Koderma News: उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में समाज कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक संपन्न

आंगनबाड़ी केंद्रों की मूलभूत सुविधाओं पर जोर

Koderma News: उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में समाज कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक संपन्न
(समाज कल्याण बैठक)

कोडरमा समाहरणालय में उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में समाज कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में आंगनबाड़ी केंद्रों की मूलभूत सुविधाओं, पोषण ट्रैकर, सपोर्टिव सुपरविजन और मातृ वंदना योजना के निष्पादन को लेकर अधिकारियों को कड़े दिशा-निर्देश दिए गए।

कोडरमा: समाहरणालय सभागार, कोडरमा में आज उत्कर्ष गुप्ता, उपायुक्त, कोडरमा की अध्यक्षता में समाज कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा करते हुए संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। 

बैठक में मुख्य रूप से पोषण ट्रैकर के विभिन्न इंडिकेटर, होम विजिट, अपार आईडी, आभा आईडी तथा आंगनबाड़ी केंद्रों में उपलब्ध आधारभूत सुविधाओं की समीक्षा की गई। आंगनबाड़ी केंद्रों में बिजली कनेक्शन, पेयजल, शौचालय, रसोई आदि की उपलब्धता एवं स्थिति की जानकारी ली गई तथा जिन केंद्रों पर आवश्यक सुविधाओं की कमी है, वहां प्राथमिकता के आधार पर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना की समीक्षा के दौरान परियोजनावार प्रदर्शन की जानकारी ली गई। 

Jharkhand Govt Ad
इस दौरान मरकच्चो एवं सतगावां परियोजना का प्रदर्शन अपेक्षाकृत खराब पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों को प्रदर्शन में सुधार लाने तथा पात्र लाभुकों को योजना का लाभ समयबद्ध रूप से दिलाने का निर्देश दिया गया। बैठक में सपोर्टिव सुपरविजन की भी विशेष रूप से समीक्षा की गई। उपायुक्त महोदय ने सभी महिला पर्यवेक्षिकाओं को निर्देश दिया कि वे नियमित रूप से सपोर्टिव सुपरविजन प्लान तैयार कर उसका अनिवार्य रूप से क्रियान्वयन सुनिश्चित करें। 

इसे विभागीय कार्यप्रणाली का एक महत्वपूर्ण एवं अनिवार्य घटक बताते हुए निर्देशित किया गया कि पर्यवेक्षण के दौरान आंगनबाड़ी केंद्रों की कार्यप्रणाली, सेवाओं की गुणवत्ता एवं आवश्यकताओं का उचित अनुश्रवण किया जाए। सपोर्टिव सुपरविजन के मामले में जयनगर परियोजना का प्रदर्शन सबसे खराब पाए जाने पर विशेष ध्यान देते हुए इसमें तत्काल सुधार सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। इसके अतिरिक्त कन्यादान योजना, समर अभियान एवं पोषण अभियान सहित अन्य योजनाओं एवं गतिविधियों की प्रगति की भी समीक्षा की गई। 

यह भी पढ़ें: Koderma News: सेक्रेड हार्ट स्कूल में राखी निर्माण प्रतियोगिता, विद्यार्थियों ने जवानों के लिए बनाई आकर्षक राखियां

उपायुक्त महोदय ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, नियमित अनुश्रवण, आंकड़ों की शुद्धता तथा निर्धारित लक्ष्यों की समयबद्ध प्राप्ति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।बैठक में रवि जैन, उप विकास आयुक्त, कनक कुमारी तिर्की, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, कोडरमा, मयूरेश कुमार, पप्पू कुमार यादव सहित सभी बाल विकास परियोजना पदाधिकारी एवं महिला पर्यवेक्षिकाएं उपस्थित रहीं।

यह भी पढ़ें: Koderma News: झुमरी तिलैया के बिरहोर टोला में धूमधाम से आयोजित हुआ वन महोत्सव कार्यक्रम

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Kumar Ramesham Picture

Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.

Latest News

Hazaribagh News: उपायुक्त हेमंत सती की अध्यक्षता में विष्णुगढ़ ब्रॉन्ज क्लस्टर एडवाइजरी कमिटी की बैठक संपन्न Hazaribagh News: उपायुक्त हेमंत सती की अध्यक्षता में विष्णुगढ़ ब्रॉन्ज क्लस्टर एडवाइजरी कमिटी की बैठक संपन्न
Hazaribagh News: उपायुक्त हेमंत सती की अध्यक्षता में आपूर्ति विभाग की समीक्षा बैठक संपन्न
Giridih News: जमुआ में 15 दिनों से जारी धरना को भाजपा प्रवक्ता बिजय चौरसिया का समर्थन
Giridih News: जमुआ में भाजपा की भव्य तिरंगा यात्रा, 100 मीटर लंबे राष्ट्रीय ध्वज से सजी सड़कें
JPSC विवाद: JPSC-JSSC आंदोलन के बीच CM हेमंत सोरेन को अभ्यर्थी का भावुक पत्र, कहा- ‘हेमंत दादा, आप हमसे संवाद करिए
Giridih News: NCC छात्राओं से दुर्व्यवहार मामले में एबीवीपी और आजसू ने प्राचार्य से की वार्ता
Deoghar News: उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया की देखरेख में बाबा मंदिर के दानपात्रों की हुई गिनती
Sahibganj News: 15 अगस्त को श्रीकुंड कांग्रेस कार्यालय में फहरेगा तिरंगा, आलमगीर आलम होंगे मुख्य अतिथि
Koderma News: सदर अस्पताल में दिव्यांग बोर्ड का आयोजन, 10 व्यक्तियों के बने दिव्यांग प्रमाण पत्र
Koderma News: उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में समाज कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक संपन्न
JPSC विवाद: छात्र आंदोलन के बीच यासी ब्राण्ड की ओर से पेयजल उपलब्ध, 1200 बोतलों के साथ एनर्जी ड्रिंक, जीरा और मोजिटो भी बांटे
Sports News:बड़कागांव में फुटबॉल का महा मुकाबला, जग्गू इलेवन उरेज ने 4-0 से जीता खिताब