JPSC विवाद: छात्र आंदोलन के बीच यासी ब्राण्ड की ओर से पेयजल उपलब्ध, 1200 बोतलों के साथ एनर्जी ड्रिंक, जीरा और मोजिटो भी बांटे
जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में दो गाड़ियों से 500 एमएल की 1200 पानी की बोतलें पहुंचाई गईं
जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में चल रहे छात्र आंदोलन के बीच यासी ब्राण्ड की ओर से छात्र-छात्राओं और मौके पर मौजूद लोगों के लिए पेयजल एवं शीतल पेय की व्यवस्था की जा रही है। ब्राण्ड की टीम ने दो गाड़ियों के माध्यम से 500 एमएल की 1200 पानी की बोतलें आंदोलन स्थल पर पहुंचाईं और छात्रों के बीच वितरित कीं।
रांची: जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में चल रहे छात्र आंदोलन के बीच यासी ब्राण्ड की ओर से छात्र-छात्राओं एवं मौके पर मौजूद लोगों के लिए पेयजल और शीतल पेय की व्यवस्था की जा रही है। आंदोलन स्थल पर बड़ी संख्या में छात्रों की मौजूदगी को देखते हुए यासी ब्राण्ड की ओर से दो गाड़ियों के माध्यम से 500 एमएल की 1200 पानी की बोतलें उपलब्ध कराई गईं।
यासी ब्राण्ड की टीम ने मौके पर पहुंचकर छात्रों के बीच पानी की बोतलों का वितरण किया। गर्मी और आंदोलन के दौरान लंबे समय तक मौके पर मौजूद छात्रों को राहत देने के उद्देश्य से यह पहल की गई। पानी के साथ-साथ छात्रों को एनर्जी ड्रिंक, जीरा और मोजिटो भी उपलब्ध कराया जा रहा है।

यासी ब्राण्ड की ओर से कहा गया कि सामाजिक सरोकार के तहत जरूरत के समय लोगों तक पेयजल और आवश्यक सुविधाएं पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है। छात्र आंदोलन के दौरान गर्मी के बीच छात्रों की सुविधा को देखते हुए मंगलवार से लगातार यह सेवा उपलब्ध कराई जा रही है और आने वाले दिनों में भी इसे जारी रखा जाएगा।
Related Posts


Latest News







