Koderma News: दूधीमाटी वार्ड नंबर 10 में चोरों का तांडव, एक साथ तीन घरों में चोरी

सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी पुलिस

Koderma News: दूधीमाटी वार्ड नंबर 10 में चोरों का तांडव, एक साथ तीन घरों में चोरी
(कोडरमा थाना)

कोडरमा के दूधीमाटी वार्ड नंबर 10 में बीती रात चोरों ने एक साथ तीन घरों को निशाना बनाया, जिसमें नंदकिशोर यादव के घर से करीब 10 से 15 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात चोरी हो गए। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालकर संदिग्धों की पहचान में जुटी है और मामले की गहन जांच कर रही है।

कोडरमा: दूधीमाटी वार्ड नंबर 10 में बीती रात चोरों ने एक साथ तीन घरों को निशाना बनाया। एक ही रात तीन घरों में चोरी की घटना सामने आने से इलाके में हड़कंप मच गया। इनमें एक घर से करीब 10 से 15 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के जेवरात चोरी होने की बात सामने आई है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार, दूधीमाटी वार्ड नंबर 10 निवासी नंदकिशोर यादव (35), पिता चुनडी महतो के घर में चोरों ने धावा बोलकर लाखों रुपये के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। परिजनों के मुताबिक, घर से करीब 10 से 15 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण चोरी हुए हैं। चोरी गए सामान का विस्तृत आकलन किया जा रहा है। इसी दौरान चोरों ने रामप्रताप सिंह, पिता स्वर्गीय रामकुमार सिंह के घर को भी निशाना बनाया। हालांकि, यहां से किसी सामान की चोरी होने की जानकारी नहीं है। इसके अलावा वार्ड नंबर 10 में ही एक अन्य बंद मकान में भी चोरी की घटना सामने आई है। बताया गया कि मकान में रहने वाले सभी लोग दिल्ली में हैं। उ

Jharkhand Govt Ad
नके लौटने के बाद ही चोरी गए सामान का पता चल सकेगा। एक ही इलाके में एक रात में तीन घरों को निशाना बनाए जाने से स्थानीय लोगों में भय और आक्रोश है। लोगों ने पुलिस से रात में गश्त बढ़ाने तथा चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने की मांग की है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालने के साथ संदिग्धों की पहचान में जुटी है। पुलिस का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और जल्द ही घटना का खुलासा करने का प्रयास किया जा रहा है।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Kumar Ramesham Picture

Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.

Latest News

Palamu News: उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत की अध्यक्षता में जिला स्तरीय एनकोर्ड समिति की बैठक Palamu News: उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत की अध्यक्षता में जिला स्तरीय एनकोर्ड समिति की बैठक
Shravani Mela 2026: राजकीय श्रावणी मेला के 20वें दिन रिमझिम बारिश के बीच शिवमय हुई बाबा नगरी
Dumka News: प्रो. सुलेमान हांसदा निर्विरोध चुने गए शिक्षक प्रतिनिधि, विश्वविद्यालय निर्वाचन अधिकारी ने दी बधाई
Dumka News: आजसू पार्टी प्रमंडल कार्यालय में देशभक्ति और हर्षोल्लास के साथ फहराया गया तिरंगा
Pakur News: एमएमडीआर संशोधन विधेयक-2026 के खिलाफ बूथ स्तर तक आंदोलन करेगी झामुमो
Pakur News: उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने हाथकाठी और रानीपुर के पांच मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण
Pakur News: महेशपुर-गुम्मामोड़ मार्ग पर दर्दनाक सड़क हादसा, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया सड़क जाम
Hazaribagh News: नई दिल्ली में झारखंड महोत्सव-02 का भव्य आयोजन, लोक संस्कृति की दिखी शानदार झलक
Hazaribagh News: आरोग्यम सुपरस्पेशलिटी अस्पताल में 22 अगस्त को लगेगा निःशुल्क मेगा सर्जरी शिविर
Hazaribagh News: उपायुक्त हेमंत सती की अध्यक्षता में आयोजित हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
Chatra News: मंडलकारा बंदी मौत मामला, हिरासत में लिए गए भाकपा माले नेता नहीं हुए रिहा
Koderma News: सतडीहा में पारिवारिक विवाद से परेशान युवक ने फेसबुक लाइव में किया सुसाइड का प्रयास