Giridih News: आचार्य बालकृष्ण के जन्मदिवस पर पतंजलि परिवार ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

भारत स्वाभिमान के जिला प्रभारी नवीन कांत सिंह ने किया कार्यक्रम की अध्यक्षता

Giridih News: आचार्य बालकृष्ण के जन्मदिवस पर पतंजलि परिवार ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
गिरिडीह में जड़ी-बूटी दिवस पर पौधरोपण करते पतंजलि परिवार के पदाधिकारी व कार्यकर्ता।

गिरिडीह के भंडारीडीह में पतंजलि परिवार ने आचार्य शिरोमणि स्वामी बालकृष्ण के जन्मोत्सव पर जड़ी-बूटी दिवस का आयोजन किया। कार्यक्रम में औषधीय एवं फलदार पौधों का वितरण, पौधरोपण और पतंजलि जूस वितरण किया गया।

गिरिडीह: पतंजलि परिवार द्वारा आचार्य शिरोमणि स्वामी बालकृष्ण के जन्मोत्सव के अवसर पर जड़ी-बूटी दिवस का आयोजन भंडारीडीह स्थित सरदार भूपेंद्र सिंह के पेट्रोल पंप परिसर में किया गया। कार्यक्रम भारत स्वाभिमान के जिला प्रभारी नवीन कांत सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम के दौरान आचार्य बालकृष्ण के दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की गई। साथ ही आयुर्वेद और योग के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान को याद करते हुए पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। इस अवसर पर औषधीय एवं फलदार पौधों का वितरण एवं पौधरोपण किया गया तथा आम लोगों के बीच पतंजलि जूस का वितरण भी किया गया।

Jharkhand Govt Ad
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भारत स्वाभिमान के जिला प्रभारी नवीन कांत सिंह ने कहा कि आचार्य बालकृष्ण ने भारतीय आयुर्वेद को वैश्विक पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि उनके जन्मदिवस को जड़ी-बूटी दिवस के रूप में मनाने का उद्देश्य समाज को प्रकृति, आयुर्वेद और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना है।

उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक औषधीय पौधे लगाने, पर्यावरण संरक्षण में भागीदारी निभाने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की अपील की।

यह भी पढ़ें: Crime News: गिरिडीह पुलिस की बड़ी कार्रवाई: गैस बिल अपडेट के नाम पर साइबर ठगी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

कार्यक्रम में पतंजलि परिवार एवं भारत स्वाभिमान के पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। इनमें सरदार भूपेंद्र सिंह, रणधीर कुमार गुप्ता, सरदार देवेंद्र सिंह, पुष्पा शक्ति, पिंकी खेतान, प्रभात खेतान, पप्पू सिंह, गुरदीप सिंह, राजेंद्र सिंह, सावन कुमार, रमेश सिन्हा, ममता कंधवे, जोशी कुमारी सहित कई स्थानीय गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया। कार्यक्रम का समापन पर्यावरण संरक्षण और आयुर्वेद के प्रचार-प्रसार का संकल्प लेकर किया गया।

यह भी पढ़ें: Giridih News: न्यू गिरिडीह रेलवे स्टेशन पर मूलभूत सुविधाओं का अभाव, पहुंच पथ की बदहाली से लोगों में आक्रोश

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Susmita Rani
Tags:
Susmita Rani Picture

Susmita Rani is a journalist and content writer associated with Samridh Jharkhand. She regularly writes and reports on grassroots news from Jharkhand, covering social issues, agriculture, administration, public concerns, and daily horoscopes. Her writing focuses on factual accuracy, clarity, and public interest.

Latest News

Pakur News: विधायक निसात आलम ने उच्च शिक्षा मंत्री से पूर्ववत सीटें बहाल करने की मांग की Pakur News: विधायक निसात आलम ने उच्च शिक्षा मंत्री से पूर्ववत सीटें बहाल करने की मांग की
Pakur News: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के जन्मदिन पर झामुमो नेता शाहिद इकबाल ने दी बधाई
Sahebganj News: कोटालपोखर में तंबाकू नियंत्रण को लेकर चली छापेमारी, 5 दुकानें चालान
Sahebganj News: 5 लाख रुपये मांगने पर मारपीट और जान से मारने की धमकी, केस दर्ज
Bokaro News: संत जेवियर्स विद्यालय में 11 अगस्त से सीआईएससीई क्षेत्रीय एथलेटिक मीट का आयोजन
जल संरक्षण को प्रोत्साहन देने के लिए शुरू हुई ‘बार्टरवाटर’ की अनोखी पहल
Hazaribagh News: जेपीएससी और जेएसएससी-सीजीएल परीक्षा धांधली की सीबीआई जांच की मांग: मनीष जायसवाल
Hazaribagh News: राजभवन में राज्यपाल संतोष गंगवार से मिले अनिल कुमार, जनजातीय उत्सव का दिया न्योता
Dhanbad News: बीसीसीएल धनबाद में अवैध कोयला कारोबार पर शिकंजा, CISF ने 17 जगहों पर चलाया सघन अभियान
भाजपा नेताओं को हिरासत में रखने पर भड़के अमर कुमार बाउरी, बताया तानाशाही
Sahibganj News: दूसरी सोमवारी पर शिवालयों में गूंजा हर-हर महादेव, शिवगादी और मोतीनाथ धाम में उमड़ी भारी भीड़
मंत्रिमंडल सचिवालय ने जारी की सूची, जानिए आपके जिले में कौन फहराएगा तिरंगा