Ranchi News: सावन मिलन के दौरान सुहागिन महिलाओं को दिए गए पारंपरिक सुहाग चिन्ह

महामंत्री शशिकला पौराणिक ने महिलाओं को भेंट की हरी चूड़ी

Ranchi News: सावन मिलन के दौरान सुहागिन महिलाओं को दिए गए पारंपरिक सुहाग चिन्ह
(सावन उत्सव रांची 2026)

संस्कार भारती, रांची महानगर द्वारा सावन मिलन पर सुहागिन महिलाओं का खोइन्चा भरने की अनूठी परंपरा शुरू की गई। महामंत्री शशिकला पौराणिक व अन्य सदस्यों ने महिलाओं को हरी चूड़ी, सिंदूर व मेहंदी भेंट कर उत्सव को गरिमामय बनाया।

रांची: सावन की हरियाली, लोक संस्कृति और पारंपरिक उल्लास को आत्मीयता के रंग में रंगते हुए संस्कार भारती, रांची महानगर ने सावन मिलन के अवसर पर एक अनूठी पहल करते हुए नई परंपरा की शुरुआत की। कार्यक्रम में उपस्थित सुहागिन महिलाओं के लिए संस्था की ओर से खोइन्चा भरने की परंपरा ने पूरे आयोजन को भावनात्मक और सांस्कृतिक गरिमा से भर दिया।

संस्कार भारती रांची महानगर की महामंत्री शशिकला पौराणिक ने उपस्थित सुहागिन

महिलाओं को स्नेहपूर्वक हरी चूड़ी, मेहंदी, सिंदूर एवं बिंदी भेंट करते हुए उनका खोइन्चा भरा। इस आत्मीय पहल में ,कविता रानी सिंह, वर्षा ऋतुराज, दीपमाला, कुमकुम गौड़, वीना चंद्रा, कामिनी पाठक, सुजाता मजूमदार, लिली मुखर्जी, गार्गी शोम, रेणु बाला धार, सुरिंदर कौर नीलम, इंदु पाराशर, शाश्वती मुखर्जी, रजनी शर्मा चंदा, खुशबू बरनवाल सीपी, किरण सिंह, शशिकला पौराणिक, अनुराधा अनु, गिरिजा कोमल, कल्पना कुमारी, संगीता सहाय एवं संगीता यादव शामिल रहीं।

हरी चूड़ियों की खनक, मेहंदी की खुशबू, सिंदूर की गरिमा और बिंदी की चमक के साथ जब महिलाओं का खोइन्चा भरा गया तो वातावरण में अपनत्व और आत्मीयता की ऐसी मिठास घुल गई, जिसने सावन मिलन को महज एक सांस्कृतिक आयोजन न रखकर रिश्तों की गर्माहट और भारतीय नारी-परंपरा के सम्मान का उत्सव बना दिया।

इस अवसर पर महिलाओं के चेहरों पर प्रसन्नता और उत्साह देखते ही बन रहा था। संस्था की इस पहल की उपस्थित महिलाओं ने हृदय से सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन भारतीय संस्कारों और लोक परंपराओं को जीवंत रखने के साथ-साथ समाज में आपसी स्नेह और आत्मीयता को भी मजबूत करते हैं।

यह भी पढ़ें: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में GRDA और स्मार्ट सिटी परियोजना की बैठक

संस्कार भारती की यह पहल इस दृष्टि से भी महत्वपूर्ण रही कि इसमें सावन की लोक-संस्कृति को केवल गीत-संगीत और उत्सव तक सीमित न रखते हुए परंपरा को आत्मीय व्यवहार के माध्यम से जीवंत करने का प्रयास किया गया। संस्था का यह अभिनव प्रयोग आने वाले वर्षों में सावन मिलन की एक विशिष्ट पहचान बन सकता है।

यह भी पढ़ें: सीसीएल अंतर-क्षेत्रीय बैडमिंटन और टेबल टेनिस प्रतियोगिता का हुआ भव्य समापन

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

झारखंड-बंगाल की लाइफ लाइन राजमहल-मानिकचक फेरी सेवा अनिश्चितकाल के लिए बंद झारखंड-बंगाल की लाइफ लाइन राजमहल-मानिकचक फेरी सेवा अनिश्चितकाल के लिए बंद
Jamshedpur News: 190 लोको पायलटों को दिया गया आपदा प्रबंधन और प्राथमिक उपचार का प्रशिक्षण
पूर्व मंत्री सुदीब्य कुमार सोनू को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि
Giridih News: बैंक ऑफ इंडिया के 121वें स्थापना दिवस पर वृद्धा आश्रम में बांटे फल-नाश्ता
सत्य निकेतन हादसे के बाद पांचवीं मंजिल वाले भवनों को तत्काल सील करने के निर्देश
Ranchi News: कोकर इंडस्ट्रियल एरिया में ईडी का छापा, टीएमसी सांसद नदीमुल हक से जुड़ा है मामला
मंजुला शर्मा मेमोरियल एकेडमी में पूर्व मंत्री स्वर्गीय सुदिव्य कुमार सोनू को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि
सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर जानकी यादव ने जताया शोक, अंतिम यात्रा में पहुंचे कई मंत्री व नेता
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने स्वर्गीय सुदिव्य कुमार के पार्थिव शरीर को दिया कंधा
12 वर्षीय पुत्र हर्ष ने नम आंखों से पिता सुदिव्य कुमार सोनू को दी मुखाग्नि, अंतिम यात्रा में सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब
Sahebganj News: बीएड कॉलेज विभाग में धूमधाम और उल्लास से मनाया गया शिक्षक दिवस
Sahebganj News: दियारा क्षेत्र के चासा टोला में गंगा के कहर से डूबे दर्जनों मकान