Hazaribagh News: SIR-2026 ड्राफ्ट वोटर लिस्ट पर निसार खान की मतदाताओं से खास अपील

ड्राफ्ट मतदाता सूची प्रकाशित होने के बाद सभी विवरण जांचने की अपील।

Hazaribagh News: SIR-2026 ड्राफ्ट वोटर लिस्ट पर निसार खान की मतदाताओं से खास अपील
मतदाता सूची की जांच की अपील करते निसार खान

हजारीबाग में जिला कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष एवं जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष निसार खान ने मतदाताओं से एसआईआर-2026 की ड्राफ्ट मतदाता सूची प्रकाशित होने के बाद केवल अपना नाम देखने तक सीमित नहीं रहने की अपील की है। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची में नाम की वर्तनी, फोटो, पता, मतदान केंद्र, भाग संख्या और क्रमांक सहित सभी विवरणों की सावधानीपूर्वक जांच करें।

हजारीबाग: जिला कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष एवं जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष निसार खान ने जिले के सभी मतदाताओं से अपील करते हुए कहा है कि एसआईआर-2026 की ड्राफ्ट मतदाता सूची प्रकाशित होने के बाद केवल अपना नाम देखकर संतुष्ट न हों, बल्कि सूची में दर्ज प्रत्येक विवरण की सावधानीपूर्वक जांच करें।

उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत प्रत्येक नागरिक का मतदान का अधिकार है। इसलिए मतदाताओं को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि मतदाता सूची में उनके नाम की वर्तनी, फोटो, पता, मतदान केंद्र, भाग संख्या (Part Number), क्रमांक संख्या (Serial Number) और अन्य सभी विवरण सही दर्ज हों।

निसार खान ने कहा कि अक्सर मतदाता सूची में नाम तो दर्ज रहता है, लेकिन वर्तनी, फोटो, पता या अन्य जानकारियों में त्रुटियां रह जाती हैं। ऐसी गलतियां भविष्य में मतदान के दौरान अनावश्यक परेशानी का कारण बन सकती हैं। इसलिए प्रत्येक मतदाता का दायित्व है कि वह समय रहते अपने सभी विवरणों की जांच कर आवश्यक सुधार कराए।

उन्होंने विशेष रूप से मतदाताओं से अपील की कि यदि मतदाता सूची में किसी भी प्रकार की त्रुटि दिखाई दे तो संबंधित निर्वाचन पदाधिकारी अथवा बूथ स्तर के अधिकारी (बीएलओ) से संपर्क कर निर्धारित प्रक्रिया के तहत तत्काल सुधार कराएं, ताकि कोई भी पात्र मतदाता अपने मतदान के अधिकार से वंचित न रहे।

यह भी पढ़ें: Sahibganj News: विद्या भारती विद्यालय में राधा-कृष्ण रूप सज्जा प्रतियोगिता, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

निसार खान ने कहा कि जागरूक मतदाता ही लोकतंत्र को मजबूत बनाते हैं। इसलिए सभी नागरिक ड्राफ्ट मतदाता सूची प्रकाशित होने के बाद अपने नाम के साथ-साथ उससे संबंधित प्रत्येक जानकारी का भी सत्यापन अवश्य करें।

यह भी पढ़ें: Sahibganj News: कॉलेज के लिए गौरव का क्षण, NSS के सभी 8 स्वयंसेवकों का राज्य स्तरीय चयन

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Mohit Sinha
Susmita Rani Picture

Susmita Rani is a journalist and content writer associated with Samridh Jharkhand. She regularly writes and reports on grassroots news from Jharkhand, covering social issues, agriculture, administration, public concerns, and daily horoscopes. Her writing focuses on factual accuracy, clarity, and public interest.

Latest News

Dumka News: विधायक डॉ. लुईस मरांडी की अध्यक्षता में आयोजित हुई प्रधानगणों की समीक्षा बैठक Dumka News: विधायक डॉ. लुईस मरांडी की अध्यक्षता में आयोजित हुई प्रधानगणों की समीक्षा बैठक
Hazaribagh News: उपायुक्त हेमंत सती के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग का औचक निरीक्षण अभियान
Hazaribagh News: विनोबा भावे विवि के राजनीति विज्ञान विभाग में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस
Dhanbad news: गणेशपुर बस्ती के पीछे असामाजिक तत्वों द्वारा अवैध मुहाना खोलने की कोशिश विफल
Dhanbad news: बीसीसीएल के जमुनिया हाईवॉल पेच में अवैध कोयला कारोबार पर कसेगा कड़ा शिकंजा
Bokaro News: दिल्ली पब्लिक स्कूल में धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया शिक्षक दिवस समारोह
Bokaro News: आंदोलनकारी बुजुर्ग हेमंती देवी ने उपायुक्त से किया संवाद, पेंशन की ली जानकारी
Bokaro News: बीएसएल के सतर्कता विभाग द्वारा कर्मियों के लिए सतर्कता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
Giridih News: बाल विवाह के खिलाफ 27 नवंबर को अंतरराष्ट्रीय दिवस घोषित करने के फैसले का स्वागत
Giridih News: बदलती जीवनशैली और तनाव के कारण कम उम्र में बढ़ रहा हृदय रोग का खतरा
Giridih News: उपायुक्त रामनिवास यादव ने ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का किया त्रैमासिक निरीक्षण
Sahebganj News: मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने उधवा में मतदाता सूची सत्यापन का लिया जायजा