Deoghar News: उप निर्वाचन पदाधिकारी सागरी बराल की अध्यक्षता में महिला कॉलेज में वोटर अवेयरनेस कार्यक्रम

युवाओं से मतदाता सूची में पंजीकरण की अपील

Deoghar News: उप निर्वाचन पदाधिकारी सागरी बराल की अध्यक्षता में महिला कॉलेज में वोटर अवेयरनेस कार्यक्रम
(मतदाता जागरूकता कार्यक्रम)

देवघर के रमा देवी बाजला महिला कॉलेज में उप निर्वाचन पदाधिकारी सागरी बराल की अध्यक्षता में मतदाता जागरूकता अभियान आयोजित किया गया। कार्यक्रम में छात्राओं को प्रपत्र 6, 7 व 8 के प्रयोग, ECINET ऐप डाउनलोड करने तथा मतदाता पंजीकरण की प्रक्रिया समझाई गई।

देवघर: रमा देवी बाजला महिला कॉलेज में मंगलवार को विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम 2026 के तहत मतदाता जागरूकता अभियान आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता उप निर्वाचन पदाधिकारी सागरी बराल ने की। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को प्रपत्र-6, 7 और 8 के उपयोग, दावा-आपत्ति की प्रक्रिया तथा मतदाता सूची में नाम जोड़ने, संशोधन और विलोपन से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। विद्यार्थियों को ECINET ऐप डाउनलोड कराकर इसके उपयोग और ऑनलाइन उपलब्ध निर्वाचन सेवाओं के बारे में भी विस्तार से बताया गया।

अधिकारियों ने युवाओं से पात्र नागरिकों का मतदाता सूची में पंजीकरण सुनिश्चित कराने और निर्वाचन प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की। अभियान का उद्देश्य युवाओं को मतदान के अधिकार और निर्वाचन संबंधी प्रक्रियाओं के प्रति जागरूक करना है। इस अवसर पर हेल्प डेस्क मैनेजर अक्षय कुमार पाठक, हिमांशु शेखर, प्रभात कुमार, प्रमोद कुमार यादव, महाविद्यालय के प्राचार्य, शिक्षकगण एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

झारखंड-बंगाल की लाइफ लाइन राजमहल-मानिकचक फेरी सेवा अनिश्चितकाल के लिए बंद झारखंड-बंगाल की लाइफ लाइन राजमहल-मानिकचक फेरी सेवा अनिश्चितकाल के लिए बंद
Jamshedpur News: 190 लोको पायलटों को दिया गया आपदा प्रबंधन और प्राथमिक उपचार का प्रशिक्षण
पूर्व मंत्री सुदीब्य कुमार सोनू को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि
Giridih News: बैंक ऑफ इंडिया के 121वें स्थापना दिवस पर वृद्धा आश्रम में बांटे फल-नाश्ता
सत्य निकेतन हादसे के बाद पांचवीं मंजिल वाले भवनों को तत्काल सील करने के निर्देश
Ranchi News: कोकर इंडस्ट्रियल एरिया में ईडी का छापा, टीएमसी सांसद नदीमुल हक से जुड़ा है मामला
मंजुला शर्मा मेमोरियल एकेडमी में पूर्व मंत्री स्वर्गीय सुदिव्य कुमार सोनू को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि
सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर जानकी यादव ने जताया शोक, अंतिम यात्रा में पहुंचे कई मंत्री व नेता
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने स्वर्गीय सुदिव्य कुमार के पार्थिव शरीर को दिया कंधा
12 वर्षीय पुत्र हर्ष ने नम आंखों से पिता सुदिव्य कुमार सोनू को दी मुखाग्नि, अंतिम यात्रा में सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब
Sahebganj News: बीएड कॉलेज विभाग में धूमधाम और उल्लास से मनाया गया शिक्षक दिवस
Sahebganj News: दियारा क्षेत्र के चासा टोला में गंगा के कहर से डूबे दर्जनों मकान