोहर गंझु से संपर्क हुआ और वह उसके लिए सहयोग करने लगा।
मनोहर गंझु को खाने-पीने की सामग्री पहुंचाने का आरोप

सिल्दाग गांव से हुई गिरफ्तारी
गिरफ्तार आरोपी की पहचान कुलदीप गंझु, पिता मुकुंद गंझु, निवासी सिल्दाग, थाना लावालोंग, जिला चतरा के रूप में हुई है। गिरफ्तारी की कार्रवाई लावालोंग थाना पुलिस की टीम ने की।
पुलिस के अनुसार, इलाके में नक्सली गतिविधियों को सहयोग या पनाह देने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नक्सलियों और उन्हें पनाह या सहयोग देने वालों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा
Related Posts


Latest News







