Sahebganj News: एफएमएनआर तकनीक से जंगलों की सुरक्षा में जुटे पोखरिया गांव के ग्रामीण

43 गांवों में संचालित हो रही परियोजना

Sahebganj News: एफएमएनआर तकनीक से जंगलों की सुरक्षा में जुटे पोखरिया गांव के ग्रामीण
(साहिबगंज वन पुनर्जनन पहल)

साहिबगंज जिले के बोरियो प्रखंड अंतर्गत पोखरिया गाँव में 'एफिकोर' की पुनर्निर्माण परियोजना के तहत किसान प्रबंधित प्राकृतिक पुनर्जनन तकनीक से जंगलों को पुनर्जीवित किया जा रहा है। ग्रामीणों की सक्रिय भागीदारी से वनों में हरियाली लौटने के साथ-साथ प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण को नई दिशा मिल रही है।

साहिबगंज: बोरियो प्रखंड के पोखरिया गांव में 'एफिकोर' की पुनर्निर्माण परियोजना के तहत प्राकृतिक वनों को फिर से जीवित करने की अनूठी पहल शुरू हुई है। किसान प्रबंधित प्राकृतिक पुनर्जनन तकनीक के माध्यम से ग्रामीण खुद अपने जंगल की देखभाल कर रहे हैं और इसका सकारात्मक असर भी दिखने लगा है।

यह एक सरल और कम लागत वाली तकनीक है। इसमें जंगल और भूमि में पहले से मौजूद पेड़ों की जड़ों, ठूंठ, प्राकृतिक पौधों और नई कोंपलों को सुरक्षित रखकर उनकी देखभाल की जाती है। अनावश्यक शाखाओं की छंटाई और प्राकृतिक रूप से उगने वाले पौधों को संरक्षण देकर धीरे-धीरे वन क्षेत्र को फिर से हरा-भरा किया जाता है।

परियोजना के तहत पोखरिया गांव के ग्रामीणों को इस तकनीक की जानकारी और प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के बाद ग्रामीणों ने जंगल में मौजूद पौधों की सुरक्षा और नई कोंपलों के संरक्षण पर विशेष ध्यान देना शुरू किया। ग्रामीणों की सक्रिय भागीदारी से पोखरिया के वन क्षेत्र में प्राकृतिक पुनर्जनन को बढ़ावा मिला है। अब ग्रामीण जंगल को अपनी साझा प्राकृतिक संपदा मानकर उसकी सुरक्षा में जुट गए हैं। इससे गांव में हरियाली बढ़ी है और प्राकृतिक संसाधनों के प्रति जागरूकता भी मजबूत हुई है।

परियोजना के समन्वयक विजय मेशाक बोडकिलवार ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य स्थानीय समुदाय की भागीदारी से प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण और सतत प्रबंधन सुनिश्चित करना है। यह परियोजना वर्तमान में प्रखंड के 43 गांवों में समुदाय के साथ मिलकर काम कर रही है। एफिकोर की इस परियोजना के जरिए खाद्य एवं पोषण सुरक्षा, प्राकृतिक संसाधन प्रबंधन, कृषि, आजीविका और पर्यावरण संरक्षण जैसे क्षेत्रों में समुदाय को मजबूत करने का प्रयास किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: Sahibganj News: मखलपुर-बाबूपुर सड़क पर बाढ़ का पानी, नाव बनी एकमात्र सहारा

ग्रामीणों का कहना है कि इस पहल से न केवल जंगल बचे हैं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए भी प्राकृतिक संसाधन सुरक्षित हो रहे हैं। स्थानीय स्तर पर पोखरिया में किया जा रहा यह प्रयास प्रखंड के अन्य गांवों के लिए भी प्रेरणादायक मॉडल बन सकता है।

यह भी पढ़ें: Sahibganj News: विद्या भारती विद्यालय में राधा-कृष्ण रूप सज्जा प्रतियोगिता, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

झारखंड-बंगाल की लाइफ लाइन राजमहल-मानिकचक फेरी सेवा अनिश्चितकाल के लिए बंद झारखंड-बंगाल की लाइफ लाइन राजमहल-मानिकचक फेरी सेवा अनिश्चितकाल के लिए बंद
Jamshedpur News: 190 लोको पायलटों को दिया गया आपदा प्रबंधन और प्राथमिक उपचार का प्रशिक्षण
पूर्व मंत्री सुदीब्य कुमार सोनू को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि
Giridih News: बैंक ऑफ इंडिया के 121वें स्थापना दिवस पर वृद्धा आश्रम में बांटे फल-नाश्ता
सत्य निकेतन हादसे के बाद पांचवीं मंजिल वाले भवनों को तत्काल सील करने के निर्देश
Ranchi News: कोकर इंडस्ट्रियल एरिया में ईडी का छापा, टीएमसी सांसद नदीमुल हक से जुड़ा है मामला
मंजुला शर्मा मेमोरियल एकेडमी में पूर्व मंत्री स्वर्गीय सुदिव्य कुमार सोनू को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि
सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर जानकी यादव ने जताया शोक, अंतिम यात्रा में पहुंचे कई मंत्री व नेता
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने स्वर्गीय सुदिव्य कुमार के पार्थिव शरीर को दिया कंधा
12 वर्षीय पुत्र हर्ष ने नम आंखों से पिता सुदिव्य कुमार सोनू को दी मुखाग्नि, अंतिम यात्रा में सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब
Sahebganj News: बीएड कॉलेज विभाग में धूमधाम और उल्लास से मनाया गया शिक्षक दिवस
Sahebganj News: दियारा क्षेत्र के चासा टोला में गंगा के कहर से डूबे दर्जनों मकान