Koderma News: बैंक ऑफ महाराष्ट्र में लूट की योजना बनाते बिहार के चार शातिर अपराधी गिरफ्तार

मास्टरमाइंड निरंतर सिंह को रिमांड पर लेगी पुलिस

Koderma News: बैंक ऑफ महाराष्ट्र में लूट की योजना बनाते बिहार के चार शातिर अपराधी गिरफ्तार
(पुलिस द्वारा बैंक ऑफ महाराष्ट्र में डकैती की साजिश नाकाम कर गिरफ्तार किए गए चार शातिर अपराधी)

कोडरमा पुलिस ने बैंक ऑफ महाराष्ट्र की शाखा में लूट की साजिश रच रहे बिहार के चार अपराधियों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। पुलिस की जवाबी गोलीबारी में एक अपराधी घायल हुआ, जबकि मौके से तीन पिस्टल, 15 जिंदा कारतूस और बैंक रेकी के वीडियो बरामद हुए हैं।

कोडरमा: कोडरमा पुलिस ने बैंक आफ महाराष्ट्र की कोडरमा शाखा में लूट की योजना बना रहे चार अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। कल देर रात तिलैया थाना क्षेत्र के इंदरवा बस्ती से झरनाकुंड जाने  वाले रास्ते में सुनसान इलाके में पकड़े गए चारों बदमाश बैंक लूटने की योजना बना रहे थे। जिसकी गुप्त सूचना पुलिस को मिली थी। बहरहाल एसपी के द्वारा गठित पुलिस टीम उस क्षेत्र में धावा बोला तो पुलिस को देख चारों अपराधी सक्रिय हो गए। और लूट की घटना में इस्तेमाल करने वाले पिस्टल से पुलिस पर फायरिंग कर दी। 

इस मुठभेड़ के जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने एक बदमाश को पैर में गोली मार कर घायल कर दिया। बाकी तीन बदमाशों को तीन पिस्टल, 15 जिंदा कारतूस और पांच मैगजीन के साथ गिरफ्तार करने में सफलता पाई। इस घटना में तिलैया थाना प्रभारी समेत कुछ पुलिस कर्मियों को मामूली चोट भी आई। मामले की जानकारी देते हुए एसपी कुमार शिवशिष ने बताया कि पकड़े गए अपराधियों के मोबाइल से बैंक आफ महाराष्ट्र की कोडरमा शाखा की रेकी किए जाने के कई वीडियो भी मिले हैं।  

जिससे यह स्पष्ट हो रहा है कि पकड़े गए अपराधी उक्त बैंक में लूट और डकैती की योजना बना रहे थे। उन्होंने बताया कि पकड़े गए सभी अपराधी बिहार के सिवान और वैशाली जिले के रहने वाले हैं और इन्हें वर्धमान जेल में बंद एक कुख्यात अपराधी निरंतर सिंह निर्देशित कर रहा था। उन्होंने बताया कि निरंतर सिंह को भी रिमांड पर कोडरमा लाने का पुलिस प्रयास करेगी। एसपी ने बताया कि पकड़े गए सभी अपराधियों पर आर्म्स एक्ट और बैंक लूट के मामले पूर्व से दर्ज है।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Kumar Ramesham Picture

Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.

Latest News

झारखंड-बंगाल की लाइफ लाइन राजमहल-मानिकचक फेरी सेवा अनिश्चितकाल के लिए बंद झारखंड-बंगाल की लाइफ लाइन राजमहल-मानिकचक फेरी सेवा अनिश्चितकाल के लिए बंद
Jamshedpur News: 190 लोको पायलटों को दिया गया आपदा प्रबंधन और प्राथमिक उपचार का प्रशिक्षण
पूर्व मंत्री सुदीब्य कुमार सोनू को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि
Giridih News: बैंक ऑफ इंडिया के 121वें स्थापना दिवस पर वृद्धा आश्रम में बांटे फल-नाश्ता
सत्य निकेतन हादसे के बाद पांचवीं मंजिल वाले भवनों को तत्काल सील करने के निर्देश
Ranchi News: कोकर इंडस्ट्रियल एरिया में ईडी का छापा, टीएमसी सांसद नदीमुल हक से जुड़ा है मामला
मंजुला शर्मा मेमोरियल एकेडमी में पूर्व मंत्री स्वर्गीय सुदिव्य कुमार सोनू को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि
सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर जानकी यादव ने जताया शोक, अंतिम यात्रा में पहुंचे कई मंत्री व नेता
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने स्वर्गीय सुदिव्य कुमार के पार्थिव शरीर को दिया कंधा
12 वर्षीय पुत्र हर्ष ने नम आंखों से पिता सुदिव्य कुमार सोनू को दी मुखाग्नि, अंतिम यात्रा में सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब
Sahebganj News: बीएड कॉलेज विभाग में धूमधाम और उल्लास से मनाया गया शिक्षक दिवस
Sahebganj News: दियारा क्षेत्र के चासा टोला में गंगा के कहर से डूबे दर्जनों मकान