Sports News:बड़कागांव में फुटबॉल का महा मुकाबला, जग्गू इलेवन उरेज ने 4-0 से जीता खिताब
विजेता टीम को 50 हजार रुपये और ट्रॉफी, उपविजेता देवगढ़ को 30 हजार रुपये का पुरस्कार मिला
विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर आंगो पंचायत के ग्राम उरेज में यूएफसी क्लब उरेज की ओर से आयोजित नॉक आउट फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला रोमांचक रहा। देवगढ़ फुटबॉल क्लब और जग्गू इलेवन उरेज के बीच खेले गए फाइनल में जग्गू इलेवन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 4-0 से जीत दर्ज कर खिताब अपने नाम किया।
हजारीबाग: बड़कागाँव विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर आंगो पंचायत के ग्राम उरेज में यूएफसी क्लब उरेज के द्वारा आयोजित नॉक आउट फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला गुरुवार को खेला गया।मुख्य अतिथि बड़कागांव विधायक रोशन लाल चौधरी, संरक्षक समाजसेवी कोलेश्वर गंझू ने फाइनल मैच का उद्घाटन किया। मुख्य अतिथि का स्वागत स्थानीय ग्रामीण बच्चियों के द्वारा पारंपरिक आदिवासी नृत्य एवं गीत गाकर से किया गया।
फाइनल मुकाबला देवगढ़ फुटबॉल क्लब और जग्गू इलेवन उरोज के बीच खेल गया।
जग्गू 11 उरेज की टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए देवगढ़ की टीम को 4-0 से हराकर खिताब पर कब्जा जमाया। रामगढ़ जिला रेफरी एसोसिएशन के रेफरी निशा कुमारी, जतरु बेसरा, जुगेश हेंब्रम, प्रताप ठाकुर, सुरेश राम मैच में निर्णायक की भूमिका में रहे।
फाइनल मैच के विजेता जग्गू 11 की टीम को समाजसेवी कोलेश्वर गंझू के द्वारा 50 हजार का पुरस्कार और ट्रॉफी दे कर सम्मानित किया गया। उपविजेता देवगढ़ की टीम को मुखिया नीलम मिंज के द्वारा 30 हजार का पुरस्कार और ट्रॉफी दे कर सम्मानित किया गया। साथ ही तृतीय और चतुर्थ टीम को 10- 10 हजार रुपए का पुरस्कार दे कर सम्मानित किया गया। मौके पर समाजसेवी कोलेश्वर गंझू ने उपस्थित दर्शकों को संबोधित करते हुए आदिवासी समाज से अपनी परम्परा और संस्कृति को बचाने का आह्वाहन किया।

Related Posts


Latest News







