Giridih News: जमुआ में भाजपा की भव्य तिरंगा यात्रा, 100 मीटर लंबे राष्ट्रीय ध्वज से सजी सड़कें

इंदिरा गांधी मैदान से शुरू हुई यात्रा

Giridih News: जमुआ में भाजपा की भव्य तिरंगा यात्रा, 100 मीटर लंबे राष्ट्रीय ध्वज से सजी सड़कें
(जमुआ भव्य तिरंगा यात्रा)

हर घर तिरंगा अभियान के तहत जमुआ में भाजपा मंडल के तत्वावधान में 100 मीटर लंबे राष्ट्रीय ध्वज के साथ भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। जमुआ विधायक मंजू कुमारी और जिलाध्यक्ष महेंद्र वर्मा की उपस्थिति में इंदिरा गांधी मैदान से प्रखंड मुख्यालय तक निकली इस यात्रा में स्कूली बच्चों और स्थानीय लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

गिरिडीह: हर घर तिरंगा अभियान के तहत गुरुवार को जमुआ में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) जमुआ मंडल के तत्वावधान में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस दौरान पूरे क्षेत्र में देशभक्ति का माहौल देखने को मिला। यात्रा में शामिल कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने हाथों में राष्ट्रीय ध्वज थामकर भारत माता की जय, वंदे मातरम और वीर सपूतों के जयकारे लगाए। 

​यह तिरंगा यात्रा जमुआ स्थित इंदिरा गांधी मैदान से शुरू होकर जमुआ चौक, मिर्जागंज रोड, जमुआ कोडरमा रोड होते हुए जमुआ प्रखंड मुख्यालय पहुंचकर यात्रा समाप्त हुआ। पूरी यात्रा के दौरान देशभक्ति गीतों की धुन पर युवा उत्साहपूर्वक थिरकते नजर आए। तिरंगा लगभग 100 मीटर लम्बा था। इस अभियान में इंपीरियल स्कूल ऑफ लर्निंग जमुआ एवं अन्य स्कूलों के बच्चों ने भी बढ़- चढ़कर हिस्सा लिया। जमुआ ​विधायक मंजू कुमारी ने कहा कि राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा हमारे देश की शान, स्वाभिमान और वीर शहीदों के अमर बलिदान का प्रतीक है। 

Jharkhand Govt Ad
'हर घर तिरंगा' अभियान सिर्फ एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि देश के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त करने का अवसर है। मैं जमुआ विधानसभा की समस्त जनता से अपील करती हूं कि इस स्वतंत्रता दिवस पर अपने-अपने घरों में तिरंगा अवश्य फहराएं और इस राष्ट्रव्यापी उत्सव का हिस्सा बनें। भाजपा के ग्रामीण जिला अध्यक्ष महेंद्र वर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का ध्येय देश के प्रत्येक नागरिक, विशेषकर युवाओं के हृदय में देशभक्ति और राष्ट्र प्रथम की भावना को और अधिक प्रबल करना है। 

इस तिरंगा यात्रा के माध्यम से हम अपने वीर शहीदों को नमन करते हैं। हमारा संकल्प है कि जमुआ विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक घर तक तिरंगा पहुंचे और पूरा क्षेत्र देशभक्ति के रंग में सराबोर हो। जमुआ मंडल अध्यक्ष बालगोविंद यादव ने कहा कि तिरंगा यात्रा देश की एकता, अखंडता और अमर शहीदों के बलिदान को सलाम करने का पवित्र माध्यम है। हर घर तिरंगा फहराकर हम अपनी देशभक्ति और सांस्कृतिक धरोहर पर गर्व महसूस करते हैं। इस यात्रा में एकजुट होकर देश के विकास और तरक्की का नया संकल्प लें। 

यह भी पढ़ें: Giridih News: न्यू गिरिडीह रेलवे स्टेशन पर मूलभूत सुविधाओं का अभाव, पहुंच पथ की बदहाली से लोगों में आक्रोश

इस अवसर पर जमुआ विधायक मंजू कुमारी, ग्रामीण जिलाध्यक्ष महेंद्र वर्मा, जमुआ मंडल अध्यक्ष बालगोविंद यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष महादेव दुबे, पूर्व जिला महामंत्री राजेंद्र राय, वरिष्ठ भाजपा नेता साहेब महतो, जिला किसान मोर्चा उपाध्यक्ष परमेश्वर यादव, सांसद प्रतिनिधि राजेंद्र यादव, जिला कार्यालय मंत्री दीपक भारती, महामंत्री रविषेक राय, कामेश्वर पासवान, उषा कुमारी, महेश सिंह, सूरज साव, पप्पू कुमार, विवेकानंद कुशवाहा समेत सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता और आम नागरिक मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें: Giridih News: कैला ढाब में बार-बार खराब हो रहा 100 KVA ट्रांसफार्मर, ग्रामीणों ने 200 KVA लगाने की मांग की

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

Hazaribagh News: सदर विधायक प्रदीप प्रसाद ने ली दस्तावेज नवीनों की सुध, उपायुक्त हेमंत सती से की बात Hazaribagh News: सदर विधायक प्रदीप प्रसाद ने ली दस्तावेज नवीनों की सुध, उपायुक्त हेमंत सती से की बात
Hazaribagh News: विनोबा भावे विश्वविद्यालय के यूसेट में नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
Hazaribagh News: जेएसएलपीएस बीपीएम के अड़ियल रवैये के खिलाफ बीडीओ हारून रासिद से मिलीं दर्जनों महिलाएं
Bokaro News: BSL में संविदा कर्मियों की सुरक्षा हेतु ऐतिहासिक पहल, निदेशक प्रभारी ने किया शुभारंभ
Bokaro News: तेनुघाट महाविद्यालय में एनएसएस के तहत स्वच्छता पखवाड़े का हुआ शुभारंभ
Bokaro News: डीपीएस में 37वीं आर्यभट्ट गणित प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण समारोह संपन्न
Hazaribagh News: उपायुक्त हेमंत सती की अध्यक्षता में विष्णुगढ़ ब्रॉन्ज क्लस्टर एडवाइजरी कमिटी की बैठक संपन्न
Hazaribagh News: उपायुक्त हेमंत सती की अध्यक्षता में आपूर्ति विभाग की समीक्षा बैठक संपन्न
Giridih News: जमुआ में 15 दिनों से जारी धरना को भाजपा प्रवक्ता बिजय चौरसिया का समर्थन
Giridih News: जमुआ में भाजपा की भव्य तिरंगा यात्रा, 100 मीटर लंबे राष्ट्रीय ध्वज से सजी सड़कें
JPSC विवाद: JPSC-JSSC आंदोलन के बीच CM हेमंत सोरेन को अभ्यर्थी का भावुक पत्र, कहा- ‘हेमंत दादा, आप हमसे संवाद करिए
Giridih News: NCC छात्राओं से दुर्व्यवहार मामले में एबीवीपी और आजसू ने प्राचार्य से की वार्ता