JSSC-CGL विवाद पर परिमल नाथवानी ने सरकार के फैसले का किया स्वागत, CBI जांच या सर्वदलीय कमेटी का दिया सुझाव

प्रदर्शनकारी अभ्यर्थियों और चयनितों के हितों की रक्षा

JSSC-CGL विवाद पर परिमल नाथवानी ने सरकार के फैसले का किया स्वागत, CBI जांच या सर्वदलीय कमेटी का दिया सुझाव
(परिमल नाथवानी)

राज्यसभा सांसद परिमल नाथवानी ने फेसबुक पोस्ट के जरिए जेएसएससी-सीजीएल विवाद पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा छात्रों की मांगें सुनने के कदम की सराहना की। उन्होंने मामले की सीबीआई जांच या सर्वदलीय उच्चस्तरीय समिति गठित कर सर्वमान्य समाधान निकालने का सुझाव दिया।

रांची: झारखंड में जेएसएससी-सीजीएल समेत भर्ती परीक्षाओं को लेकर जारी विवाद के बीच राज्यसभा सांसद परिमल नाथवानी ने मंगलवार को अपने फेसबुक अकाउंट पर पोस्ट साझा कर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और झारखंड सरकार के प्रदर्शनकारी छात्रों की मांगों को सुनने और स्वीकार करने के कदम की सराहना की। परिमल नाथवानी ने अपने पोस्ट में कहा कि झारखंड में प्रदर्शन कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करना आवश्यक है, लेकिन इन मांगों को स्वीकार करने के व्यापक प्रभावों पर भी गंभीरता से विचार किया जाना चाहिए।

https://www.facebook.com/share/p/19TAGDGRRm/

उन्होंने कहा कि जिन अभ्यर्थियों को पहले ही नौकरी मिल चुकी है, उनके भविष्य और करियर को प्रभावित करने वाला कोई भी फैसला उन्हें कानूनी लड़ाई की ओर ले जा सकता है। इससे लंबे समय तक अदालतों में मामला चलने के साथ सभी पक्षों के लिए असमंजस और परेशानी की स्थिति उत्पन्न हो सकती है।

निष्पक्ष जांच का दिया सुझाव

परिमल नाथवानी ने इस पूरे मामले के निष्पक्ष और स्थायी समाधान के लिए सीबीआई जांच कराने अथवा उच्चस्तरीय समिति गठित करने का सुझाव दिया है।उन्होंने कहा कि इस समिति में सभी प्रमुख राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को शामिल किया जाना चाहिए। इसमें झामुमो, भाजपा, कांग्रेस और राजद के प्रतिनिधियों को शामिल किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें: सीसीएल अंतर-क्षेत्रीय बैडमिंटन और टेबल टेनिस प्रतियोगिता का हुआ भव्य समापन

राज्यसभा सांसद ने कहा कि समिति पूरे मामले का विस्तृत अध्ययन कर ऐसा समाधान निकाल सकती है, जिससे प्रदर्शनकारी छात्रों की चिंताओं का समाधान हो और पहले से नौकरी हासिल कर चुके अभ्यर्थियों की आजीविका भी प्रभावित न हो।

यह भी पढ़ें: जेपीएससी और जेएसएससी भर्ती परीक्षा घोटाले की सीबीआई जांच कराए सरकार: मृत्युंजय शर्मा

परिमल नाथवानी की मंगलवार को फेसबुक पर साझा की गई इस पोस्ट के बाद जेएसएससी-सीजीएल विवाद के समाधान को लेकर निष्पक्ष जांच और सभी पक्षों के हितों को ध्यान में रखते हुए स्थायी समाधान की मांग फिर चर्चा में आ गई है।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

Dumka News: विधायक डॉ. लुईस मरांडी की अध्यक्षता में आयोजित हुई प्रधानगणों की समीक्षा बैठक Dumka News: विधायक डॉ. लुईस मरांडी की अध्यक्षता में आयोजित हुई प्रधानगणों की समीक्षा बैठक
Hazaribagh News: उपायुक्त हेमंत सती के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग का औचक निरीक्षण अभियान
Hazaribagh News: विनोबा भावे विवि के राजनीति विज्ञान विभाग में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस
Dhanbad news: गणेशपुर बस्ती के पीछे असामाजिक तत्वों द्वारा अवैध मुहाना खोलने की कोशिश विफल
Dhanbad news: बीसीसीएल के जमुनिया हाईवॉल पेच में अवैध कोयला कारोबार पर कसेगा कड़ा शिकंजा
Bokaro News: दिल्ली पब्लिक स्कूल में धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया शिक्षक दिवस समारोह
Bokaro News: आंदोलनकारी बुजुर्ग हेमंती देवी ने उपायुक्त से किया संवाद, पेंशन की ली जानकारी
Bokaro News: बीएसएल के सतर्कता विभाग द्वारा कर्मियों के लिए सतर्कता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
Giridih News: बाल विवाह के खिलाफ 27 नवंबर को अंतरराष्ट्रीय दिवस घोषित करने के फैसले का स्वागत
Giridih News: बदलती जीवनशैली और तनाव के कारण कम उम्र में बढ़ रहा हृदय रोग का खतरा
Giridih News: उपायुक्त रामनिवास यादव ने ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का किया त्रैमासिक निरीक्षण
Sahebganj News: मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने उधवा में मतदाता सूची सत्यापन का लिया जायजा