Giridih News: जमुआ में 15 दिनों से जारी धरना को भाजपा प्रवक्ता बिजय चौरसिया का समर्थन
अधिकारियों ने की धरना खत्म करने की अपील
जमुआ प्रखंड मुख्यालय में विभिन्न जनहितकारी मांगों को लेकर बीते 15 दिनों से चल रहे धरने को भाजपा प्रवक्ता बिजय चौरसिया और पूर्व प्रमुख सोनी चौरसिया ने अपना समर्थन दिया। अंचलाधिकारी और बीडीओ द्वारा धरना समाप्त करने के आग्रह को धरनार्थियों ने ठोस कार्रवाई होने तक के लिए खारिज कर दिया।
गिरिडीह: जनहित के विभिन्न मुद्दों को लेकर बीते 15 दिनों से जमुआ प्रखंड मुख्यालय में चल रहे धरना स्थल पर गुरुवार को भाजपा प्रवक्ता बिजय चौरसिया और जमुआ की पूर्व प्रमुख सोनी चौरसिया पहुंच धरना को अपना समर्थन दिया। चौरसिया ने कहा कि इस सरकार में लूट की खुली छूट हो गई है। पूरे राज्य में लूट का साम्राज्य चल रहा है।
जमुआ उसमें अव्वल हो गया है। यहां सब पदाधिकारी भ्रष्ट और कामचोर हो गए हैं। कहा कि जिला उपायुक्त शीघ्रता से सारे मामले का निराकरण कर हल निकाले। स्वतंत्रता दिवस से पहले मामले का निराकरण हो जाना चाहिए। सारे मुद्दे जनहित से जुड़े हुए हैं सारी मांगें जायज़ है। यदि ऐसे में मामला नहीं सुलझता है तो आम लोगों का विश्वास प्रशासन से उठ जाएगा। जब बुनियादी मांगों को भी प्रशासन नहीं कर पाती है तो किस बात का प्रशासन।

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.
Related Posts


Latest News







