Koderma News: 10 अगस्त को देशव्यापी जेल भरो आंदोलन की सफलता को लेकर ट्रेड यूनियनों की बैठक

लेबर कोड और निजीकरण का पुरजोर विरोध

Koderma News: 10 अगस्त को देशव्यापी जेल भरो आंदोलन की सफलता को लेकर ट्रेड यूनियनों की बैठक
(किसान मजदूर संयुक्त बैठक)

कोडरमा के सहाना गार्डन में संयुक्त किसान मोर्चा और केंद्रीय ट्रेड यूनियन्स की बैठक में 10 अगस्त 2026 को भारत छोड़ो आंदोलन दिवस पर देशव्यापी 'जेल भरो आंदोलन' को सफल बनाने का निर्णय लिया गया। वक्ताओं ने केंद्र सरकार की निजीकरण, लेबर कोड और कृषि नीतियों का कड़ा विरोध करते हुए अधिकार रक्षा के लिए एकजुटता का आह्वान किया।

कोडरमा: संयुक्त किसान मोर्चा और केंद्रीय ट्रेड यूनियन्स  तथा स्वतंत्र फेडरेशनों एवं यूनियनों के संयुक्त मंच के आह्वान पर भारत छोड़ो आंदोलन दिवस के अवसर पर 10 अगस्त 2026 को देशव्यापी जेल भरो आंदोलन को सफल बनाने का निर्णय ट्रेड यूनियनों और किसान संगठनों की संयुक्त बैठक में लिया गया। 

सहाना गार्डन कोडरमा में आयोजित बैठक की अध्यक्षता अर्जुन यादव ने किया। वक्ताओं ने कहा कि देश आज गहरे आर्थिक, सामाजिक, राजनीतिक और लोकतांत्रिक संकट से गुजर रहा है। केंद्र सरकार की निजीकरण, ठेकेदारीकरण, व्यवसायीकरण और कॉरपोरेटपरस्त नीतियों के कारण सार्वजनिक उपक्रमों, प्राकृतिक संसाधनों तथा जनकल्याणकारी क्षेत्रों को निजी हाथों में सौंपा जा रहा है। 

इससे रोजगार के अवसर घट रहे हैं, श्रमिक अधिकार कमजोर हो रहे हैं, किसानों और मेहनतकश जनता की आजीविका पर संकट गहरा रहा है तथा आर्थिक असमानता लगातार बढ़ रही है। वहीं भारत - अमेरिका व्यापार समझौता से देश की खेती और किसानी चौपट हो जाएगा। अंतरराष्ट्रीय वित्तीय संस्थाओं और साम्राज्यवादी दबावों के अनुरूप लागू की जा रही नीतियां देश की आर्थिक संप्रभुता, आत्मनिर्भरता तथा संविधान की समाजवादी, धर्मनिरपेक्ष और लोकतांत्रिक भावना के विपरीत हैं।

नेताओं ने कहा कि चारों लेबर कोड श्रमिकों के अधिकारों और सामाजिक सुरक्षा पर हमला हैं, जबकि किसानों से किए गए एमएसपी की कानूनी गारंटी, संपूर्ण कर्ज़ माफी और भूमि अधिकार संबंधी वादे अब तक पूरे नहीं किए गए हैं। बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, सरकारी रिक्त पदों को न भरना, पेपर लीक, मनरेगा को कमजोर करने के प्रयास, असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों की बदहाली तथा संविधान, लोकतांत्रिक अधिकारों और संघीय ढांचे पर बढ़ते हमले जनता की चिंताओं को और गहरा रहे हैं। 10 अगस्त का जेल भरो आंदोलन केवल गिरफ्तारी देने का कार्यक्रम नहीं, बल्कि संविधान, लोकतंत्र, राष्ट्रीय संप्रभुता, सामाजिक न्याय और मेहनतकश जनता के अधिकारों की रक्षा का व्यापक आंदोलन का शंखनाद है। 

यह भी पढ़ें: Koderma News: एडुमेटा द आई स्कूल में धूमधाम से मना जन्माष्टमी पर्व

बैठक में झारखंड राज्य किसान सभा के अध्यक्ष असीम सरकार, सीटू के राज्य सचिव संजय पासवान, आंगनबाड़ी यूनियन की प्रदेश अध्यक्ष मीरा देवी, जिलाध्यक्ष प्रेम प्रकाश, एक्टू के जिला सचिव विजय पासवान, एआईकेएस के अर्जुन यादव, एटक नेत्री सोनिया देवी, किसान सभा के सुरेन्द्र राम, बासुदेव साव, कर्मचारी नेता दिनेश रविदास, निर्माण कामगार यूनियन के नागेश्वर दास, सहदेव दास, बालेश्वर राम आदि मौजूद थे।

यह भी पढ़ें: छेड़खानी के विरोध पर दो पक्षों में जमकर हंगामा, डीएसपी और इंस्पेक्टर ने संभाला मोर्चा

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Kumar Ramesham Picture

Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.

Latest News

झारखंड-बंगाल की लाइफ लाइन राजमहल-मानिकचक फेरी सेवा अनिश्चितकाल के लिए बंद झारखंड-बंगाल की लाइफ लाइन राजमहल-मानिकचक फेरी सेवा अनिश्चितकाल के लिए बंद
Jamshedpur News: 190 लोको पायलटों को दिया गया आपदा प्रबंधन और प्राथमिक उपचार का प्रशिक्षण
पूर्व मंत्री सुदीब्य कुमार सोनू को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि
Giridih News: बैंक ऑफ इंडिया के 121वें स्थापना दिवस पर वृद्धा आश्रम में बांटे फल-नाश्ता
सत्य निकेतन हादसे के बाद पांचवीं मंजिल वाले भवनों को तत्काल सील करने के निर्देश
Ranchi News: कोकर इंडस्ट्रियल एरिया में ईडी का छापा, टीएमसी सांसद नदीमुल हक से जुड़ा है मामला
मंजुला शर्मा मेमोरियल एकेडमी में पूर्व मंत्री स्वर्गीय सुदिव्य कुमार सोनू को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि
सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर जानकी यादव ने जताया शोक, अंतिम यात्रा में पहुंचे कई मंत्री व नेता
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने स्वर्गीय सुदिव्य कुमार के पार्थिव शरीर को दिया कंधा
12 वर्षीय पुत्र हर्ष ने नम आंखों से पिता सुदिव्य कुमार सोनू को दी मुखाग्नि, अंतिम यात्रा में सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब
Sahebganj News: बीएड कॉलेज विभाग में धूमधाम और उल्लास से मनाया गया शिक्षक दिवस
Sahebganj News: दियारा क्षेत्र के चासा टोला में गंगा के कहर से डूबे दर्जनों मकान